Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Crime»Kolkata Dr Murder case: कोलकाता में जूनियर महिला डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या मामले में अदालत का फैसला, संजय राय दोषी करार, सीबीआइ ने मांगी फांसी की सजा
    Crime

    Kolkata Dr Murder case: कोलकाता में जूनियर महिला डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या मामले में अदालत का फैसला, संजय राय दोषी करार, सीबीआइ ने मांगी फांसी की सजा

    News DeskBy News DeskJanuary 19, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Kolkata.सियालदह के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत ने कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात एक प्रशिक्षु चिकित्सक के साथ बलात्कार और फिर उसकी हत्या किये जाने के मामले में आरोपी संजय राय को शनिवार को दोषी करार दिया. वह सिविक वालंटियर था और वारदात के दूसरे ही दिन गिरफ्तार कर लिया गया था. कोर्ट इस मामले में सजा सोमवार को सुनायेगा. यह फैसला वारदात के 162 दिन बाद और बंद कमरे में नियमित सुनवाई शुरू होने के दो माह में आया है.

    वारदात पिछले साल नौ अगस्त को हुई थी और बंद कमरे में नियमित सुनवाई 12 नवंबर को को शुरू हुई थी. न्यायाधीश ने कहा कि संजय राय को प्रशिक्षु चिकित्सक का यौन उत्पीड़न करने और उसकी गला घोंट कर हत्या करने का दोषी पाया गया है. राय का बयान सोमवार को दोपहर 12:30 बजे सुना जायेगा और उसके बाद सजा सुनायी जायेगी. फैसले के बाद राय को कड़ी निगरानी में अदालत कक्ष से प्रेसीडेंसी सुधार गृह ले जाया गया. पुलिस ने वहां प्रतीक्षा कर रहे मीडियाकर्मियों को दोषी से किसी भी तरह की बातचीत करने से रोक दिया.

    Jamshedpur: गोलपहाड़ी-गोविंदपुर सड़क की बदहाली पर फूटा लोगों का गुस्सा, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन, विधायक मंगल कालिंदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी, फूंका पुतला

    सीबीआइ ने आरोप-पत्र में राय को वारदात का मुख्य और एकमात्र संदिग्ध बताया था. संजय राय को बीएनएस की धारा 64, (दुष्कर्म), 66 (दुष्कर्म के दौरान गंभीर चोट पहुंचाना, जिसके कारण मृत्यु होना) और 103 (1) (हत्या) के तहत बलात्कार व हत्या का दोषी पाया गया. धारा 103(1) के तहत कम से कम आजीवन कारावास और अधिकतम फांसी की सजा के प्रावधान हैं. सीबीआइ कोर्ट ने दोषी के लिए फांसी की सजा मांगी.

    Jamshedpur: बिष्टुपुर में टीएमएच गोलचक्कर के पास टाटा स्टील के दमकल वाहन की चपेट में आने से जुगसलाई के युवक की मौत

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    CBI sought death penalty Kolkata Dr Murder case: Court's decision in the case of rape and murder of a junior female doctor in Kolkata Sanjay Rai found guilty
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: गोलपहाड़ी-गोविंदपुर सड़क की बदहाली पर फूटा लोगों का गुस्सा, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन, विधायक मंगल कालिंदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी, फूंका पुतला

    June 2, 2026

    Jamshedpur: बिष्टुपुर में टीएमएच गोलचक्कर के पास टाटा स्टील के दमकल वाहन की चपेट में आने से जुगसलाई के युवक की मौत

    June 2, 2026

    Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम जिले के कुमारडुंगी में महिला की धारदार हथियार से हत्या, आरोपी गिरफ्तार

    June 2, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: आजादनगर थाना क्षेत्र के रोड नंबर-3 में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प, जमकर हुई मारपीट

    June 2, 2026

    Jamshedpur. जुगसलाई के मिल्लत नगर में जनरल स्टोर के बाहर दो युवकों ने की फायरिंग, इलाके में दहशत

    June 2, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group