Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»करोड़पति साइबर अपराधी’ गिरफ्तार, 50 लाख का फ्लैट समेत करोड़ों की संपत्ति का मालिक है 24 साल का सोनू
    Breaking News

    करोड़पति साइबर अपराधी’ गिरफ्तार, 50 लाख का फ्लैट समेत करोड़ों की संपत्ति का मालिक है 24 साल का सोनू

    News DeskBy News DeskJuly 9, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email
    • सुडोकू एप के माध्यम से लड़कियों के साथ अश्लील वीडियो कॉलिंग करवाने आदि का झांसा देकर लोगों को लिंक भेज कर करता था ठगी

    GIRIDIH . गिरिडीह पुलिस ने साइबर अपराध की दुनिया के करोड़पति अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. गिरफ्तार साइबर अपराधी गपैय गांव का सोनू कुमार वर्मा है. सोनू 24 वर्ष का है, लेकिन वह पिछले कई सालों से साइबर अपराध की दुनियां में शामिल होकर साइबर अपराध की दुनियां में अपनी एक अलग पहचान बन चुका है और लोगों के साथ फ्रॉड करके करोड़ों की संपत्ति भी अर्जित कर चुका है. सोनू को गिरिडीह पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गपैय गांव से गिरफ्तार किया है.

    ऐसे करता था ठगी

    पूछताछ के क्रम में गिरफ्तार साइबर अपराधी सोनू ने बताया कि वह सुडोकू एप के माध्यम से लोगों को लड़कियों के साथ अश्लील वीडियो कॉलिंग करवाने आदि का झांसा देकर लोगों को लिंक भेज कर ठगी करता था. इसके अलावे गूगल पर फोनपे और गूगल-पे के कस्टमर केयर का हेल्पलाइन नंबर पंच कर कॉल करने वाले लोगों से ठगी करता था, वहीं लोगों को कैश बैक देने के नाम पर फर्जी लिंक बनाकर साइबर अपराधियों को देता था और ठगी करता था. साथ ही सोनू साइबर अपराधियों को फर्जी सिम कार्ड और फर्जी खाता भी उपलब्ध कराने का काम करता था.

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    लंबे समय से पुलिस को थी तलाश

    पुलिस की टीम पिछले लंबे समय से सोनू की तलाश कर रही थी. सोनू के खिलाफ गिरिडीह नगर थाना, गिरिडीह में मुफस्सिल थाना, गिरिडीह साइबर थाना के अलावे मुंबई के वरली में भी साइबर अपराध के मामले में प्राथमिक की दर्ज है और मुंबई में यह साइबर अपराध के मामले में जेल भी जा चुका है. सोनू के पास से पुलिस ने एक सिमकार्ड ओर एक मोबाइल फोन जब्त किया है.

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    18 लाख की एमजी हेक्टर कार से चलता था

    गिरिडीह के एसपी दीपक कुमार शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार साइबर अपराधी सोनू कुमार वर्मा साइबर अपराध के जरिए करोड़ों की संपत्ति अर्जित कर चुका है. इसके पास एक 18 लाख की एमजी हेक्टर कार भी है. इसकी कीमत करीब 18 लाख रुपये है. इसके अलावा 50 लाख रुपये के कीमत का एक 16 चक्के का टाटा कंपनी का ट्रक, एक बाइक यामाहा एफजेड कंपनी का जेएच 11 – 6175 कीमत करीब 2 लाख, एक इलेक्ट्रिक स्कूटी कीमत करीब 2 लाख, हजारीबाग में एक 50 लाख रुपए का फ्लैट, करीब 2 करोड़ रुपये कीमत की बेंगाबाद के साठीबाद व महुआर में एक-एक एकड़ की जमीन अपने परिजनों के नाम लेकर रखा हुआ है. एसपी ने बताया कि इसके अलावा भी इसके पास कई संपत्तियां हैं. जिसकी जांच की जा रही है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    24 year old Sonu owns property worth crores including a flat worth 50 lakhs Crorepati cyber criminal arrested
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026
    Recent Post

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group