Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Jharkhand Election: कांग्रेस ने मोदी व शाह के खिलाफ निर्वाचन आयोग में शिकायत दर्ज कराई, चुनावी रैली करने पर प्रतिबंध लगाने की मांग; जानें क्या लगये आरोप
    Headlines

    Jharkhand Election: कांग्रेस ने मोदी व शाह के खिलाफ निर्वाचन आयोग में शिकायत दर्ज कराई, चुनावी रैली करने पर प्रतिबंध लगाने की मांग; जानें क्या लगये आरोप

    News DeskBy News DeskNovember 15, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi. कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ निर्वाचन आयोग में शिकायत दर्ज कराकर दोनों पर उनके हालिया चुनाव अभियान के दौरान ‘झूठे, विभाजनकारी, दुर्भावनापूर्ण और निंदनीय’ बयान देने का आरोप लगाया है. विपक्षी दल ने आयोग से आग्रह किया है कि वह मोदी और शाह को चुनाव की शेष अवधि के लिए चुनाव संबंधी किसी भी गतिविधि के संचालन से प्रतिबंधित करे और मामले की गहन जांच कराए.
    कांग्रेस ने आयोग से अनुरोध किया कि वह महाराष्ट्र और झारखंड में ‘‘भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उग्र और घोर उल्लंघनकारी चुनावी अभियान में शामिल’’ सभी व्यक्तियों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने का निर्देश दे.

    मोदी के खिलाफ निर्वाचन आयोग को दिए गए अपने ज्ञापन में कांग्रेस महासचिव और संचार प्रभारी जयराम रमेश ने कहा कि उनकी पार्टी भाजपा के स्टार प्रचारक और मौजूदा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के मद्देनजर एक चुनावी रैली के दौरान दिए गए कई बयानों से निर्वाचन आयोग को अवगत कराना चाहती है.

    रमेश ने आरोप लगाया कि आठ नवंबर को मोदी ने महाराष्ट्र के नासिक और धुले में आयोजित चुनावी रैलियों के दौरान कांग्रेस और उसके सहयोगियों को निशाना बनाते हुए कई ‘झूठे, दुर्भावनापूर्ण और निंदनीय’ बयान दिए. उन्होंने कहा कि मोदी ने अपने बयानों में कांग्रेस के प्रमुख नेताओं और पूर्व प्रधानमंत्रियों जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी पर आरोप लगाए.

    रमेश ने दावा किया कि मोदी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) समुदाय के विरोधी थे.उन्होंने भाषण की एक प्रति साझा करते हुए कहा, ‘इसके बाद नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस के वर्तमान नेतृत्व के खिलाफ आरोप लगाए और दावा किया कि कांग्रेस एससी, एसटी और ओबीसी समुदायों के हितों का विरोध करती है. वास्तव में श्री मोदी यह दावा करने की हद तक चले गए कि कांग्रेस सक्रिय रूप से एससी, एसटी और ओबीसी के बीच अंदरूनी कलह को बढ़ावा दे रही है.

    Jamshedpur News: एनआईटी जमशेदपुर में तिरंगा अंगीकरण दिवस, IPR, उद्यमिता और मिशन-उन्मुख नवाचार पर विशेष व्याख्यान

    रमेश ने 13 नवंबर को अपने ज्ञापन में आरोप लगाया, ‘पूरे भाषण का लहजा और भाव वक्ता के धर्म और जाति-आधारित शत्रुता पैदा करने और फैलाने के इरादे का सबूत है. रमेश ने 12 नवंबर को महाराष्ट्र के चंद्रपुर में एक रैली में मोदी के एक भाषण का भी हवाला दिया और कहा कि प्रधानमंत्री ने ‘‘कांग्रेस और उसके गठबंधन सहयोगियों के खिलाफ अपने झूठे और निराधार आरोपों को दोहराया.

    रमेश ने आयोग से शेष चुनाव अवधि के लिए मोदी पर चुनाव संबंधी किसी भी गतिविधि में शामिल होने पर प्रतिबंध लगाने का आदेश देने का भी आह्वान किया. उन्होंने आयोग से ऐसा कोई भी आदेश पारित करने का आग्रह किया जो उचित हो. शाह के खिलाफ शिकायत करते हुए अपने ज्ञापन में, रमेश ने कहा कि भाजपा के स्टार प्रचारक और मौजूदा केंद्रीय गृह मंत्री शाह द्वारा दिए गए कुछ बयानों को आयोग के ध्यान में लाने के लिए उससे संपर्क करने के लिए बाध्य है.

    उन्होंने कहा कि ये बयान आदर्श आचार संहिता के प्रावधानों के साथ-साथ मौजूदा चुनावी कानूनों का ‘घोर’ उल्लंघन हैं. रमेश ने आरोप लगाया कि 12 नवंबर को झारखंड के धनबाद में एक चुनावी रैली के दौरान, शाह ने कांग्रेस और उसके सहयोगियों के बारे में कई झूठे, विभाजनकारी, दुर्भावनापूर्ण और निंदनीय बयान दिए. रमेश के मुताबिक, अपने भाषण के दौरान शाह ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दल अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के खिलाफ हैं और देश में आतंकवाद को बढ़ावा दे रहे हैं.

    Jamshedpur News: भुइयांडीह ब्राह्मण टोला जलजमाव पर जदयू सक्रिय, TSUISL से स्थायी समाधान की मांग

    कांग्रेस नेता ने शाह द्वारा दिए गए बयानों वाला वीडियो संलग्न करते हुए ज्ञापन में कहा, ‘‘झारखंड में भाजपा के अभियान में जो आम विमर्श बन गया है, उसके तहत शाह ने कांग्रेस पर एसटी, एससी और ओबीसी समुदायों से आरक्षण छीनकर उसे एक विशेष धार्मिक अल्पसंख्यक समुदाय के सदस्यों को देने की साजिश रचने का भी आरोप लगाया है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    ban on holding election rallies Congress filed a complaint Election Commission Jharkhand Election: Modi and Shah
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News: एनआईटी जमशेदपुर में तिरंगा अंगीकरण दिवस, IPR, उद्यमिता और मिशन-उन्मुख नवाचार पर विशेष व्याख्यान

    July 22, 2026

    Jamshedpur News: भुइयांडीह ब्राह्मण टोला जलजमाव पर जदयू सक्रिय, TSUISL से स्थायी समाधान की मांग

    July 22, 2026

    Jamshedpur News: ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत टाटानगर स्टेशन से मोबाइल चोर गिरफ्तार, चोरी का फोन बरामद

    July 22, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News: एनआईटी जमशेदपुर में तिरंगा अंगीकरण दिवस, IPR, उद्यमिता और मिशन-उन्मुख नवाचार पर विशेष व्याख्यान

    July 22, 2026

    Jamshedpur News: भुइयांडीह ब्राह्मण टोला जलजमाव पर जदयू सक्रिय, TSUISL से स्थायी समाधान की मांग

    July 22, 2026

    Jamshedpur News: ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत टाटानगर स्टेशन से मोबाइल चोर गिरफ्तार, चोरी का फोन बरामद

    July 22, 2026

    Jamshedpur News: SIR-2026 के तहत सभी मतदान केंद्रों पर BLO-BLA-2 की तीसरी बैठक, मतदाता सूची सत्यापन तेज

    July 22, 2026

    Jamshedpur News: कारगिल विजय दिवस पर माइकल जॉन ऑडिटोरियम में शहीद सम्मान समारोह, तैयारियां अंतिम चरण में

    July 22, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group