Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Congress Protest: कांग्रेस ने सभी 24 जिजिलों में खनिज कानून के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन
    Breaking News

    Congress Protest: कांग्रेस ने सभी 24 जिजिलों में खनिज कानून के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन

    News DeskBy News DeskAugust 28, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. कांग्रेस की झारखंड इकाई ने एमएमडीआर अधिनियम के खिलाफ राज्य के सभी 24 जिलों में बृहस्पतिवार को प्रदर्शन किया। इस कानून का उद्देश्य खनिज अधिकारों और खनिज वाली भूमि पर कर लगाने के संबंध में राज्यों के अधिकारों को सीमित करना है। दिनभर धरना प्रदर्शन आयोजित किए गए और उपायुक्तों के माध्यम से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को ज्ञापन सौंपे गए। ज्ञापन में मामले में राष्ट्रपति से हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया गया। रांची में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के नेतृत्व में मोरहाबादी मैदान स्थित बापू वाटिका से विरोध मार्च निकाला।

    खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन अधिनियम, 2026 और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शनकारी करीब दो किलोमीटर दूर स्थित जिला समाहरणालय पहुंचे, जहां मार्च के बाद धरना दिया गया। कमलेश ने संवाददाताओं से कहा, सभी 24 जिलों के समाहरणालयों में प्रदर्शन आयोजित किए गए। यह अधिनियम झारखंड के लोगों के हितों के खिलाफ है। इससे राज्य के खजाने को भारी वित्तीय नुकसान होगा। उन्होंने कहा कि अयोध्या के राम मंदिर में कथित तौर पर चढ़ावा चोरी के मुद्दे को भी उठाया गया। कमलेश ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता सात सितंबर को रांची स्थित लोक भवन में धरना देंगे और नौ से 16 सितंबर के बीच सभी प्रखंड मुख्यालयों पर प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा, इन पैसों से विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को वित्तीय सहायता मिलती थी। खनिजों पर उपकर हटाए जाने से जनकल्याण की कई योजनाएं प्रभावित होंगी।

    Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम में जमीन विवाद में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या, दो गिरफ्तार

    पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुबोधकांत सहाय ने भी प्रदर्शन में हिस्सा लिया। उन्होंने दावा किया कि एमएमडीआर अधिनियम से राज्य के खजाने को 14,000 करोड़ रुपये का नुकसान होगा। उन्होंने कहा कि राज्य ने चालू वित्त वर्ष में उपकर से 14,000 करोड़ रुपये की आय का अनुमान लगाया था।
    संसद ने इस महीने की शुरुआत में एमएमडीआर विधेयक पारित किया था।

    UGC NET के 84 विषयों के नतीजे घोषित; 4,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने JRF के लिए अर्हता हासिल की

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Congress Protest: Congress protests against mineral law in all 24 Jizils Congress Protest: कांग्रेस ने सभी 24 जिजिलों में खनिज कानून के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम में जमीन विवाद में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या, दो गिरफ्तार

    August 29, 2026

    UGC NET के 84 विषयों के नतीजे घोषित; 4,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने JRF के लिए अर्हता हासिल की

    August 29, 2026

    Jharkhand: CBI का CISF के लेखा अधिकारियों पर बड़ा एक्शन, घूस लेते रंगेहाथ 3 गिरफ्तार; 10 लाख कैश और 40 लाख के आभूषण जब्त

    August 29, 2026
    Recent Post

    Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम में जमीन विवाद में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या, दो गिरफ्तार

    August 29, 2026

    UGC NET के 84 विषयों के नतीजे घोषित; 4,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने JRF के लिए अर्हता हासिल की

    August 29, 2026

    Jharkhand: CBI का CISF के लेखा अधिकारियों पर बड़ा एक्शन, घूस लेते रंगेहाथ 3 गिरफ्तार; 10 लाख कैश और 40 लाख के आभूषण जब्त

    August 29, 2026

    Jharkhand: आदिवासी समूह प्रस्तावित परिसीमन के विरोध में 30 अगस्त को करेगा विरोध प्रदर्शन

    August 29, 2026

    Jharkhand: नेपाल बाढ़ में झारखंड का एक और व्यक्ति फंसा, परिवार ने प्रशासन से लगाई मदद की गुहार

    August 29, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group