Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»पूर्वी सिंहभूम :-उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में सड़क दुर्घटना, यातायात व्यवस्था की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
Breaking News

पूर्वी सिंहभूम :-उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में सड़क दुर्घटना, यातायात व्यवस्था की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

News DeskBy News DeskJune 22, 2022Updated:June 22, 2022
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी, पूर्वी सिंहभूम की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में सड़क दुर्घटना, यातायात व्यवस्था की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

पूर्वी सिंहभूम जिला समाहरणालय में उपायुक्त- सह- जिला दण्डाधिकारी श्रीमती विजया जाधव की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में मई माह में हुई सड़क दुर्घटनाओं एवं उनके कारणों की विस्तृत समीक्षा की गई साथ ही सड़क सुरक्षा को देखते हुए एहतियातन क्या कदम उठाये जा सकते हैं इसपर विमर्श किया गया । मई माह में कुल 26 सड़क दुर्घटना के मामले सामने आए जिसमें 14 लोगों की मृत्यु हुई एवं 17 लोग घायल हुए। एन.एच में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने को लेकर उपायुक्त ने जिला पंचायती राज पदाधिकारी को हाईवे किनारे के पंचायतों में नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए कि वे अपने जानवर को हाईवे की तरफ जाने नहीं दें । बैठक में यह बात सामने आई कि छुट्टा जानवरों के हाईवे पर आने के कारण सड़क दुर्घटना के कई मामले सामने आए हैं । एन.एच के प्रोजेक्ट डायरेक्टर ने अवैध मीडियन कट के मामले उपायुक्त के संज्ञान में लाया । सड़क दुर्घटनाओं में अवैध मीडियन कट भी प्रमुख कारण बन रहा है जिसको लेकर उपायुक्त ने जिलेवासियों से जानमाल की सुरक्षा को देखते हुए ऐसा नहीं करने की अपील की । वहीं शहरी क्षेत्र में भी खटाल संचालक एवं पशुपालकों को अपने पशुओं को सड़क पर नहीं छोड़ने को लेकर सख्त हिदायत देने का निदेश दिया गया । जिला परिवहन पदाधिकारी ने बताया कि जिले में चिन्हित ब्लैक स्पॉट लगभग खत्म हो चुके हैं, साइनेज, गोलचक्कर निर्माण तथा सड़क चौड़ीकरण की आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की गई है । स्वास्थ्य विभाग को घाटशिला एवं बहरागोड़ा में जल्द से जल्द ट्रॉमा सेंटर एक्टिव करने तथा 108 एंबुलेंस सेवा की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निदेश दिया गया तथा ट्रॉमा सेंटर के लिए मानव बल के उपलब्धता की समीक्षा की गई। साथ ही हाईवे पर सड़क दुर्घटना की स्थिति में एंबुलेंस सेवा 1033( टोल फ्री) के प्रचार प्रसार हेतु निदेशित किया गया।

हाईवे में ओवर स्पीडिंग पर रोक लगाने को लेकर ट्रैफिक डीएसपी को इंटरसेप्टर वाहन डेप्युट करना का निर्देश दिया गया । साथ ही डिमना एवं पारडीह चौराहे में ट्रैफिक पुलिस के प्रतिनियुक्ति का आदेश दिया गया ताकि यातायात व्यवस्था को बेहतर तरीके से दुर्घटना रहित संचालित किया जा सके । बिष्टुपुर, साक्ची, मानगो बस स्टैंड गोलचक्कर, जुबली पार्क तथा अन्य प्रमुख सड़कों व एनएच पर स्थित सर्विस लेन पर लगातार अभियान चलाकर उसे अतिक्रमण से मुक्त करने हेतु सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने का निदेश दिया गया । मानगो गोलचक्कर के पास बसें या अन्य वाहनों का ज्यादा देर तक ठहराव नहीं हो इसकी जांच कर नियमित कार्रवाई का निर्देश दिया गया ।

JAMSHEDPUR NEWS: निशा भगत मामले में भाजपा का प्रदर्शन, बिष्टुपुर मंडल ने सीएम हेमंत सोरेन का पुतला फूंका

उपायुक्त- सह- जिला दण्डाधिकारी द्वारा उत्पाद विभाग को हाईवे किनारे के होटल एवं ढाबों में अवैध शराब बिक्री के विरूद्ध सघन जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया गया । शिक्षा विभाग एवं ट्रैफिक पुलिस को 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चे दो पहिया वाहन से स्कूल नहीं आएं इसपर सतत निगरानी रखने का निर्देश दिया गया साथ ही सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम भी संचालित करने का निदेश दिया गया । ड्रिंक एवं ड्राइव के मामलों में भी सख्त कार्रवाई करते हुए लाइसेंस संस्पेशन का निदेश दिया गया। बीते माह में 131 लोगों के विरूद्ध लाइसेंस सस्पेंशन की कार्रवाई की गई । दो पहिया वाहन चालकों को बिना हेलमेट के तेल उपलब्ध नहीं कराने, बिना नंबर प्लेट और गलत तरीके से नंबर प्लेट का उपयोग कर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध जांच अभियान चलाने सहित अन्य बिंदुओं पर विचार विमर्श किया गया। आरसीडी के अभियंता द्वारा बताया कि उनके पोषक क्षेत्र के सड़कों में मरम्मतीकरण तथा साइनेज, स्पीड ब्रेकर आदि लगाने का कार्य किया जा रहा है।

बैठक में उप विकास आयुक्त प्रदीप प्रसाद, अपर उपायुक्त  सौरभ सिन्हा, जिला परिवहन पदाधिकारी  दिनेश रंजन, जेएनएसी के विशेष पदा.  कृष्ण कुमार, मानगो नगर निगम के ईओ  दीपक सहाय, पी.डी एनएच  अजय कपूर, जुस्को के प्रतिनिधि तथा अन्य संबंधित विभागीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

ADITYAPUR NEWS: त्योहारों से पहले मिठाई दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, अंबा स्वीट्स में 10 किलो खराब मिठाई नष्ट

कुमार मनीष, 98552225588

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: निशा भगत मामले में भाजपा का प्रदर्शन, बिष्टुपुर मंडल ने सीएम हेमंत सोरेन का पुतला फूंका

November 7, 2026

ADITYAPUR NEWS: त्योहारों से पहले मिठाई दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, अंबा स्वीट्स में 10 किलो खराब मिठाई नष्ट

November 7, 2026

Raghubar Das: आदिवासी नेत्री निशा भगत के अंतिम संस्कार में शामिल हुए पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, राज्य सरकार पर लगाए ये आरोप?

November 7, 2026
Recent Post

JAMSHEDPUR NEWS: निशा भगत मामले में भाजपा का प्रदर्शन, बिष्टुपुर मंडल ने सीएम हेमंत सोरेन का पुतला फूंका

November 7, 2026

ADITYAPUR NEWS: त्योहारों से पहले मिठाई दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, अंबा स्वीट्स में 10 किलो खराब मिठाई नष्ट

November 7, 2026

Raghubar Das: आदिवासी नेत्री निशा भगत के अंतिम संस्कार में शामिल हुए पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, राज्य सरकार पर लगाए ये आरोप?

November 7, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: गोलमुरी शहीद स्मारक पर पूर्व सैनिकों ने जलाए दीप, शहीदों के पराक्रम और बलिदान को किया नमन

November 7, 2026

SARAIKELA-KHARSAWAN NEWS: करकेट्टा डैम, शिव मंदिर और भीमखंदा का होगा पर्यटन विकास, डीसी ने तैयार कराया प्राक्कलन

November 7, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group