Site icon Lahar Chakra

Congress ने पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत मनमोहन सिंह के नाम से शुरू किया फेलो प्रोग्राम, देश भर से 50 पेशेवरों का होगा चयन

New Delhi. कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत मनमोहन सिंह के नाम पर शुक्रवार को एक फेलो प्रोग्राम की शुरुआत की जिसके तहत देश भर से 50 पेशेवरों का चयन किया जाएगा और उन्हें पार्टी के भीतर प्रमुख नेता प्रशिक्षित करेंगे तथा फिर उन्हें पार्टी से जुड़े कार्यों में लगाया जाएगा. पार्टी के विभाग ‘ऑल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस’ ने इस कार्यक्रम घोषणा की.

विभाग के अध्यक्ष प्रवीण चक्रवर्ती ने संवाददाताओं कहा, ‘‘डॉ. मनमोहन सिंह फेलो प्रोग्राम हर साल देश भर से 50 पेशेवरों की पहचान करेगा और उनका चयन करेगा. ये वो पेशेवर होंगे जो अपने करियर के मध्य स्तर में हैं और जिन्होंने पेशेवर दुनिया में लगभग दस साल बिताए हैं. उन्होंने बताया, ‘‘इन 50 लोगों को पार्टी के एक प्रतिष्ठित पैनल द्वारा बहुत गहन चयन प्रक्रिया के माध्यम से चुना जाएगा. एक बार चुने जाने के बाद, उन्हें कांग्रेस पार्टी के उन वरिष्ठ नेताओं द्वारा मार्गदर्शन दिया जाएगा जो स्वयं पेशेवर पृष्ठभूमि से आए हैं.

उन्होंने इस बात पर जोर दिया, ‘यह एक प्रवेश-स्तर का इंटर्नशिप कार्यक्रम नहीं है, न ही इसके अंत में केवल एक प्रमाणपत्र के साथ यह समयबद्ध है. यह सार्वजनिक सेवा के गंभीर इरादे वाले गंभीर लोगों के लिए एक गंभीर कार्यक्रम है. मनमोहन सिंह का पिछले साल 26 दिसंबर को निधन हो गया था.

Exit mobile version