Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»टाटा-गोड्डा एक्सप्रेस को बाबाधाम तक प्रतिदिन चलाने की मांग तेज, कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने सौंपा ज्ञापन
Breaking News

टाटा-गोड्डा एक्सप्रेस को बाबाधाम तक प्रतिदिन चलाने की मांग तेज, कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने सौंपा ज्ञापन

News DeskBy News DeskJune 12, 2025Updated:June 12, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

जमशेदपुर।
पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी की ओर से टाटा-गोड्डा एक्सप्रेस ट्रेन को सावन माह के दौरान प्रतिदिन सुल्तानगंज (बाबाधाम) तक चलाने की मांग को लेकर एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को टाटानगर रेलवे स्टेशन पर निदेशक सुनील कुमार से मुलाकात की। इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने किया। उन्होंने यह मांग पत्र गार्डेनरीच स्थित रेल महाप्रबंधक के नाम सौंपा।

आनंद बिहारी दुबे ने कहा कि श्रावणी मेले में बाबाधाम जाने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए टाटा-गोड्डा एक्सप्रेस का प्रतिदिन संचालन आवश्यक है। इससे झारखंड और आसपास के जिलों से देवघर आने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि यह केवल धार्मिक आस्था से जुड़ा विषय नहीं है, बल्कि क्षेत्रीय रेल संपर्क और यात्री सुविधा का भी मुद्दा है।

इसके अलावा, कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने टाटानगर स्टेशन के विस्तारित विकास योजना के तहत संभावित बड़े पैमाने पर होने वाले विस्थापन को लेकर भी चिंता व्यक्त की। आनंद बिहारी दुबे ने रेल महाप्रबंधक के नाम एक अलग पत्र सौंपा, जिसमें विस्थापित होने वाले लोगों के लिए पुनर्वास की ठोस योजना बनाने की मांग की गई। उन्होंने स्पष्ट किया कि विकास का विरोध नहीं है, लेकिन इसमें स्थानीय नागरिकों के अधिकारों की अनदेखी नहीं होनी चाहिए।

JAMSHEDPUR NEWS : सहकारी बैंक का 100 करोड़ का घाटा खत्म, 35 करोड़ लाभ का दावा; दुर्गा पूजा पंडाल के उद्घाटन पर MD विभा सिंह ने बताईं उपलब्धियां

उन्होंने कहा, “रेलवे को उच्चतम न्यायालय के गाइडलाइंस के अनुसार पुनर्वास सुनिश्चित करना चाहिए। बिना पुनर्वास किसी को उजाड़ना न केवल असंवैधानिक है, बल्कि अमानवीय भी है।”

जिलाध्यक्ष ने यह भी आरोप लगाया कि रेलवे विभाग आम यात्रियों की समस्याओं को लगातार नजरअंदाज कर रहा है। टाटानगर पहुंचने वाली कई ट्रेनें चांडिल और केंड्रा स्टेशनों पर घंटों देर से रुकती हैं, जिससे यात्रियों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। साथ ही, विकास कार्यों के नाम पर बार-बार ट्रेनें रद्द हो रही हैं, जिससे आम जनता का जनजीवन प्रभावित हो रहा है।

RAILWAY NEWS: हावड़ा-मुंबई, आजाद हिंद, ज्ञानेश्वरी समेत 12 ट्रेनों का अजनी स्टेशन पर ठहराव, जानिए 19-20 अक्टूबर का टाइम टेबल

इस प्रतिनिधिमंडल में कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता शामिल रहे, जिनमें ब्रजेंद्र कुमार तिवारी, संजय सिंह आज़ाद, आशीष ठाकुर, राजनारायण यादव, नलिनी सिन्हा, सुरज मुंडा, चांद खान, और अन्य पार्टी कार्यकर्ता प्रमुख थे।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS : सहकारी बैंक का 100 करोड़ का घाटा खत्म, 35 करोड़ लाभ का दावा; दुर्गा पूजा पंडाल के उद्घाटन पर MD विभा सिंह ने बताईं उपलब्धियां

October 17, 2026

RAILWAY NEWS: हावड़ा-मुंबई, आजाद हिंद, ज्ञानेश्वरी समेत 12 ट्रेनों का अजनी स्टेशन पर ठहराव, जानिए 19-20 अक्टूबर का टाइम टेबल

October 17, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: टिनप्लेट सब्जी मंडी में आग से ₹60 हजार का नुकसान, विधायक पूर्णिमा साहू ने पीड़ित दुकानदार को भेजी मदद

October 17, 2026
Recent Post

JAMSHEDPUR NEWS : सहकारी बैंक का 100 करोड़ का घाटा खत्म, 35 करोड़ लाभ का दावा; दुर्गा पूजा पंडाल के उद्घाटन पर MD विभा सिंह ने बताईं उपलब्धियां

October 17, 2026

RAILWAY NEWS: हावड़ा-मुंबई, आजाद हिंद, ज्ञानेश्वरी समेत 12 ट्रेनों का अजनी स्टेशन पर ठहराव, जानिए 19-20 अक्टूबर का टाइम टेबल

October 17, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: टिनप्लेट सब्जी मंडी में आग से ₹60 हजार का नुकसान, विधायक पूर्णिमा साहू ने पीड़ित दुकानदार को भेजी मदद

October 17, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: दुर्गा पूजा पंडालों में पहुंचे भाजपा नेता अमरप्रीत सिंह काले, मां दुर्गा से की विश्व कल्याण की प्रार्थना

October 17, 2026

JAMSHEDPUR NEWS :मानगो में एनएच-33 के निर्माण में सुस्ती पर भड़के विधायक सरयू राय, दशहरा के बाद आंदोलन की चेतावनी

October 17, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group