Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Jamshedpur»आजादी का 75वां वर्ष हर्षोल्लास से मनायें जिलेवासी, ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत अपने घरों में ध्वजारोहण जरूर करें… श्रीमती विजया जाधव, जिला उपायुक्त
    Jamshedpur

    आजादी का 75वां वर्ष हर्षोल्लास से मनायें जिलेवासी, ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत अपने घरों में ध्वजारोहण जरूर करें… श्रीमती विजया जाधव, जिला उपायुक्त

    News DeskBy News DeskAugust 5, 2022
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    आजादी का 75वां वर्ष हर्षोल्लास से मनायें जिलेवासी, ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत अपने घरों में ध्वजारोहण जरूर करें… श्रीमती विजया जाधव, जिला उपायुक्त

    देश की स्वाधीनता के 75 वर्ष पूरे होने के अवसर पर ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के तहत 13 से 15 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का आह्वान किया गया है। इस अभियान में जे.एस.एल.पी.एस की सखी मंडल की महिलाएं एक बार फिर महत्वपूर्ण भूमिका में हैं।

    कोरोना महामारी के दौरान जिस तरह सखी मंडल की महिलाओं ने मास्क बनाकर अपने जज्बे और हुनर का परिचय दिया, उसी तरह एक बार फिर राष्ट्रध्वज की शान के लिए अलख जगाने का बीड़ा भी उन्होंने उठाया है। हर घर तिरंगा अभियान की सफलता के लिए जिले की सखी मण्डल की महिलाओं को भी तिरंगा निर्माण की जिम्मेदारी दी गई है जिसके लिए घाटशिला प्रखंड में स्थापित TPC (परिधान उत्पादन ट्रेनिंग-सह-प्रोडक्शन सेंटर) में 30 दीदियां दिन रात जुटकर काम कर रहीं हैं।

    *▪️इस मौके पर सखी मंडल की सभी दीदी की हौसलाअफजाई करते हुए जिला उपायुक्त श्रीमती विजया जाधव ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत तिरंगा निर्माण से जुड़ी सभी महिलाओं का योगदान काफी उल्लेखनीय है। जिलेवासियों से भी अपील है कि अपने अपने घरों में ध्वजारोहण कर ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम में सहभागी बनें और आजादी का अमृत महोत्सव हर्षोल्लास से मनायें।*

    Tata group की खुदरा कंपनी ट्रेंट लिमिटेड की जूडियो ने 1,000 स्टोर का आंकड़ा पार किया, ब्रांड का नेटवर्क देश के 300 से अधिक शहरों में फैला

    *??राष्ट्रध्वज निर्माण के लिए महिलाओं को दी गई खास ट्रेनिंग*

    तिरंगा निर्माण बहुत ही सम्मान के साथ-साथ जिम्मेदारी का कार्य होता है। इसलिए तिरंगा निर्माण से जुड़ी इन ग्रामीण महिलाओं को ‘ध्वज कोड 2002’ के मानकों के अनुसार राष्ट्रीय ध्वज निर्माण हेतु प्रशिक्षित किया गया है। तिरंगा निर्माण से जुडी चांदनी भगत ने बताया कि ‘झंडा बनाने के पहले हमें ट्रेनिंग देकर बताया गया की, तिरंगा का अनुपात 3:2 रखना है , सिलाई के समय ध्यान रखना है की अलग रंग के धागे एक दूसरे में न जुड़े आदि जैसी कई अहम बातें बताई गई। हम सभी माहिलाएं इस कार्य से जुड़कर बहुत खुश तथा इस अभियान में अपनी सहभागिता को लेकर भी काफी गौरवान्नित महसूस कर रही हैं। देश के सम्मान को बढ़ाने के लिए हर घर तिरंगा फहराया जाएगा। यह तिरंगा हमारे हाथों से तैयार होकर जाएगा, इससे बड़ी बात और क्या होगी। कोरोना के समय भी हमने मास्क बनाकर देश की सेवा में अपना योगदान दिया था लेकिन राष्ट्रध्वज को तैयार करने के इस कार्य में एक अलग ही खुशी महसूस हो रही है ।हमने राष्ट्रध्वज के नियम- कायदों को पहले समझा और इन्हें तैयार करने में जी-जान से मेहनत कर रहें है।“

    तिरंगा को अंतिम रूप देने से पहले कई स्टेज पर काम होता है, जैसे सिलाई के लिए गाइड लाइन का पालन करते हुए मशीन से सही आकर में कपड़ा काटा जाता है, इसके बाद महिलाओं द्वारा सिलाई की जाती है। सिलाई उपरांत इसकी जांच की जाती है की कही कोई त्रुटी ना हो इसके बाद आखिरी स्टेज में स्क्रीन प्रिंटिंग के जरिये आशोक चक्र बनाकर इसकी पैकेजिंग की जाती है। यह सारा काम महिलाओं द्वारा ही किया जा रहा है।

    NSE IPO: देश के सबसे बड़े शेयर बाजार एनएसई के आईपीओ में होगी 12.64 करोड़ शेयरों की बिक्री, मूल्य दायरा 1,700-1,785 रुपये

    *??तिरंगा निर्माण के साथ ही घर-घर लोगों को जागरूक भी कर रहीं हैं समूह की महिलाएं*

    हर घर तिरंगा अभियान के तहत TPC में निर्मित यह झंडे संकूल स्तरीय संगठन के जरिये सभी सखी मंडल सहित सभी घरों तक पहुचाएं जायेंगे। सखी मंडल की यह महिलाएं सिर्फ राष्ट्रध्वज का निर्माण नहीं बल्कि आजादी के 75वें वर्षगांठ पर लोगों के घरों में जाकर उन्हें पोस्टर, बैनर्स, वीडियो आदि के माध्यम से राष्ट्रध्वज के महत्व और उसकी गरिमा के विषय में जानकारी भी दे रहीं हैं। प्रभात फेरी, रैली, स्कूटी-रैली, रंगोली प्रतियोगिता, मेहंदी प्रतियोगिता, क्विज, पेंटिंग आदि के माध्यम से भी ये ग्रामीण महिलाएं 4 अगस्त से लेकर 14 अगस्त तक ग्रामीण क्षेत्रों में “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत जागरूकता लाएंगी।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Dc east singhbhoom
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Cyber Crime: ऑनलाइन मंच के जरिए मोबाइल से किये गये भुगतान पर पैसे वापस मिलने का वादा कर की साइबर ठगी, पांच लोग गिरफ्तार

    September 13, 2026

    Coal Company के पांच कर्मचारियों ने Railway Syding में नौवीं कक्षा की छात्रा से किया गैंगरैप

    September 13, 2026

    Nikhar Murder Case: रियल एस्टेट कारोबारी निखार हत्याकांड में गिरफ्तार कोलकाता पुलिस का यातायात सार्जेंट अयान गुप्ता और ट्विंकल दास को भेजा जेल

    September 13, 2026
    Recent Post

    Tata group की खुदरा कंपनी ट्रेंट लिमिटेड की जूडियो ने 1,000 स्टोर का आंकड़ा पार किया, ब्रांड का नेटवर्क देश के 300 से अधिक शहरों में फैला

    September 13, 2026

    NSE IPO: देश के सबसे बड़े शेयर बाजार एनएसई के आईपीओ में होगी 12.64 करोड़ शेयरों की बिक्री, मूल्य दायरा 1,700-1,785 रुपये

    September 13, 2026

    Cyber Crime: ऑनलाइन मंच के जरिए मोबाइल से किये गये भुगतान पर पैसे वापस मिलने का वादा कर की साइबर ठगी, पांच लोग गिरफ्तार

    September 13, 2026

    Coal Company के पांच कर्मचारियों ने Railway Syding में नौवीं कक्षा की छात्रा से किया गैंगरैप

    September 13, 2026

    Nikhar Murder Case: रियल एस्टेट कारोबारी निखार हत्याकांड में गिरफ्तार कोलकाता पुलिस का यातायात सार्जेंट अयान गुप्ता और ट्विंकल दास को भेजा जेल

    September 13, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group