Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Crime»Koderma Honour Killing: प्यार की सजा मौत, बेटी गांव के लड़के से बात करती थी, नाराज परिवारने गला घोंटकर मारा, फिर पिता ने कुल्हाड़ी से शव को टुकड़ों में काटा और नदी किनारे बालू में दफना दिया
    Crime

    Koderma Honour Killing: प्यार की सजा मौत, बेटी गांव के लड़के से बात करती थी, नाराज परिवारने गला घोंटकर मारा, फिर पिता ने कुल्हाड़ी से शव को टुकड़ों में काटा और नदी किनारे बालू में दफना दिया

    News DeskBy News DeskFebruary 15, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Koderma. झारखंड के कोडरमा जिले में बेटी की हत्या करने के आरोप में 73 वर्षीय पिता और उसके दो बेटों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि उनकी बेटी उसी गांव के एक लड़के से बात करती थी और परिवार इस बात के खिलाफ था.उन्होंने बताया कि परिवार पर 18 वर्षीय युवती का गला घोंटकर हत्या करने और पहले शव को घर के सेप्टिक चैंबर में फेंकने तथा फिर सिर काटकर शव को नदी किनारे दफनाने का आरोप है.

    अधिकारी ने बताया कि ऐसा आरोप है कि युवती के 20 वर्षीय भाई ने उसकी हत्या की थी, जबकि अन्य लोगों ने शव को उन दो स्थानों पर छिपाया था. पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह ने बताया कि पीड़िता के परिजनों ने पांच फरवरी को पुलिस थाने में उसकी गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया था. पीड़िता को 12वीं कक्षा (इंटरमीडिएट) की बोर्ड की परीक्षा देनी थी. पुलिस को इस मामले की जांच के दौरान मरकच्चो क्षेत्र के पंचखेरो नदी के किनारे रेत के नीचे दबा हुआ एक युवती का शव 12 फरवरी को बरामद हुआ, लेकिन इसका सिर नहीं था.

    JAMSHEDPUR NEWS: कांग्रेस ने नुक्कड़ सभा में भरी हुंकार, महिला आरक्षण को अविलंब लागू करने की उठाई मांग

    पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जब परिवार के सदस्यों को बुलाया गया, तो उन्होंने कहा कि वे शव को नहीं पहचानते. पुलिस को उनसे बात करने पर गड़बड़ी का संदेह हुआ, क्योंकि उनके बयान मेल नहीं खा रहे थे. सिंह ने बताया कि ब्रह्मटोली गांव स्थित आरोपियों के घर के सेप्टिक टैंक की तलाशी के दौरान पीड़िता के बालों का गुच्छा मिला. एसपी ने बताया कि गहन पूछताछ के बाद उन्होंने स्वीकार किया कि दो फरवरी को पीड़िता के दो भाइयों में से छोटे भाई ने उसे एक लड़के के साथ फोन पर बात करते हुए पकड़ लिया था और गुस्से में आकर उसका गला घोंट दिया था.

    JAMSHEDPUR NEWS: पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर पूर्व सैनिकों ने दी श्रद्धांजलि, कहा- कायरतापूर्ण कृत्यों का एकजुट होकर देंगे जवाब

    अधिकारी ने बताया कि उस समय घर पर केवल वे दोनों (भाई-बहन) ही मौजूद थे. पुलिस अधिकारी ने बताया कि परिवार ने पहले तो शव को सेप्टिक टैंक में रखा, लेकिन उन्हें डर था कि शव से बदबू आने के कारण अपराध का खुलासा हो जाएगा. उन्होंने बताया कि शव आठ दिन तक वहीं पड़ा रहा था. एसपी ने कहा, ‘‘इसके बाद उन्होंने (आरोपियों ने) शव को एक बोरे में डाला और नदी के किनारे ले जाकर कुल्हाड़ी से सिर काट दिया और फिर शव रेत के नीचे दफना दिया.’’ उन्होंने बताया कि बाद में नदी किनारे से पीड़िता का सिर भी बरामद कर लिया गया. पुलिस ने बृहस्पतिवार को पीड़िता के पिता और दो भाइयों को गिरफ्तार कर लिया.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    buried it in the sand on the river bank Daughter used to talk to a boy father cut the body into pieces Koderma Honour Killing strangled to death
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: टाटा स्टील की फैक्ट्री से होकर नदी में गिरने वाले बड़े नालों का दूषित बहिस्राव,नदी के प्रदूषण और मछलियों के मरने का कारण – सरयू राय

    April 2, 2026

    Jharkhand News :मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने झारखंड पुलिस को 1,485 आधुनिक वाहन सौंपे, अत्याधुनिक 12 नए थानों का किया ऑनलाइन शिलान्यास

    March 13, 2026

    Share Bazar: कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों से शेयर बाजार में गिरावट, Sensex 992.53 अंक टूटा

    March 12, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS: कांग्रेस ने नुक्कड़ सभा में भरी हुंकार, महिला आरक्षण को अविलंब लागू करने की उठाई मांग

    April 22, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर पूर्व सैनिकों ने दी श्रद्धांजलि, कहा- कायरतापूर्ण कृत्यों का एकजुट होकर देंगे जवाब

    April 22, 2026

    Jamshedpur News :पर्यावरण के प्रति नौकरशाहों और मेधावी मष्तिष्कों को ज्यादा जागरुक होना होगाः सरयू राय

    April 22, 2026

    SERAIKELA NEWS: नीमडीह में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 48 लीटर विदेशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

    April 22, 2026

    DHANBAD NEWS: भुवनेश्वर-धनबाद एक्सप्रेस के यात्रियों के लिए खुशखबरी, अब सुरक्षित और आरामदायक एलएचबी कोच से होगा सफर

    April 22, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group