Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Priyanka Gandhi: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वायनाड लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव से चुनावी पारी का करेंगी आगाज
    Breaking News

    Priyanka Gandhi: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वायनाड लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव से चुनावी पारी का करेंगी आगाज

    News DeskBy News DeskOctober 16, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा केरल के वायनाड लोकसभा क्षेत्र के लिए होने वाले उपचुनाव से पार्टी उम्मीदवार के तौर पर अपनी चुनावी पारी का आगाज करेंगी. कांग्रेस ने वायनाड और केरल की दो विधानसभा सीट के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा की, जिनमें प्रियंका गांधी का नाम शामिल है. हालांकि पार्टी ने जून में ही इसका ऐलान कर दिया था कि वह राहुल गांधी के इस्तीफे से खाली हुई वायनाड सीट से चुनाव लड़ेंगी. वायनाड से निर्वाचित होने पर वह पहली बार किसी सदन की सदस्य बनेंगी. वह 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले सक्रिय राजनीति में उतरी थीं. उसके बाद से वह पार्टी महासचिव की जिम्मेदारी निभा रही हैं. निर्वाचन आयोग द्वारा वायनाड लोकसभा उपचुनाव की घोषणा के तुरंत बाद कांग्रेस ने प्रियंका गांधी की उम्मीदवारी वाली सूची जारी की. केरल की चेलक्कारा विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव में पूर्व सांसद राम्या हरिदास तथा पालक्कड़ से राहुल ममकूटाथिल को टिकट दिया गया है. लोकसभा चुनाव के कुछ दिनों बाद, जून में कांग्रेस ने घोषणा की थी कि राहुल गांधी उत्तर प्रदेश में रायबरेली संसदीय क्षेत्र रखेंगे और केरल की वायनाड सीट खाली कर देंगे, जहां से उनकी बहन प्रियंका गांधी चुनावी पारी की शुरुआत करेंगी. निर्वाचित होने पर प्रियंका गांधी पहली बार सांसद बनेंगी तथा यह भी पहली बार होगा कि गांधी परिवार के तीन सदस्य – सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका एक साथ संसद में होंगे. निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को वायनाड और नांदेड़ लोकसभा सीटों के साथ-साथ 48 विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव की घोषणा की. वायनाड संसदीय सीट और 47 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव 13 नवंबर को झारखंड विधानसभा के पहले चरण के मतदान के साथ होगा. प्रियंका गांधी को अतीत में वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए संभावित चुनौती के रूप में और परिवार के गढ़ रायबरेली में कांग्रेस की दिग्गज नेता सोनिया गांधी के उत्तराधिकारी के रूप में पेश किया गया था. हालांकि, कांग्रेस ने उन्हें वायनाड से मैदान में उतारने का फैसला किया है, जिस संसदीय सीट से उनके भाई राहुल लगातार दो चुनावों में जीते थे. प्रियंका गांधी पहले उत्तर प्रदेश की कांग्रेस प्रभारी थीं. इस लोकसभा चुनाव में उन्होंने रायबरेली और अमेठी में कांग्रेस की जीत में प्रमुख भूमिका निभाई.

    Swine flue: झारखंड में अब तक 41 मरीज स्वाइन फ्लू से संक्रमित मिले, इनमें 38 रांची, 3 मरीज जमशेदपुर के, 20 बच्चे भी शामिल
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Congress General Secretary Priyanka Gandhi will start her election innings from the by-election on Wayanad Lok Sabha seat.
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Swine flue: झारखंड में अब तक 41 मरीज स्वाइन फ्लू से संक्रमित मिले, इनमें 38 रांची, 3 मरीज जमशेदपुर के, 20 बच्चे भी शामिल

    September 5, 2026

    NEPAL FLOOD: सुरंग में करते रहे ‘हरे कृष्ण’ जाप, जन्माष्टमी के दिन बचाये गये दो श्रमिक, मृतकों की संख्या 1,295 हुई, नुवाकोट में 600 बच्चे अब भी लापता

    September 5, 2026

    Railway: पुणे-हावड़ा अजाद हिंद एक्सप्रेस 19 सितंबर और 3 अक्तूबर को परिवर्तित मार्ग से चलेगी

    September 5, 2026
    Recent Post

    Swine flue: झारखंड में अब तक 41 मरीज स्वाइन फ्लू से संक्रमित मिले, इनमें 38 रांची, 3 मरीज जमशेदपुर के, 20 बच्चे भी शामिल

    September 5, 2026

    NEPAL FLOOD: सुरंग में करते रहे ‘हरे कृष्ण’ जाप, जन्माष्टमी के दिन बचाये गये दो श्रमिक, मृतकों की संख्या 1,295 हुई, नुवाकोट में 600 बच्चे अब भी लापता

    September 5, 2026

    Railway: पुणे-हावड़ा अजाद हिंद एक्सप्रेस 19 सितंबर और 3 अक्तूबर को परिवर्तित मार्ग से चलेगी

    September 5, 2026

    Railway: फरक्का के पास रेलवे ट्रैक धंसी, हावड़ा-मालदा डिवीजन में कई ट्रेनें प्रभावित

    September 5, 2026

    Rourkela: राउरकेला रेलवे स्टेशन पर कन्फर्म टिकट के बहाने युवती को बुलाया, फिर वाल्व रूम में ले जाकर रेलकर्मी ने किया दुष्कर्म, आरोपी नौकरी से बर्खास्त, जानें पूरा मामला

    September 5, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group