Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»Delimitation Bill: नये आरक्षण विधेयक में सीटों में 50 प्रतिशत वृद्धि का प्रस्ताव, 2051 तक नहीं होगा परिसीमन
Headlines

Delimitation Bill: नये आरक्षण विधेयक में सीटों में 50 प्रतिशत वृद्धि का प्रस्ताव, 2051 तक नहीं होगा परिसीमन

News DeskBy News DeskNovember 29, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

New Delhi. लोकसभा तथा राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को एक-तिहाई आरक्षण देने और परिसीमन की प्रक्रिया से जुड़े तीन विधेयक संसद के निचले सदन में 30 नवंबर को पेश किए जाने के लिए सूचीबद्ध किए गए हैं। संसद की इस विशेष बैठक के दौरान प्रश्नकाल और शून्यकाल नहीं होगा। केंद्र सरकार ने लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए एक-तिहाई आरक्षण लागू करने के उद्देश्य से सदनों की सदस्य संख्या में 50 प्रतिशत तक वृद्धि करने का प्रस्ताव किया है। इसके तहत लोकसभा की अधिकतम सदस्य संख्या बढ़ाकर 850 और राज्य विधानसभाओं की अधिकतम सदस्य संख्या 650 करने का प्रावधान है।

प्रस्ताव के अनुसार, नए परिसीमन के बाद निर्वाचन क्षेत्रों की सीमाओं और सीटों के आवंटन को वर्ष 2051 तक यथावत रखा जाएगा। सरकार का लक्ष्य 2029 के लोकसभा चुनाव से पहले महिला आरक्षण लागू करना है। इस उद्देश्य से संसद के विशेष सत्र में तीन विधेयक पेश किए जाने की तैयारी है। इनमें संविधान (131वां संशोधन) विधेयक, 2026 के तहत परिसीमन आयोग के गठन से संबंधित प्रावधान किए जाएंगे। वहीं, संविधान (132वां संशोधन) विधेयक, 2026 में निर्वाचन क्षेत्रों की सीमाओं के पुनर्निर्धारण का प्रावधान होगा। इसके अलावा केंद्र शासित प्रदेशों से संबंधित कानूनों में जरूरी बदलाव करने के लिए एक अलग विधेयक भी पेश किया जाएगा।

Road Accident: रामगढ़ में भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो से रजरप्पा जा रहे एक ही परिवार के 13 लोगों की मौत, इसमें 4 बच्चे भी शामिल

लोकसभा की कार्यवाही की सूची के मुताबिक, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह केंद्र शासित विधियां (संशोधन) विधेयक, 2026 को वापस लेने का प्रस्ताव करेंगे और फिर इसके स्थान पर नया विधेयक पेश करेंगे।
वहीं, संविधान संशोधन से जुड़े दोनों विधेयक कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल पेश करेंगे।

Jharkhand BJP ने CM हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ जारी किया‘आरोपपत्र’, कई मोर्चों पर विफल रहने का आरोप, अवैध खनन पर भी घेरा

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Road Accident: रामगढ़ में भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो से रजरप्पा जा रहे एक ही परिवार के 13 लोगों की मौत, इसमें 4 बच्चे भी शामिल

November 29, 2026

Jharkhand BJP ने CM हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ जारी किया‘आरोपपत्र’, कई मोर्चों पर विफल रहने का आरोप, अवैध खनन पर भी घेरा

November 29, 2026

Jharkhand: विधायक के खिलाफ दुष्कर्म के मामले और पत्रकार की गिरफ्तारी पर NHRC ने सरकार से रिपोर्ट तलब की

November 29, 2026
Recent Post

Jamshedpur Weather: जमशेदपुर में दिन में सुहावना मौसम, पर शाम होते ही बढ़ी ठिठुरन, तापमान में और गिरावट आने की संभावना

November 29, 2026

Delimitation Bill पर एक-दो दिनों में JMM अपने रूख की करेगा घोषणा, CM ने की अपने सांसदों के साथ बैठक

November 29, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group