Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Crime»भाकपा माओवादी का नक्सली दो अत्याधुनिक हथियार के साथ गिरफ्तार
Crime

भाकपा माओवादी का नक्सली दो अत्याधुनिक हथियार के साथ गिरफ्तार

News DeskBy News DeskDecember 30, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

लातेहार. लातेहार एसपी कुमार गौरव को मिली गुप्त सूचना पर पुलिस ने मनिका थाना क्षेत्र के दुंदु जंगल के पास छापेमारी अभियान चलाकर भाकपा माओवादी नक्सली चंद्रदेव सिंह को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने इस दौरान दो अत्याधुनिक एके-47 राइफल, 91 गोलियां सहित अन्य सामान भी बरामद किया है. गिरफ्तार नक्सली चंद्रदेव सिंह मनिका थाना क्षेत्र के कुई गांव का रहने वाला है. गिरफ्तार नक्सली चंद्रदेव सिंह माओवादी कमांडर छोटू खरवार की हत्याकांड का भी अभियुक्त है.

सोमवार को प्रेस वार्ता करते हुए एसपी कुमार गौरव ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि माओवादियों का एक दस्ता मनिका थाना क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों में किसी घटना को अंजाम देने के लिए भ्रमणशील है. सूचना के बाद डीएसपी के नेतृत्व में टीम गठित की गई और नक्सलियों के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाई गई. हालांकि पुलिस को आता देखकर नक्सली जंगल का लाभ उठाकर भागने लगे. भागने के क्रम में ही पुलिस ने चंद्र देव सिंह को गिरफ्तार कर लिया. बाद में सर्च अभियान चलाया गया तो घटनास्थल से दो एके-47 राइफल, 91 गोलियां सहित अन्य सामान भी बरामद किए गए. एसपी ने बताया कि गिरफ्तार उग्रवादी चंद्रदेव सिंह पर लातेहार जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में छह से अधिक मामले दर्ज हैं. माओवादी कमांडर छोटू खरवार हत्याकांड में भी यह मुख्य रूप से शामिल था.

Jharkhand : चलती ट्रेन से लापता हो गए प्रशांत किशोर की पार्टी के डिजिटल संचार प्रबंधक, रांची में जनशताब्दी एक्सप्रेस में हुए थे सवार

Cyclone ‘अर्नब’ की दस्तक…ओडिशा में भारी बारिश शुरू, लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया, झारखंड में छाने लगे बादल, कल से होगी बारिश
Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jharkhand : चलती ट्रेन से लापता हो गए प्रशांत किशोर की पार्टी के डिजिटल संचार प्रबंधक, रांची में जनशताब्दी एक्सप्रेस में हुए थे सवार

October 27, 2026

Cyclone ‘अर्नब’ की दस्तक…ओडिशा में भारी बारिश शुरू, लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया, झारखंड में छाने लगे बादल, कल से होगी बारिश

October 27, 2026

Maleria Vaccine: मलेरिया के टीके ‘मॉस्किवैक’ हुआ सस्ता, भारत बायोटेक ने 40 प्रतिशत तक घटाई कीमतें

October 27, 2026
Recent Post

NCERT नौवीं से 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए AI पर 20 घंटे का शुरू करेगा पाठ्यक्रम

October 27, 2026

100% Ethanol वाले ईंधन को मंजूरी, सरकार बोली- कच्चे तेल का आयात और प्रदूषण घटेगा, फ्लेक्स-फ्यूल वाहन के लिए संशोधित किए नियम

October 27, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group