


Ranchi.झारखंड विधानसभा के बजट सत्र में बुधवार को बजट पर चर्चा के दौरान कांग्रेस विधायक श्वेता सिंह ने बोकारो डीसी विजया जाधव की शिकायत सूचना के माध्यम से दी. उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष रबींद्रनाथ महतो को बताया कि उनके साथ बोकारो डीसी ने फोन पर बदतमीजी की है. उन्होंने ऐसे अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की. इस पर चंदनकियारी के विधायक उमाकांत रजक ने श्वेता सिंह का समर्थन किया. उमाकांत रजक ने कहा कि बोकारो डीसी बहुत ही उद्दंड हैं. हमलोग जनप्रतिनिधि हैं.
हमारा विशेषाधिकार है. स्पीकर ने कहा कि सबके सम्मान की रक्षा होगी. कार्रवाई होगी. कांग्रेस विधायक श्वेता सिंह और उमाकांत रजक की शिकायत पर स्पीकर रबींद्रनाथ महतो ने कहा कि संसदीय कार्यमंत्री राधाकृष्ण किशोर ने आपकी बातों पर संज्ञान लिया है. सबके सम्मान की रक्षा होगी. निश्चित रहें, नियमानुसार कार्रवाई होगी.



