Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»सेंट्रल जेल में डीसी-एसपी ने की छापेमारी, जेल प्रशासन ने नहीं किया सहयोग, नक्सलियों को वीआईपी सुविधा
Breaking News

सेंट्रल जेल में डीसी-एसपी ने की छापेमारी, जेल प्रशासन ने नहीं किया सहयोग, नक्सलियों को वीआईपी सुविधा

News DeskBy News DeskMarch 13, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link
  • आम कैदियों को घटिया तो बड़े अपराधियों और नक्सलियों को क्वालिटी भोजन दिया जाता है 

पलामू. पलामू के मेदिनीनगर सेंट्रल जेल में नक्सलियों और अपराधियों को वीआईपी ट्रीटमेंट मिलता है. इसका खुलासा जिले के उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में बुधवार को की गई छापेमारी के दौरान हुआ. दोनों अधिकारियों ने टीम बनाकर सेंट्रल जेल में रेड मारी. इस क्रम में जेल प्रशासन का सहयोगात्मक रवैया नहीं रहा. इस पर प्रशासनिक पदाधिकारी ने नाराजगी जताई है और जेल सुपरिंटेंडेंट भागीरथ करजी से स्पष्टीकरण मांगने एवं उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है.

कुख्यात गैंगस्टर अमन साव की मंगलवार को एनकाउंटर में मौत होने के बाद अचानक सेंट्रल जेल में छापेमारी की गई. जेल में छापामारी करने के लिए उपायुक्त और एसपी के अलावा सदर एसडीओ, सीडीपीओ एवं कई प्रशासनिक पदाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी अलग-अलग टीम बनाकर मौके पर पहुंचे. दो घंटे तक छापेमारी की गई. इस क्रम में पीएलएफआई के सुप्रीमो दिनेश गोप को वीआईपी ट्रीटमेंट दिए जाने की जानकारी सामने आई. दिनेश को कई कमरे दिए गए थे. पूजा करने के लिए स्पेशल कमरा दिया गया था. उसने ब्रांडेड कपड़े पहन रखे थे. इसी तरह एक अपराधी भी वीआईपी ट्रीटमेंट पाते मिला.

JAMSHEDPUR NEWS: चर्च स्कूल बेल्डीह में धूमधाम से मना बाल दिवस, शिक्षकों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने बच्चों का जीता दिल

उपायुक्त ने इस पर नाराजगी जताई. जांच के दौरान नशीली दवाई और लोहे की कील भी बरामद होने की सूचना है. उल्लेखनीय है कि कुख्यात अपराधी अमन साव की मुठभेड़ में मौत के बाद राज्य के पुलिस महानिदेशक ने कहा था कि जेल से अपराधिक गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है. जेल में जांच के दौरान अलल अलग वार्ड के साथ-साथ सेल की तलाशी ली गई. इस क्रम में जेल में कैदियों के जरिये खाने-पीने की सामग्री की शिकायत की गई. बताया गया कि दो तरह की खाद्य सामग्री जेल में बनाई जाती है. आम कैदियों को घटिया भोजन दिया जाता है, जबकि बड़े अपराधियों और नक्सलियों को क्वालिटी भोजन कराया जाता है.

JAMSHEDPUR NEWS: छठ महापर्व को लेकर पुलिस अलर्ट, घाटों पर CCTV-ड्रोन से होगी निगरानी; डेंजर जोन में विशेष सुरक्षा व्यवस्था

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: चर्च स्कूल बेल्डीह में धूमधाम से मना बाल दिवस, शिक्षकों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने बच्चों का जीता दिल

November 14, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: छठ महापर्व को लेकर पुलिस अलर्ट, घाटों पर CCTV-ड्रोन से होगी निगरानी; डेंजर जोन में विशेष सुरक्षा व्यवस्था

November 14, 2026

SARAIKELA NEWS: विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग में 26 युवाओं ने दिखाई प्रतिभा, 6 का राज्य स्तरीय कार्यक्रम के लिए चयन

November 14, 2026
Recent Post

JAMSHEDPUR NEWS: चर्च स्कूल बेल्डीह में धूमधाम से मना बाल दिवस, शिक्षकों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने बच्चों का जीता दिल

November 14, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: छठ महापर्व को लेकर पुलिस अलर्ट, घाटों पर CCTV-ड्रोन से होगी निगरानी; डेंजर जोन में विशेष सुरक्षा व्यवस्था

November 14, 2026

SARAIKELA NEWS: विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग में 26 युवाओं ने दिखाई प्रतिभा, 6 का राज्य स्तरीय कार्यक्रम के लिए चयन

November 14, 2026

RAILWAY NEWS: जनकपुर धाम से अयोध्या के बीच चलेगी साप्ताहिक ट्रेन, भारतीय रेलवे ने दी मंजूरी

November 14, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: घोड़ाबांधा पंचायत में विकास योजनाओं का उद्घाटन, विधायक मंगल कालिंदी और जिप सदस्य डॉ. परितोष सिंह ने किया लोकार्पण

November 14, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group