Site icon Lahar Chakra

झारखंड में अपराध बेलगाम, पुलिस सत्ता की कठपुतली : बाबूलाल मरांडी

Ranchi : नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने झारखंड में लगातार बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर कड़ा रुख अपनाते हुए सरकार और पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने रविवार को रांची के हिंदपीढ़ी इलाके में युवक की गोली मारकर हत्या की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि राज्य में अपराधियों का मनोबल लगातार बढ़ता जा रहा है और अपराध बेलगाम हो गए हैं. इसका नतीजा यह है कि आम जनता भय और असुरक्षा के माहौल में जीने को मजबूर है.

मरांडी ने आरोप लगाया कि अपराध नियंत्रण के बजाय पुलिस प्रशासन पूरी तरह सत्ता के इशारों पर काम कर रहा है. उन्होंने कहा, “राजनीतिक विरोधियों को फर्जी मुकदमों में फंसाना और जबरन वसूली करना अब झारखंड पुलिस की प्राथमिकता बन गई है. ऐसा लगता है कि पुलिस अधिकारियों की जवाबदेही जनता के प्रति नहीं, बल्कि सिर्फ सत्ता के प्रति सीमित रह गई है.”

उनका कहना है कि अगर यही हालात रहे तो आम लोगों का कानून और न्याय व्यवस्था से भरोसा उठ जाएगा, जो लोकतंत्र के लिए खतरनाक संकेत है.

Exit mobile version