Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»एमजीएम अस्पताल के समीप कालोनीवासी गंदगी और बदबू से परेशान, सरयू दिलायेंगे निजात
    Headlines

    एमजीएम अस्पताल के समीप कालोनीवासी गंदगी और बदबू से परेशान, सरयू दिलायेंगे निजात

    News DeskBy News DeskSeptember 14, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email
    • 15 सितंबर को एमजीएम के अधीक्षक संग करेंगे बैठक

    जमशेदपुर. जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने जन शिकायत के आलोक में रविवार को डिमना स्थित एमजीएम कॉलेज अस्पताल का दौरा किया. अस्पताल के बगल के कालोनी वासियों ने श्री राय को बताया था कि मेडिकल कॉलेज से निकलने वाले दुर्गंध युक्त मेडिकल वेस्ट और हानिकारक कचरे के कारण उनका वहां रहना दूभर हो रहा है. श्री राय ने अपने दौरे में उक्त शिकायत को सही पाया.

    श्री राय ने बताया कि अस्पताल का कचरा बीते शनिवार को ही साफ किया गया और ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया गया था. इसके बावजूद काफी तेज दुर्गंध आ रही थी. उन्होंने बताया कि एक नाला है जिसमें पहाड़ का पानी बाहर चला जाता है. उस नाले को भी एलएंडटी कंपनी के लोगों ने कई स्थानों पर बंद कर रखा है और क्षतिग्रस्त भी कर दिया है. हिल व्यू कालोनी और एमजीएम अस्पताल के बीच की दीवार भी टूट गई है. एयरफोर्स से सेवानिवृत एक सज्जन ने बताया कि वे लोग खासे परेशान हैं. एलएंटटी कंपनी ने उनके घर से सटे हुए दीवार के पास खुला शौचालय बनवा दिया है. उसका मल-मूत्र बंद नाले में गिरता है और आस-पड़ोस के लोग बदबू से दिन भर परेशान रहते हैं.

    सरयू राय ने बताया कि उन्होंने इन मामलों को लेकर एमजीएम अस्पताल के अधीक्षक और उपाधीक्षक से बात की. उन दोनों ने भी कमी की बात स्वीकार की. श्री राय उन दोनों से कल, 15 सितंबर को उनके कार्यालय में मिलेंगे और समस्या का समाधान कैसे हो, इस पर विस्तृत चर्चा करेंगे.

    Congress Dicision: सीट चोरी’ और नीट मामले को लेकर राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू करेगी कांग्रेस

    बस्तीवासियों ने श्री राय से कहा कि मेडिकल कालेज से जो भी हानिकारक और दुर्गंधयुक्त कचरा निकलता है, वह हम लोगों की बांड्री के पास न रखें. बदबू इतनी आती है कि सिर चकरा जाता है, लोग अपने घरों की खिड़कियों को बंद ही रखते हैं. बस्ती वासियों का कहना था कि कचरे का निस्तारण पहाड़ के किनारे करें या आबादी से दूर करें.

    इस मौके पर सरयू राय के साथ नवीन सिंह, श्याम सिंह, सत्येंद्र सिंह, संजीव मुखर्जी, नीरज सिंह, पिंटू सिंह, पप्पू सिंह, मस्तान सिंह, संतोष भगत, मनोज राय, मनोज शर्मा, विजेंद्र सिंह, बाला प्रसाद आदि मौजूद रहे.

    Hemant Soren: नीति आयोग की 11वीं शासी परिषद की बैठक में शामिल हुए सीएम हेमंत सोरेन, केंद्र सरकार से मांगा सहयोग, ये मांगें भी रखीं

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Colony residents near MGM Hospital are troubled by dirt and stench JAMSHEDPUR HOT NEWS Jamshedpur news Saryu will provide relief जमशेदपुर की खबर जमशेदपुर न्यूज जमशेदपुर समाचार जमशेदपुरऔर आसपास की खबरें झारखंड की खबर
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Congress Dicision: सीट चोरी’ और नीट मामले को लेकर राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू करेगी कांग्रेस

    June 12, 2026

    Hemant Soren: नीति आयोग की 11वीं शासी परिषद की बैठक में शामिल हुए सीएम हेमंत सोरेन, केंद्र सरकार से मांगा सहयोग, ये मांगें भी रखीं

    June 12, 2026

    Road Accident: स्कार्पियो सड़क किनारे पेड़ से टकराया, एक ही परिवार के छह लोगों की मौत

    June 12, 2026
    Recent Post

    Congress Dicision: सीट चोरी’ और नीट मामले को लेकर राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू करेगी कांग्रेस

    June 12, 2026

    Hemant Soren: नीति आयोग की 11वीं शासी परिषद की बैठक में शामिल हुए सीएम हेमंत सोरेन, केंद्र सरकार से मांगा सहयोग, ये मांगें भी रखीं

    June 12, 2026

    Road Accident: स्कार्पियो सड़क किनारे पेड़ से टकराया, एक ही परिवार के छह लोगों की मौत

    June 12, 2026

    Jamshedpur: मानगो परमेश्वर कॉलोनी केला बगान में सरकारी जमीन पर कब्जे की कोशिश विफल, लगाया बोर्ड

    June 12, 2026

    Jamshedpur: जमशेदपुर में ऑटो का सफर होगा महंगा, संघ ने की किराए में 5 रुपए तक बढ़ोतरी की घोषणा

    June 12, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group