Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Jamshedpur»पूर्वी सिंहभूम जिला उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह को लेकर प्रशासनिक-पुलिस अधिकारियों के साथ की गई बैठक एवं दिए जरूरी दिशा-निर्देश
    Jamshedpur

    पूर्वी सिंहभूम जिला उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह को लेकर प्रशासनिक-पुलिस अधिकारियों के साथ की गई बैठक एवं दिए जरूरी दिशा-निर्देश

    News DeskBy News DeskAugust 2, 2022
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    पूर्वी सिंहभूम जिला उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह को लेकर प्रशासनिक-पुलिस अधिकारियों के साथ की गई बैठक एवं दिए जरूरी दिशा-निर्देश

    समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में जिला उपायुक्त विजया जाधव एवं वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार द्वारा स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह की तैयारियों को लेकर प्रशासनिक-पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की गई ।

    बैठक में 15 अगस्त को आयोजित होने वाले जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस के मुख्य कार्यक्रम को लेकर विमर्श किया गया एवं संबधित पदाधिकारियों को आयोजन से संबंधी जिम्मेदारी दी गई। इस वर्ष कोविड के नियमों में दी गई ढील को देखते हुए प्रभात फेरी तथा तिरंगा यात्रा निकालने की अनुमति दी गई है, इस शर्त पर कि राज्य सरकार द्वारा इस संबंध में आगे कोई दिशा-निर्देश प्राप्त होगा तो यह अनुमति अमान्य हो जाएगी ।
    अनुमंडल पदाधिकारी, संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी/नगर निकाय पदाधिकारी स्वतंत्रता सेनानियों के घर जा कर सम्मानित करेंगे । मुख्य समारोह में विभिन्न विभागों की उपलब्धि, आकस्मिक परिस्थिति में उठाये गए कदमों को लेकर पदाधिकारियों एवं कर्मियों को सम्मानित करने का भी निर्णय लिया गया ।

    Jamshedpur News :आनंद मार्ग का सेवा अभियान,10 मोतियाबिंद मरीजों का निःशुल्क ऑपरेशन, पर्यावरण बचाने के लिए बांटे 50 पौधे

    जिला उपायुक्त ने कहा कि भारत की आजादी के इस वर्ष 75 साल पूरे हो रहे हैं, जिला स्तरीय कार्यक्रम भी भव्यता के साथ मनाया जाएगा । उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में आयोजन समिति का गठन किया गया है । महान स्वतंत्रता सेनानियों के प्रतिमा की साफ-सफाई संबंधित नगर निकाय पदाधिकारी या प्रखंड विकास पदाधिकारी सुनिश्चित करेंगे। स्कूल के विद्यार्थियों के बीच पेंटिग/ड्रॉइंग आदि कंप्टिशन कराये जाएंगे।

    गोपाल मैदान स्थित मुख्य समारोह स्थल की तैयारी एवं इस हेतु सभी आवश्यक व्यवस्था करने की जिम्मेदारी विशेष पदाधिकारी-जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति की होगी जो एनडीसी एवं जुस्को के प्रतिनिधि के साथ समन्वय स्थापित कर कार्यक्रम की आवश्यक रूपरेखा सुनिश्चित करेंगे। जुस्को प्रबंधन को मैदान की साफ-सफाई एवं रखरखाव तथा डीएसपी ट्रैफिक को सुगम यातायात व्यवस्था बनाये रखने हेतु जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए। कार्यक्रम स्थल में अग्निशामक वाहन तथा दो एंबुलेंस की तैनाती रहेगी। साथ ही पर्याप्त मात्रा में सैनिटाइजर की भी व्यवस्था की जाएगी।

    Jamshedpur News :साकची धालभूम क्लब मैदान में 17 मार्च को सजेगा जीण माता का दरबार

    वरीय पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सुरक्षा को लेकर पुख्ता व्यवस्था रहेगी। परेड में 8 टुकड़ियां शामिल होंगी जिनमें आर.ए.एफ, डी.ए.पी(महिला/पुरुष), जैप-6, होमगार्ड, एनसीसी (महिला/पुरूष ), स्कॉउट एंड गाइड को शामिल किया जाएगा। उन्होने बताया कि रिहर्सल कार्यक्रम तीन दिनों का होगा जिसमें 10, 12 को अभ्यास के पश्चात 13 अगस्त को फुल ड्रेस रिहर्सल होगा।

    बैठक में उप विकास आयुक्त प्रदीप प्रसाद, अपर उपायुक्त सौरभ सिन्हा, एनईपी निदेशक ज्योत्सना सिंह, जिला आपूर्ति पदाधिकारी राजीव रंजन, जिला परिवहन पदाधिकारी दिनेश रंजन, डीसीएलआर रविन्द्र गगरई, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार, ट्रैफिक डीएसपी कमल किशोर, RAF, NCC, Scout & guide, टाटा स्टील, जुस्को के प्रतिनिधि तथा अन्य संबंधित विभागीय पदाधिकारी शामिल हुए ।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Dc ssp
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News :आनंद मार्ग का सेवा अभियान,10 मोतियाबिंद मरीजों का निःशुल्क ऑपरेशन, पर्यावरण बचाने के लिए बांटे 50 पौधे

    March 7, 2026

    Jamshedpur News :साकची धालभूम क्लब मैदान में 17 मार्च को सजेगा जीण माता का दरबार

    March 7, 2026

    Seraikela Kharsawan Awareness Rath :सांसद जोबा मांझी ने बाल विवाह विरोधी जागरूकता रथ को दिखाई हरी झंडी

    March 7, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News :आनंद मार्ग का सेवा अभियान,10 मोतियाबिंद मरीजों का निःशुल्क ऑपरेशन, पर्यावरण बचाने के लिए बांटे 50 पौधे

    March 7, 2026

    Jamshedpur News :साकची धालभूम क्लब मैदान में 17 मार्च को सजेगा जीण माता का दरबार

    March 7, 2026

    Seraikela Kharsawan Awareness Rath :सांसद जोबा मांझी ने बाल विवाह विरोधी जागरूकता रथ को दिखाई हरी झंडी

    March 7, 2026

    East Central Railway :धनबाद मंडल में मेगा टिकट चेकिंग अभियान, 702 यात्री पकड़े गए, ₹3.81 लाख जुर्माना वसूला

    March 7, 2026

    Seraikela Kharsawan News :उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने राजनगर प्रखंड का औचक निरीक्षण किया, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

    March 7, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group