Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»झारखंड में पारा शिक्षकों की सेवा शर्त नियमावली में निर्धारित होगा कट ऑफ मार्क
Breaking News

झारखंड में पारा शिक्षकों की सेवा शर्त नियमावली में निर्धारित होगा कट ऑफ मार्क

News DeskBy News DeskJune 12, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link
  • झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने शिक्षा विभाग से मांगा मार्गदर्शन

RANCHI. राज्य में सहायक अध्यापक (पारा शिक्षक) सेवा शर्त नियमावली में बदलाव के लिए झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग से मार्गदर्शन मांगा है. सहायक अध्यापक सेवा शर्त नियमावली 2022 में शिक्षकों के मानदेय में बढ़ोतरी के लिए आकलन परीक्षा का प्रावधान किया गया है. आकलन परीक्षा में सफल शिक्षकों के मानदेय में 10 फीसदी की वृद्धि की जाती है. आकलन परीक्षा का प्रावधान उन शिक्षकों के लिए किया गया है, जो झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा पास नहीं है. आकलन परीक्षा में पास करने के लिए सामान्य वर्ग के शिक्षकों के लिए 40 फीसदी व ओबीसी, एससी व एसटी कोटि के शिक्षकों के लिए न्यूनतम कट ऑफ 35 फीसदी निर्धारित किया गया है. नियमावली में इडब्लूएस व दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए कट का उल्लेख नहीं किया गया है. ऐसे में दिव्यांग व इडब्ल्यूएस कोटि के अभ्यर्थी कट ऑफ निर्धारण की मांग कर रहे थे. इस आलोक में झारखंड एकेडमिक काउंसिल द्वारा स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग से मार्गदर्शन मांगा गया है. इसके लिए सहायक अध्यापक सेवा शर्त नियमावली 2022 में बदलाव किया जायेगा.

पारा शिक्षकों के लिए कुल चार आकलन परीक्षा लिये जायेंगे. पिछले वर्ष एक परीक्षा ली गयी थी. इस वर्ष परीक्षा की प्रक्रिया अभी शुरू नहीं हुई है. शिक्षा विभाग से मार्गदर्शन प्राप्त होने के बाद परीक्षा की प्रक्रिया शुरू की जायेगी. जुलाई अंत तक आकलन परीक्षा की प्रक्रिया शुरू होने की संभावना है. सेवा शर्त नियमावली के अनुसार, शिक्षकों के मानदेय में प्रति वर्ष चार फीसदी की बढ़ोतरी होनी है. इसके लिए शिक्षकों को प्रति वर्ष सेवा संतोषप्रद होने का सत्यापन कराना होता है. प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकों का सेवा सत्यापन मुखिया व मध्य विद्यालय के शिक्षकों के सेवा का सत्यापन प्रमुख के स्तर से किया जाता है. शहरी क्षेत्र के शिक्षकों के सेवा का सत्यापन किसके द्वारा किया जायेगा इसका प्रावधान नियमावली में नहीं है. इस कारण पिछले दो वर्ष से शहरी क्षेत्र के विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के मानदेय में वृद्धि नहीं हुई है.

JIO 2030 के दशक की शुरुआत में 6जी सेवाएं शुरू करेगी, IPO 21 अक्टूबर को खुलेगा और 23 अक्टूबर को बंद होगा

Election Commission ने बिहार, बंगाल समेत 17 राज्यों में SIR का दिया आदेश
Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Election Commission ने बिहार, बंगाल समेत 17 राज्यों में SIR का दिया आदेश

October 16, 2026

Jamshedpur: गोलमुरी सब्जी मार्केट में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख, काफी मशक्कत के बाद पाया काबू

October 16, 2026

Tata Motors में 18 अक्टूबर को भी खुला रहेगा प्लांट, दशहरा पर 21 अक्टूबर को बंद रहेगा

October 16, 2026
Recent Post

JIO 2030 के दशक की शुरुआत में 6जी सेवाएं शुरू करेगी, IPO 21 अक्टूबर को खुलेगा और 23 अक्टूबर को बंद होगा

October 16, 2026

Election Commission ने बिहार, बंगाल समेत 17 राज्यों में SIR का दिया आदेश

October 16, 2026

Tata Group Controversy: टाटा ट्रस्ट के तहत संचालित दो ट्रस्ट ने हलफनामा दाखिल कर कामकाज पर सवाल उठाने के मेहली मिस्त्री के अधिकार को दी चुनौती

October 16, 2026

Share Bazar: एक दिन की बंपर तेजी के बाद शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट, सेंसेक्स, निफ्टी लुढ़का

October 16, 2026

Jamshedpur: गोलमुरी सब्जी मार्केट में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख, काफी मशक्कत के बाद पाया काबू

October 16, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group