Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Jamshedpur»पूर्वी सिंहभूम जिला उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला आपूर्ति कार्य बल की बैठक आयोजित, बैठक में वैसे राशन दुकान जहां नेटवर्क समस्या है उस क्षेत्र में मोबाइल टॉवर अधिष्ठापन हेतु प्रस्ताव समर्पित करने का दिया गया निर्देश
Jamshedpur

पूर्वी सिंहभूम जिला उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला आपूर्ति कार्य बल की बैठक आयोजित, बैठक में वैसे राशन दुकान जहां नेटवर्क समस्या है उस क्षेत्र में मोबाइल टॉवर अधिष्ठापन हेतु प्रस्ताव समर्पित करने का दिया गया निर्देश

News DeskBy News DeskAugust 22, 2022
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

पूर्वी सिंहभूम जिला उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला आपूर्ति कार्य बल की बैठक आयोजित, बैठक में वैसे राशन दुकान जहां नेटवर्क समस्या है उस क्षेत्र में मोबाइल टॉवर अधिष्ठापन हेतु प्रस्ताव समर्पित करने का दिया गया निर्देश

समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त विजया जाधव की अध्यक्षता में जिला आपूर्ति कार्य बल की बैठक आयोजित हुई ।

बैठक में धान अधिप्राप्ति योजना की समीक्षा के क्रम में पाया गया कि धालभूमगढ़ प्रखण्ड अन्तर्गत महुलीशोल लैम्पस में 817.31 क्विंटल धान सलासर इन्डस्ट्रीज राईस मिल तथा धालभूमगढ़ एवं डुमरिया प्रखण्ड अन्तर्गत नरसिंहबहाल लैम्पस में 236.90 क्विंटल धान जयगुरू पारब्यॉल राईस मिल, बनकाटी घाटशिला द्वारा उपलब्ध नहीं कराया गया है। इस संबंध में जिला उपायुक्त द्वारा सहकारिता पदाधिकारी एवं अनुमण्डल पदाधिकारी घाटशिला को निदेश दिया गया कि दोनों लैम्पस एवं दोनों मिलर के साथ बैठक कर समस्या का निदान करें एवं यथोचित कार्रवाई करें ।

Saraikela: गम्हरिया थाना दुष्कर्म कांड में बड़ी कार्रवाई, पूरे थाने पर गिरी गाज, एसआइ और मुंशी भी गिरफ्तार, अब तक 15 पुलिसकर्मी निलंबित

सोना-सोबरन धोती-साड़ी वितरण योजना अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2021-22 के द्वितीय छमाही में जेएनएसी क्षेत्रांतर्गत 93596, पोटका 49576, मानगो नगर निगम 32825, गोलमुरी सह जुगसलाई में लगभग 76000, बहरागोड़ा 18246 तथा डुमरिया 13758 का वितरण नहीं किया गया है। जिला उपायुक्त द्वारा सभी पणन पदाधिकारी को स्थानीय विधायक या उनके प्रतिनिधि से संपर्क कर जल्द से जल्द इसका वितरण सुनिश्चित कराने का निदेश दिया गया । वित्तीय वर्ष 2020-21 में वितरण किये गये वस़्त्रों के विरूद्ध अनुभाजन क्षेत्र द्वारा 19850/-रूपये एवं पोटका प्रखण्ड द्वारा 36570/-रूपये अभी तक राजकोष में राशि जमा नहीं किया गया है, जिला उपायुक्त द्वारा इस राशि को अविलम्ब जमा कराने का निदेश दिया गया।

झारखंड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना अन्तर्गत हरा राशन कार्ड की रिक्ति 104307 सदस्यों को जोड़ने के लक्ष्य के विरूद्ध 93925 सदस्यों को जोड़ा गया है एवं 10382 को जोड़ने हेतु रिक्ति उपलब्ध है। इस संबंध में जिला आपूर्ति पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि विगत छः माह से राशन का उठाव नहीं करने वाले लाभुकों के राशन कार्ड को सत्यापन के उपरान्त हटा दिया गया है। तत्पश्चात् रिक्ति के आधार पर राशन कार्ड बनाने की कार्रवाई की जा रही है। जिला उपायुक्त द्वारा 10382 रिक्ति को अविलम्ब पूरा करने तथा छः माह से अधिक समय से राशन का उठाव नहीं करने वाले राशन कार्ड को सत्यापन के उपरान्त रद्द करने का निदेश दिया गया ।

जिले में 1034 राशन कार्ड ऐसे थे जिसमें सदस्यों की संख्या 10 से अधिक थी। इन राशन कार्ड में मृत एवं स्थान्तरित सदस्यों को जांचोपारान्त हटाया गया। अभी 650 राशन कार्ड ऐसे हैं जिनमें सदस्यों की संख्या 10 से अधिक है। जिला उपायुक्त द्वारा निदेश दिया कि इस प्रकार के राशन कार्ड की जांच आगे भी जारी रहे, ताकि ऐसे राशन कार्ड से मृत एवं स्थानान्तरित सदस्यों को हटाया जा सके।

Jharkhand: ब्वॉय बॉय फ्रेंड की शादी तय होने पर मिलने गयी नाबालिग लड़की से ‘सामूहिक दुष्कर्म’, तीन आरोपी गिरफ्तार

राशनकार्ड में मोबाईल सीडिंग की समीक्षा में पाया गया कि 466951 राशन कार्ड में से 394477 में मोबाईल सिडिंग किया गया है। जिला उपायुक्त द्वारा निदेश दिया गया कि शेष 72474 राशन कार्ड में अविलम्ब मोबाइल सिडिंग कराना सुनिश्चित करें।

37 ऑफलाईन दुकान में से 15 दुकानों को 4G डोंगल की सहायता से नेटवर्क प्राप्त कर ऑनलाईन मोड में परिवर्तित करा लिया गया है। जय किसान महिला नंडल घाटशिला, मरांगबुरू महिला मंडल घाटशिला, सलोटी मंझियान पोटका, हरियद महिला मंडल बुटगोड़ा, मां सरस्वती महिला मंडल पोटका में कोई नेटवर्क उपलब्ध नहीं है। जिन दुकानों में किसी भी कम्पनी का नेटवर्क नहीं आ रहा है, इस हेतु संबंधित पणन पदाधिकारी अपने-अपने प्रखण्ड विकास पदाधिकारी के माध्यम से टावर लगाने हेतु प्रस्ताव भेजने का निदेश दिया गया ।

बैठक में अपर उपायुक्त सौरभ सिन्हा, जिला आपूर्ति पदाधिकारी राजीव रंजन, जिला कृषि पदाधिकारी मिथिलेश कालिंदी, जिला सहकारिता पदाधिकारी विजय प्रताप तिर्की, पणन पदाधिकारी अनुभाजन क्षेत्र, प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी घाटशिला, चाकुलिया, पणन सचिव बाजार समिति परसुडीह, जमशेदपुर आदि उपस्थित थे । प्रखण्ड स्तर के अन्य आपूर्ति विभाग से संबंधित पदाधिकारी ऑनलाइन इस बैठक से जुड़े ।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Saraikela: गम्हरिया थाना दुष्कर्म कांड में बड़ी कार्रवाई, पूरे थाने पर गिरी गाज, एसआइ और मुंशी भी गिरफ्तार, अब तक 15 पुलिसकर्मी निलंबित

November 2, 2026

Jharkhand: ब्वॉय बॉय फ्रेंड की शादी तय होने पर मिलने गयी नाबालिग लड़की से ‘सामूहिक दुष्कर्म’, तीन आरोपी गिरफ्तार

November 2, 2026

JTET EXAM 2026: जमशेदपुर समेत राज्यभर में 986 केंद्रों पर करीब 4.85 लाख अभ्यर्थियों ने कड़ी सुरक्षा के बीच दी शिक्षक पात्रता परीक्षा

November 2, 2026
Recent Post

Saraikela: गम्हरिया थाना दुष्कर्म कांड में बड़ी कार्रवाई, पूरे थाने पर गिरी गाज, एसआइ और मुंशी भी गिरफ्तार, अब तक 15 पुलिसकर्मी निलंबित

November 2, 2026

Jharkhand: ब्वॉय बॉय फ्रेंड की शादी तय होने पर मिलने गयी नाबालिग लड़की से ‘सामूहिक दुष्कर्म’, तीन आरोपी गिरफ्तार

November 2, 2026

JTET EXAM 2026: जमशेदपुर समेत राज्यभर में 986 केंद्रों पर करीब 4.85 लाख अभ्यर्थियों ने कड़ी सुरक्षा के बीच दी शिक्षक पात्रता परीक्षा

November 2, 2026

Jamshedpur: JTET परीक्षा के लिए टाटानगर स्टेशन पर उमड़ी परीक्षार्थियों की भारी भीड़, ट्रेनों में रही अफरा-तफरी

November 2, 2026

Jharkhand Police: पुलिस लाइन में कानून के रखवाले ही खेल रहे थे जुआ, छापेमारी में पकड़ाए 10 पुलिसवाले

November 2, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group