Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Crime»Ranchi Crime: राजधानी रांची में बेखौफ अपराधियों ने जमीन कारोबारी को दिनदहाड़े बीच सड़क पर गोलियों से भूना, शरीर से निकली आठ गोलियां
    Crime

    Ranchi Crime: राजधानी रांची में बेखौफ अपराधियों ने जमीन कारोबारी को दिनदहाड़े बीच सड़क पर गोलियों से भूना, शरीर से निकली आठ गोलियां

    News DeskBy News DeskDecember 16, 2024Updated:December 16, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. बाइक सवार अपराधियों ने नामकुम थाना क्षेत्र के कवाली ब्रिज (रिंगरोड) के समीप दिनदहाड़े जमीन कारोबारी लाल मधुसूदन राय उर्फ मधु राय (63) को गोलियों से भून दिया. उन्हें आठ गोली मारी गयी. घटना रविवार की दोपहर 12 से 12:30 बजे के बीच की है. उस वक्त वे अपने उनीडीह राजाउलातू स्थित घर से नामकुम पतराटोली स्थित गढ़ा ढाबा जाने के लिए निकले थे.

    सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दो बाइक पर सवार चार अपराधियों ने घर से निकले मधु राय का पीछा करते हुए कवाली पहुंचे. जहां बीच सड़क पर मधु राय को गोली मारी. गोली लगते ही मधु राय स्कूटी सहित सड़क पर गिर गये. इसके बाद अपराधियों ने पिस्तौल निकाल सारी गोली उन पर दाग दी. मौके पर ही उनकी मौत हो गयी.

    परिजनों को दोपहर लगभग एक बजे घटना की जानकारी मिली. इसके बाद सभी घटनास्थल पर पहुंचे व आक्रोशित होकर सड़क जाम कर दी. मौके पर पहुंचे ग्रामीण एसपी सुमित कुमार अग्रवाल, डीएसपी अमर कुमार पांडेय व अन्य ने परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया. फिर पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया.

    Adityapur: आदित्यपुर से लापता तीन नाबालिग बच्चियां मिलीं, सभी पश्चिमी सिंहभूम से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

    मौके पर फॉरेंसिक जांच टीम, डॉग स्क्वायड एवं तकनीकी शाखा की टीम पहुंची थी. परिजनों के अनुसार, 12 बजे के करीब मधु राय ने नामकुम जाने की बात कह स्कूटी लेकर घर से निकले थे. कुछ देर बाद उनकी हत्या की सूचना मिली. मामले में मृतक मधु राय के बड़े बेटे लाल विजय राय के बयान पर नामकुम थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी. विजय ने चार पांच लोगों पर शक जाहिर किया है.

    किशुन राय नामक युवक को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है. घटनास्थल से पुलिस ने नाइन एमएम के पिस्टल की एक गोली बरामद की है. अभी तक की जांच में यह बात सामने आयी है कि दो बाइक पर सवार चार अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है. जबकि एक चार पहिया वाहन पर भी सवार अपराधी मधु राय का पीछा कर रहे थे. देर शाम रिम्स में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू हुई. मृतक के शरीर से आठ गोलियां निकाली गयी. वहीं मधु राय के दोनों बेटे, बेटी व अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था.

    Jamshedpur: मानगो में 12 दुकानों में हुई सिलसिलेवार चोरी का पुलिस ने किया खुलासा. चार आरोपी गिरफ्तार, सामान भी बरामद किया

    देर शाम पहुंचे आइजी, एसआइटी गठित

    रविवार शाम आइजी अखिलेश झा घटनास्थल पर पहुंचे व मामले में जानकारी ली. पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है. हत्या के पीछे पुरानी अदावत की बात सामने आयी है. मामले की जांच के लिए डीएसपी अमर कुमार पांडेय के नेतृत्व में दस सदस्यीय एसआइटी टीम गठित की गयी है. इसमें केस का आइओ थाना प्रभारी ब्रह्मदेव प्रसाद को बनाया गया है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    eight bullets came out of the body gunned down in broad daylight on the road Ranchi Crime: Criminals are fearless in the capital Ranchi
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Adityapur: आदित्यपुर से लापता तीन नाबालिग बच्चियां मिलीं, सभी पश्चिमी सिंहभूम से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

    July 16, 2026

    Jamshedpur: मानगो में 12 दुकानों में हुई सिलसिलेवार चोरी का पुलिस ने किया खुलासा. चार आरोपी गिरफ्तार, सामान भी बरामद किया

    July 16, 2026

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    July 16, 2026
    Recent Post

    Adityapur: आदित्यपुर से लापता तीन नाबालिग बच्चियां मिलीं, सभी पश्चिमी सिंहभूम से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

    July 16, 2026

    Jamshedpur: मानगो में 12 दुकानों में हुई सिलसिलेवार चोरी का पुलिस ने किया खुलासा. चार आरोपी गिरफ्तार, सामान भी बरामद किया

    July 16, 2026

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    July 16, 2026

    Railway: चाकुलिया-बुरामारा नई लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण में जुटा दक्षिण पूर्व रेलवे

    July 16, 2026

    Cabinet Dicision राजखरसावां और डांगुआपोसी के बीच चौथी लाइन परियोजना को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

    July 16, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group