Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»कांग्रेस ने झारखंड निर्माण में अहम भूमिका निभाई, सरना धर्म कोड को केंद्र ने ठंडे बस्ते में डाला : कमलेश
Headlines

कांग्रेस ने झारखंड निर्माण में अहम भूमिका निभाई, सरना धर्म कोड को केंद्र ने ठंडे बस्ते में डाला : कमलेश

News DeskBy News DeskSeptember 15, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

रांची. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने रविवार को कहा कि झारखंड राज्य के गठन के लिए कांग्रेस के 13 मंत्रियों ने तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के इशारे पर अपना पद त्याग कर झारखंड निर्माण में अहम भूमिका निभाई थी. कांग्रेस और झामुमो के दबाव में बिहार विधानसभा से झारखंड अलग राज्य विधेयक पारित किया गया, जिसके फलस्वरुप झारखंड निर्माण का रास्ता साफ हुआ.

कमलेश ने कहा कि झारखंड विधानसभा से सरना धर्म कोड पारित कराया गया लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने उसे ठंडे बस्ते में डाल दिया है. नई संसद भवन का उद्घाटन हो या राम मंदिर के उद्घाटन समारोह का मामला हो आदिवासी महिला राष्ट्रपति का अपमान मोदी ने समय-समय पर किया है. उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार पर बात करने से पहले मोदी को विगत लोकसभा चुनाव परिणाम का आकलन करना चाहिए. इलेक्ट्रोल बांड के जरिए देश की अनेको कंपनियों से भाजपा के चंदा उगाही का सच जनता से छुपा हुआ नहीं है और उन कंपनियों को किस तरह से लाभ पहुंचाया गया यह भी छुपा नहीं है.

Rail Board ने Station Master के पद पर सीधी भर्ती की न्यूनतम आयु 18 से बढ़ाकर 20 वर्ष की

कमलेश ने कहा कि झारखंड में भाजपा के शासनकाल में पिछड़ों का आरक्षण 27 प्रतिशत से 14 प्रतिशत कर दिया गया था. महागठबंधन की सरकार ने इसे बढ़ाकर 27 प्रतिशत करने का विधेयक पास कर मंजूरी के लिए भेज दिया है लेकिन मोदी के इशारे पर इसे एक कोने में रख दिया गया है. उन्होंने कहा कि अपने 10 वर्षों के शासनकाल में मोदी ने देश के युवाओं से रोजगार छिनने का काम किया है. झारखंड में महागठबंधन की सरकार जब से आई है, इसे अपदस्थ करने का षड्यंत्र रचा जाता रहा है. मोदी ने अपने शासनकाल में उद्योगपतियों का ऋण माफ किया उन्हें लाभ पहुंचाया.

Monsoon Rain: मानसून पूरे देश से लौटा, इस साल औसत से 12.6 प्रतिशत कम 759.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज

कमलेश ने कहा कि झारखंड की महागठबंधन सरकार किसानों का ऋण माफ कर रही है. आम जनता का बिजली बिल माफ कर रही है. मुफ्त बिजली उपलब्ध करा रही है. युवाओं को रोजगार के अवसर दे रही हैय़ महिलाओं को मईंया सम्मान योजना के तहत सम्मान राशि दे रही है. छात्राओं को सावित्रीबाई फुले योजना के तहत लाभ पहुंचा रही है. ऐसे अनेकों सैकड़ो काम है जो झारखंड में महागठबंधन की सरकार के दौरान हुए हैं और अभी भी हो रहे हैं. झारखंड में आधारभूत संरचना में तेजी से विकास हुआ है, जिसका गवाह केंद्र सरकार द्वारा जारी आंकड़े हैं.

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Rail Board ने Station Master के पद पर सीधी भर्ती की न्यूनतम आयु 18 से बढ़ाकर 20 वर्ष की

October 17, 2026

Monsoon Rain: मानसून पूरे देश से लौटा, इस साल औसत से 12.6 प्रतिशत कम 759.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज

October 17, 2026

New Sports Car: मस्क की टेस्ला ने पेश की हवा में उछलने, पलटी मारने वाली नई स्पोर्ट्स कार ‘रोडस्टर’, उत्पादन 2028 से पहले शुरू होने की उम्मीद

October 17, 2026
Recent Post

Rail Board ने Station Master के पद पर सीधी भर्ती की न्यूनतम आयु 18 से बढ़ाकर 20 वर्ष की

October 17, 2026

Monsoon Rain: मानसून पूरे देश से लौटा, इस साल औसत से 12.6 प्रतिशत कम 759.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज

October 17, 2026

New Sports Car: मस्क की टेस्ला ने पेश की हवा में उछलने, पलटी मारने वाली नई स्पोर्ट्स कार ‘रोडस्टर’, उत्पादन 2028 से पहले शुरू होने की उम्मीद

October 17, 2026

Jharkhand SIR: झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत दावा एवं आपत्ति की प्रक्रिया जारी, 31 अक्तूबर तक अंतिम मौका

October 17, 2026

Jharkhand: सहायक जेलर के 84 पदों के लिए 56,304 दावेदार, 28 अक्टूबर से फिजिकल टेस्ट, 13 नवंबर तक पूरी होगी प्रक्रिया

October 17, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group