
Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची में आज कांग्रेस पार्टी द्वारा जनता दरबार का आयोजन किया जा रहा है. यह कार्यक्रम कांग्रेस भवन, रांची में दोपहर 2:30 बजे से शुरू होगा.
इस जनता दरबार में राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी लोगों की समस्याएं सुनेंगे और समाधान का आश्वासन देंगे. आम लोग, कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी इस कार्यक्रम में अपनी शिकायतें और सुझाव मंत्री के सामने रख सकेंगे.
पार्टी नेताओं के अनुसार, इस तरह के कार्यक्रम का उद्देश्य जनता और सरकार के बीच सीधा संवाद स्थापित करना है. इससे संगठन को भी आम लोगों की वास्तविक समस्याएं समझने में मदद मिलती है.
जनता दरबार में स्वास्थ्य सेवाओं, स्थानीय मुद्दों और संगठनात्मक समस्याओं पर चर्चा की उम्मीद है. पार्टी सूत्रों ने बताया कि यह एक नियमित कार्यक्रम है, जिसमें मंत्री इरफान अंसारी जनता और कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद करते हैं. कांग्रेस का मानना है कि इस पहल से लोगों का भरोसा मजबूत होगा और पार्टी को जनसरोकार से जुड़ने का मौका मिलेगा.
