Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Jamshedpur»पूर्वी सिंहभूम जिला उपायुक्त ने सभी प्रखंडों के वरीय प्रभारी के साथ की बैठक, विकास योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु स्वास्थ्य, शिक्षा, पेंशन, राशन, आवास, मनरेगा, पेयजलापूर्ति आदि की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
Jamshedpur

पूर्वी सिंहभूम जिला उपायुक्त ने सभी प्रखंडों के वरीय प्रभारी के साथ की बैठक, विकास योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु स्वास्थ्य, शिक्षा, पेंशन, राशन, आवास, मनरेगा, पेयजलापूर्ति आदि की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

News DeskBy News DeskJuly 16, 2022
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

 

 

पूर्वी सिंहभूम जिला उपायुक्त  विजया जाधव द्वारा सभी प्रखडों के वरीय प्रभारी के साथ समीक्षा बैठक की गई। बैठक में उप विकास आयुक्त  प्रदीप प्रसाद, एसडीएम धालभूम  संदीप कुमार मीणा, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर  नन्दकिशोर लाल, अपर उपायुक्त  सौरभ सिन्हा, निदेशक एनईपी  ज्योत्सना सिंह, जिला आपूर्ति पदाधिकारी  राजीव रंजन, एसडीएम घाटशिला  सत्यवीर रजक, डीसीएलआर  रविन्द्र गगरई, जिला परिवहन पदाधिकारी  दिनेश रंजन, जिला पंचायती राज पदाधिकारी डॉ रजनीकांत मिश्रा, डीआईओ, उप निर्वाचन पदाधिकारी  कानू राम नाग मौजूद रहे ।

 

Jamshedpur: टाटा मोटर्स और टाटा कमिंस प्लांट आज खुला रहेगा, सभी विभागों में होगा कामकाज

बैठक में विकास योजनाओं के कियान्वयन के अधतन स्थिति सहित पेंशन, राशन, आवास, मनरेगा, स्वास्थ्य, शिक्षा आदि में प्रगति की गहन समीक्षा की गई। जिला उपायुक्त द्वारा योग्य लाभुकों को आयुष्मान कार्ड निर्गत करते हुए योजना का लाभ उन्हें मिले इसे सुनिश्चित करने का निदेश दिया गया। साथ ही सभी वरीय प्रभारी को क्षेत्र भ्रमण के क्रम में सी.एच.सी / पी.एच.सी में कर्मी ससमय उपस्थित हो इसकी जांच करने एवं स्टॉक रजिस्टर के मॉनिटरिंग का निर्देश दिया गया। जिला उपायुक्त ने कहा कि निरीक्षण के दौरान स्कूल में पढ़ाई की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें । बच्चों को किताबी ज्ञान के अलावा व्यवहारिक शिक्षा भी मिले। उन्होने मध्याहन भोजन की गुणवत्ता को लेकर निदेशित किया कि प्रत्येक दिन के मेन्यू के अनुसार ही भोजन उपलब्ध हो साथ ही शत प्रतिशत शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति सुनिश्चित हो ।

जिला उपायुक्त ने मॉनसून के मौसम को देखते हुए पेयजलापूर्ति को लेकर कहा कि पानी टंकी की साफ – सफाई एवं पानी की क्वालिटी को नियमित जांच करना है। खराब चापाकलों की मरम्मति पर विशेष फोकस रहे । वहीं आंगनबाड़ी केन्द्रों में शत प्रतिशत पोषाहार का वितरण एवं आवश्यक दवाईयां, किट आदि की उपलब्धता सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। सभी प्रखंडों में पंचायत स्तर 16-30 जुलाई तक आयोजित किए जा रहे कैम्प को लेकर उन्होने कहा कि अयोग्य लोगों को चिन्हित कर राशन कार्ड से नाम हटाने एवं योग्य लाभुकों का नाम जुड़े तथा ससमय राशन मिले इसे सुनिश्चित करें ।

बैठक में सर्वजन पेंशन को लेकर उन्होने स्पष्ट आदेश दिए कि अगले 15 दिनों में सर्वेक्षण का कार्य पूर्ण करायें । जिले के सभी योग्य व्यक्ति सर्वजन पेंशन के तहत विधवा, वृद्धा, दिव्यांग एवं आदिम जनजाति पेंशन के तहत आच्छादित हों इसे सुनिश्चित करें। बैठक में लंबित प्रधानमंत्री आवास, बिरसा आवास एवं अम्बेडकर आवास को जल्द पूर्ण कराने हेतु लाभुकों को प्रोत्साहित करने तथा निर्माण कार्य पूर्ण नहीं करने वालों को कार्रवाई की चेतावनी देने का निर्देश दिया गया । कल्याण विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण करने, शत प्रतिशत योग्य बच्चों को छात्रवृति मिले, बेरोजगार युवक / युवतियों को मुख्यमंत्री रोजगार सृजन । जिला उपायुक्त ने कहा कि मनरेगा अंतर्गत चल रही योजनाओं को अच्छी गुणवत्ता सहित ससमय पूर्ण कराना है। उन्होने जाति, आवासीय एवं आय प्रमाण पत्रों का ससमय निष्पादन करने की बात कही। भूमि संबंधी मामलों में ससमय म्यूटेशन, सीमांकन एवं अतिक्रमण मुक्त कराने की कार्रवाई को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिए। जिला उपायुक्त ने कहा कि खेती का मौसम है ऐसे में किसानों को के०सी०सी० ऋण प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध करायें। प्रत्येक ग्रामीण एवं सुदुरवर्ती क्षेत्रों में शत प्रतिशत लोगों का कैम्प मोड में आधार कार्ड बनाने का निर्देश दिया गया। वहीं वोटर लिस्ट में पुराने फोटो को अपडेट कराने को लेकर भी निर्देश दिए ।

Jamshedpur: हाईकोर्ट से गैंगस्टर अखिलेश सिंह को राहत, बरी करने का फैसला बरकरार, 2004 के सिदगोड़ा थाना कांड से जुड़ा है मामला

कुमार मनीष, 9852225588

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur: टाटा मोटर्स और टाटा कमिंस प्लांट आज खुला रहेगा, सभी विभागों में होगा कामकाज

October 25, 2026

Jamshedpur: हाईकोर्ट से गैंगस्टर अखिलेश सिंह को राहत, बरी करने का फैसला बरकरार, 2004 के सिदगोड़ा थाना कांड से जुड़ा है मामला

October 25, 2026

Jharkhand BJP: राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी संग की बैठक, बोले- कांग्रेस ने कभी संविधान का पालन नहीं किया, अपनी मनमानी से देश चलाया

October 25, 2026
Recent Post

Jamshedpur: टाटा मोटर्स और टाटा कमिंस प्लांट आज खुला रहेगा, सभी विभागों में होगा कामकाज

October 25, 2026

Jamshedpur: हाईकोर्ट से गैंगस्टर अखिलेश सिंह को राहत, बरी करने का फैसला बरकरार, 2004 के सिदगोड़ा थाना कांड से जुड़ा है मामला

October 25, 2026

Jharkhand BJP: राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी संग की बैठक, बोले- कांग्रेस ने कभी संविधान का पालन नहीं किया, अपनी मनमानी से देश चलाया

October 25, 2026

Jamshedpur: कदमा हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त खून लगा चाकू बरामद

October 25, 2026

JDU Dicision: ‘पार्टी विरोधी’ गतिविधियों के लिए अनंत सिंह, पूर्व विधायक नीलम देवी छह साल के लिए निष्कासित

October 25, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group