Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»X पर बार-बार हो रहा साइबर अटैक, फिलिस्तीन समर्थक हैकर ग्रुप Dark Storm Team ने ली जिम्मेदारी
    Breaking News

    X पर बार-बार हो रहा साइबर अटैक, फिलिस्तीन समर्थक हैकर ग्रुप Dark Storm Team ने ली जिम्मेदारी

    News DeskBy News DeskMarch 11, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    X Server Down : दुनिया के सबसे अमीर इंसान और दिग्गज कारोबारी एलन मस्क (Elon Musk) को हैकरों (Hacker) ने परेशान करके रख दिया है. उनके स्वामित्व वाली सोशल मीडिया एक्स (X) को हैकर पिछले 24 घंटे में कई बार साइबर अटैक (Cyber ​​Attack) किया. हैकरों ने एक्स को हैक करने की कोशिश की. इसके कारण सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (Twitter) का सर्वर सोमवार (10 मार्च) को कई बार डाउन हुआ. एलन मस्क को इसके पीछे यूक्रेन पर शक है. वहीं टेलीग्राम पर फिलिस्तीन समर्थक कुख्यात हैकर ग्रुप Dark Storm Team ने इस साइबर हमले की जिम्मेदारी ली है.

    X प्लेटफॉर्म सोमवार को कई बार डाउन हुआ है, जिसे लेकर खुद Elon Musk ने चुप्पी तोड़ी और बताया कि उनके प्लेटफॉर्म पर लगातार साइबर हमले हो रहे हैं. इसकी वजह से दुनियाभर की X सर्विस पर असर पड़ रहा है.

    बिलेनियर Elon Musk ने मंगलवार को दावा किया कि उनके सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पुराना नाम Twitter) पर बड़े स्तर पर साइबर हमले हो रहे हैं, जिसके पीछे उन्होंने यूक्रेन को कठघरे में खड़ा किया. सोमवार को X प्लेटफॉर्म की सर्विस एक दिन में कई बार डाउन हुई. इसकी वजह से कई बार इस प्लेटफॉर्म को यूजर्स एक्सेस नहीं कर पाए. इसका असर वेब और ऐप यूजर्स पर दिखाई दिया.

    JAMSHEDPUR NEWS: उपायुक्त राजीव रंजन की बड़ी बैठक, बुरूडीह डैम में शुरू होगा केज कल्चर मत्स्य पालन

    बिलेनियर और DOGE के बॉस Elon Musk ने मंगलवार को दावा किया कि उनके सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पुराना नाम Twitter) पर बड़े स्तर पर साइबर हमले हो रहे हैं, जिसके पीछे उन्होंने यूक्रेन को कठघरे में खड़ा किया. Elon Musk ने कहा कि हमें ये तो पता नहीं है कि असल में क्या हुआ था, लेकिन यूक्रेन रीजन से जनरेट हुए आईपी एड्रेस वाले साइबर अटैकर्स ने एक्स सिस्टम को डाउन कर दिया और यह एक बड़े लेवल का साइबर हमला था.

    एलन मस्क की प्रतिक्रिया के बाद टेलीग्राम पर फिलिस्तीन समर्थक कुख्यात हैकर ग्रुप Dark Storm Team ने साइबर हमले की जिम्मेदारी लेते हुए कहा कि X का सर्वर डिस्ट्रीब्यूटेड डिनायल ऑफ सर्विस (DDoS) अटैक करके डाउन किया है. बता दें कि डिस्ट्रीब्यूटेड डिनायल ऑफ सर्विस (DDoS) अटैक हैकिंग से अलग है, लेकिन एक साइबर अटैक है, जिसमें हैकर्स किसी वेबसाइट या सर्वर पर इतना अधिक फर्जी ट्रैफिक भेजते हैं कि वह ठप हो जाता है और उस वेबसाइट का सर्वर डाउन हो जाता है. इस साइबर अटैक में कई अलग-अलग कंप्यूटर या बॉटनेट (BotNet) का इस्तेमाल करके एक ही समय में सर्वर पर अत्यधिक अनुरोध (requests) भेजे जाते हैं, जिससे वह अधिक लोड के कारण काम करना बंद कर देता है.

    SERAIKELA NEWS: चम्पाई सोरेन ने राजनगर में किया 6 किमी लंबी सड़क का शिलान्यास, कहा- गांवों को मुख्यधारा से जोड़ना हमारा लक्ष्य

    भारत में कब-कब डाउन हुआ X?

    भारत में X पहली बार सोमवार की दोपहर करीब 3 बजे डाउन हुआ. वहीं दूसरी बार शाम करीब 7.20 बजे डाउन हुआ. इसके बाद रात 9.30 बजे के आसपास एक्स पर पोस्ट काफी देर से नजर आईं. हालांकि सबसे ज्यादा अमेरिकी यूजर्स ने इसकी शिकायत दर्ज कराई. आउटेज मॉनिटरिंग वेबसाइट Downdetector के अनुसार, जहां भारत से करीब दो हजार शिकायतें दर्ज कराई गईं, वहीं अमेरिका से 18 हजार और ब्रिटेन से करीब 10 हजार यूजर्स ने इसे रिपोर्ट किया.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Cyber ​​attacks are happening repeatedly on X pro-Palestine hacker group Dark Storm Team took responsibility
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS: उपायुक्त राजीव रंजन की बड़ी बैठक, बुरूडीह डैम में शुरू होगा केज कल्चर मत्स्य पालन

    June 3, 2026

    SERAIKELA NEWS: चम्पाई सोरेन ने राजनगर में किया 6 किमी लंबी सड़क का शिलान्यास, कहा- गांवों को मुख्यधारा से जोड़ना हमारा लक्ष्य

    June 3, 2026

    Jamshedpur News :सड़क दुर्घटना में घायल चाईबासा भाजपा जिलाध्यक्ष गीता बालमुचू का हाल जानने टीएमएच पहुंचे केंद्रीय मंत्री संजय सेठ, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की

    June 3, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS: उपायुक्त राजीव रंजन की बड़ी बैठक, बुरूडीह डैम में शुरू होगा केज कल्चर मत्स्य पालन

    June 3, 2026

    SERAIKELA NEWS: चम्पाई सोरेन ने राजनगर में किया 6 किमी लंबी सड़क का शिलान्यास, कहा- गांवों को मुख्यधारा से जोड़ना हमारा लक्ष्य

    June 3, 2026

    Jamshedpur News :सड़क दुर्घटना में घायल चाईबासा भाजपा जिलाध्यक्ष गीता बालमुचू का हाल जानने टीएमएच पहुंचे केंद्रीय मंत्री संजय सेठ, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की

    June 3, 2026

    SARAIKELA-KHARSAWA NEWS :गम्हरिया PHC में डाक विभाग के उत्पादों पर जागरूकता सत्र, स्वास्थ्य कर्मियों ने दिखाई उत्साहपूर्ण भागीदारी

    June 3, 2026

    RANCHI NEWS: पीडीएस डीलरों के बकाया कमीशन भुगतान की मांग, राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

    June 3, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group