Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Elections»Congress accuses BJP: कांग्रेस का भाजपा पर आरोप, गोड्डा में अदाणी एसईजेड को ‘त्वरित मंजूरी’ दी, लेकिन जमशेदपुर का औद्योगिक केंद्र अधर में छोड़ दिया
    Elections

    Congress accuses BJP: कांग्रेस का भाजपा पर आरोप, गोड्डा में अदाणी एसईजेड को ‘त्वरित मंजूरी’ दी, लेकिन जमशेदपुर का औद्योगिक केंद्र अधर में छोड़ दिया

    News DeskBy News DeskNovember 13, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi. कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने बुधवार को दावा किया कि जमशेदपुर के महत्वपूर्ण औद्योगिक केंद्र का आधे से अधिक हिस्सा 2015 से नियामकीय कारणों से अधर में लटका हुआ है, जबकि गोड्डा में अदाणी पावर के लिए एसईजेड परियोजना को 2019 में ‘तेजी से’ मंजूरी दी गई थी. रमेश ने कहा कि यह ‘दुखद स्थिति’ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्राथमिकताओं को दर्शाती है. उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने परियोजनाओं को वन और पर्यावरण मंजूरी देने में देरी की है, जिससे विकास बाधित हो रहा है.

    रमेश ने विश्वास जताया कि जमशेदपुर के लोगों ने ऐसे नेताओं- बन्ना गुप्ता (जमशेदपुर पश्चिम) और अजय कुमार (जमशेदपुर पूर्व) को वोट दिया है जो उनके साथ और उनके लिए खड़े रहेंगे. झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण में जमशेदपुर पूर्व और जमशेदपुर पश्चिम सीटों पर बुधवार को मतदान हुआ. कांग्रेस नेता ने कहा, जमशेदपुर के महत्वपूर्ण औद्योगिक केंद्र – आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र – का आधे से अधिक हिस्सा 2015 से विनियामकीय अनिश्चितता में है. इस विशेष आर्थिक क्षेत्र (एसईजेड) में 1,200 इकाइयां हैं. इसमें 11 बड़े, 64 छोटे और 166 सूक्ष्म उद्योग शामिल हैं. उन्होंने कहा, “साल 2015 में झारखंड राज्य उद्योग विभाग ने आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र में 276 एकड़ के एसईजेड के भीतर 54 एकड़ वन भूमि के बारे में स्पष्टीकरण दिया था. राज्य में दूसरे चरण के लिए मतदान 20 नवंबर को होगा और मतगणना 23 नवंबर को होगी.

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    but leaving Jamshedpur's industrial hub in limbo Congress accuses BJP: Congress accuses BJP of giving 'quick approval' to Adani SEZ in Godda
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Recent Post

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group