Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»कांग्रेस ने जारी की जिलाध्यक्षों की सूची, पूर्वी सिंहभूम में परविंदर, रांची में कुमार राजा फिर बने अध्यक्ष
Headlines

कांग्रेस ने जारी की जिलाध्यक्षों की सूची, पूर्वी सिंहभूम में परविंदर, रांची में कुमार राजा फिर बने अध्यक्ष

News DeskBy News DeskOctober 5, 2025Updated:October 5, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Ranchi : कांग्रेस ने लंबे समय के बाद जिलाध्यक्षों की सूची जारी की है. शनिवार को जारी हुए सूची में दोबारा से कुमार राजा को रांची महानगर की कमान सौंपी गयी है. वहीं, ग्रामीण में बदलाव करते हुए सोमनाथ मुंडा को नई जिम्मेदारी सौंपा है. जबकि पूर्वी सिंहभूम में परविंदर सिंह को अध्यक्ष बनाया गया है.

कुमार राजा ने रांची महानगर कांग्रेस का अध्यक्ष दूसरी बनाने के लिए नेतृत्व का आभार जताया है. उन्होंने मल्लिकाअर्जुन खरगे, राहुल गाँधी , के राजू जी और केशव महतो कमलेश का भी आभार जताया है. महानगर कांग्रेस कमिटी की तत्काल टीम पर अपना विश्वास दिखाकर फिर से हमें मौका देने के लिए धन्यवाद दिया. साथ ही कहा कि

झारखंड कांग्रेस ने इस बार संगठन सृजन अभियान के तहत राज्य के डेढ़ दर्जन से अधिक जिलों में नए जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की है. पार्टी ने यह फेरबदल संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और आगामी चुनावों से पहले कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने के उद्देश्य से किया है.

कांग्रेस के केंद्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने रविवार को इससे संबंधित आधिकारिक पत्र जारी किया. पार्टी ने दो विधायकों, पूर्व विधायकों और कई वरिष्ठ नेताओं को जिलाध्यक्ष बनाकर यह स्पष्ट संदेश दिया है कि अब संगठन को फिर से मजबूत करना शीर्ष प्राथमिकता है.

सूत्रों के अनुसार, पार्टी ने इस बदलाव में संतुलन बनाए रखते हुए अनुभवी नेताओं और नए चेहरों को बराबर अवसर दिया है. पूर्व विधायक जेपी पटेल को हजारीबाग जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है. वहीं, दुमका से स्टीफन मरांडी, धनबाद से संतोष कुमार सिंह, और पूर्वी सिंहभूम से परविंदर सिंह को भी जिला नेतृत्व की कमान दी गई है.

केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को Diwali का तोहफा! महंगाई भत्ता 3% बढ़ा, अप्रैल में भी बढ़ा था 2%

इस फेरबदल में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, सुखदेव भगत, और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय की राय को भी अहमियत दी गई है. पार्टी ने कई जगहों पर स्थानीय मंत्रियों और वरिष्ठ नेताओं की पसंद के अनुसार जिलाध्यक्ष नियुक्त किए हैं. हालांकि, गढ़वा और पलामू जिलों में मंत्रियों की सिफारिशों पर अमल नहीं किया गया.

कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि यह बदलाव संगठन के पुनर्गठन की पहली कड़ी है. जल्द ही प्रदेश कांग्रेस की नई कार्यकारिणी कमेटी भी गठित की जाएगी. संभावना है कि छठ पर्व के बाद नई टीम औपचारिक रूप से कामकाज संभाल लेगी.

राजनीतिक विश्लेषकों के मुताबिक, कांग्रेस इस बदलाव के जरिये झारखंड में अपने जनाधार को पुनर्जीवित करने की दिशा में काम कर रही है. पार्टी अब बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाकर आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनावों की तैयारी में जुटेगी.

झारखंड कांग्रेस के नए जिलाध्यक्षों की सूची

Adityapur: आदित्यपुर में विवाहिता की मौत के मामले में पति समेत चार गिरफ्तार, दहेज हत्या का आरोप

बोकारो – जवाहर लाल मेहता, चतरा – चंद्रदेव गोपे, देवघर – मुकुन्द दास, धनबाद – संतोष कुमार सिंह, दुमका – स्टीफन मरांडी, पूर्वी सिंहभूम – परविंदर सिंह, गढ़वा – ई. ओबैदुल्लाह हक अंसारी, गिरिडीह – सतीश केडिया, गोड्डा – मोहम्मद यहया सिद्दीकी, गुमला – राजनील तिगा, हजारीबाग – जे.पी. पटेल, जामताड़ा – स्मृति दीपिका बेसरा, खूंटी – रवि मिश्रा, कोडरमा – प्रकाश राजक, लातेहार – कामेश्वर यादव, लोहरदगा – सुखैर भगत, पाकुड़ – श्रीकुमार सरकार, पलामू – स्मृति बिमला कुमारी, रामगढ़ – स्मृति ममता देवी, रांची महानगर – कुमार राजा, रांची ग्रामीण – सोमनाथ मुंडा, साहिबगंज – बरकतउल्लाह खान, सरायकेला-खरसावां – राज बागची, सिमडेगा – भूशन बड़ा, पश्चिमी सिंहभूम – रंजन बोयपाय।

 

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को Diwali का तोहफा! महंगाई भत्ता 3% बढ़ा, अप्रैल में भी बढ़ा था 2%

October 28, 2026

Adityapur: आदित्यपुर में विवाहिता की मौत के मामले में पति समेत चार गिरफ्तार, दहेज हत्या का आरोप

October 28, 2026

Jamshedpur: कदमा में अवैध हथियार के साथ दो युवक गिरफ्तार, लोडेड देशी कट्टा और दो गोलियां बरामद

October 28, 2026
Recent Post

केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को Diwali का तोहफा! महंगाई भत्ता 3% बढ़ा, अप्रैल में भी बढ़ा था 2%

October 28, 2026

Adityapur: आदित्यपुर में विवाहिता की मौत के मामले में पति समेत चार गिरफ्तार, दहेज हत्या का आरोप

October 28, 2026

Jamshedpur: कदमा में अवैध हथियार के साथ दो युवक गिरफ्तार, लोडेड देशी कट्टा और दो गोलियां बरामद

October 28, 2026

Congress अध्यक्ष खरगे की ‘बाप’ वाली टिप्पणी पर BJP ने जारी किया गाना ‘…आंखें झुका लो, कान खोल के सुन लो, मोदी कहीं नहीं जाएगा’

October 28, 2026

Tata Group को ‘आपराधिक तरीके से बर्बाद’ किया जा रहा, कारोबारी जगत चुप क्यों? Rahul Gandhi का PM मोदी और शाह पर बड़ा आरोप

October 28, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group