Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Elections»Jharkhand Election : मतदान से एक दिन पहले घोषणापत्र जारी करने पर कांग्रेस की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, निर्वाचन आयोग को भेजी गयी रिपोर्ट
    Elections

    Jharkhand Election : मतदान से एक दिन पहले घोषणापत्र जारी करने पर कांग्रेस की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, निर्वाचन आयोग को भेजी गयी रिपोर्ट

    News DeskBy News DeskNovember 14, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. झारखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के. रवि कुमार ने बुधवार को कहा कि कांग्रेस ने आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए विधानसभा चुनाव के लिए अपना घोषणापत्र जारी किया है और इस संबंध में एक रिपोर्ट निर्वाचन आयोग को सौंप दी गई है. कांग्रेस ने राज्य में पहले चरण के मतदान से एक दिन पहले मंगलवार को अपना घोषणापत्र जारी किया था जिसमें 250 यूनिट मुफ्त बिजली, जाति आधारित जनगणना कराने और एक साल के भीतर सभी रिक्त सरकारी पदों को भरने का वादा किया गया है.

    भाजपा ने निर्वाचन आयोग में की थी शिकायत

    भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राज्य इकाई ने निर्वाचन आयोग में शिकायत दर्ज कराई थी जिसमें प्रचार का शोर थमने और मतदान शुरू होने के बीच की अवधि (साइलेंट पीरियड) के दौरान घोषणापत्र जारी करने के लिए कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई थी. कुमार ने कहा, ‘हमने निर्वाचन आयोग को विस्तृत रिपोर्ट भेजी है. हमारी रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि घोषणापत्र जनप्रतिनिधित्व कानून का उल्लंघन करके जारी किया गया.

    SARAIKELA-KHARSAWAN NEWS: चम्पाई सोरेन ने राजनगर के ग्राम बांदुवा को दी उप स्वास्थ्य केंद्र की सौगात, ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा

    कांग्रेस का आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन से इनकार

    कांग्रेस की राज्य इकाई ने हालांकि आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन से इनकार किया है. कांग्रेस प्रवक्ता राकेश सिन्हा ने कहा, ‘हमें नहीं लगता कि यह चुनाव नियमों का उल्लंघन है. हमने इसे अपने कार्यालय में जारी किया है. झामुमो के घोषणापत्र पर अधिकारी ने कहा, ‘हमने इस संबंध में रांची के जिला निर्वाचन अधिकारी से रिपोर्ट मांगी है. सत्तारूढ़ झामुमो ने सोमवार को अपना घोषणापत्र जारी किया था जिसमें राज्य सरकार की नौकरियों में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण का वादा किया गया है.

    Railway Fine:भारतीय रेलवे में जन विश्वास अधिनियम 2026 लागू, बिना टिकट यात्रा पर अब न्यूनतम ₹500 जुर्माना

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Congress may face problems for releasing manifesto a day before voting Jharkhand Election: report sent to Election Commission
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    SARAIKELA-KHARSAWAN NEWS: चम्पाई सोरेन ने राजनगर के ग्राम बांदुवा को दी उप स्वास्थ्य केंद्र की सौगात, ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा

    July 23, 2026

    Railway Fine:भारतीय रेलवे में जन विश्वास अधिनियम 2026 लागू, बिना टिकट यात्रा पर अब न्यूनतम ₹500 जुर्माना

    July 23, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: बेलाजुड़ी में खुला निराश्रित बुजुर्गों का घर ‘करुणा’, सिविल सर्जन ने किया उद्घाटन

    July 23, 2026
    Recent Post

    SARAIKELA-KHARSAWAN NEWS: चम्पाई सोरेन ने राजनगर के ग्राम बांदुवा को दी उप स्वास्थ्य केंद्र की सौगात, ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा

    July 23, 2026

    Railway Fine:भारतीय रेलवे में जन विश्वास अधिनियम 2026 लागू, बिना टिकट यात्रा पर अब न्यूनतम ₹500 जुर्माना

    July 23, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: बेलाजुड़ी में खुला निराश्रित बुजुर्गों का घर ‘करुणा’, सिविल सर्जन ने किया उद्घाटन

    July 23, 2026

    Indian Railways Update :पनकी धाम स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग, 22 ट्रेनों के रूट और समय में बड़ा बदलाव

    July 23, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: नीट और 80 से अधिक पेपर लीक के खिलाफ कांग्रेस का विशाल प्रदर्शन, केंद्रीय मंत्रियों के इस्तीफे की मांग

    July 23, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group