Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Jharkhand:देवघर से वासुकिनाथ धाम तक शुरू होगी हेलीकॉप्टर शटल सर्विस, नागर विमानन विभाग ने शटल सर्विस प्रदान करने के लिए कंपनियों से किया आवेदन आमंत्रित 
Breaking News

Jharkhand:देवघर से वासुकिनाथ धाम तक शुरू होगी हेलीकॉप्टर शटल सर्विस, नागर विमानन विभाग ने शटल सर्विस प्रदान करने के लिए कंपनियों से किया आवेदन आमंत्रित 

News DeskBy News DeskJune 14, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

रांची. राज्य सरकार देवघर से वासुकिनाथ धाम के लिए हेलीकॉप्टर शटल सर्विस शुरू करेगी. इसी वर्ष सावन महीने में देवघर-वासुकिनाथ धाम शटल सर्विस आरंभ करने की योजना है.

सावन के महीने में भगवान भोलेनाथ पर जल चढ़ाने के लिए दोनों ही स्थानों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं. श्रद्धालुओं की संख्या के मद्देनजर उनको सुविधा प्रदान करने के लिए हेलीकॉप्टर शटल सर्विस शुरू करने की योजना तैयार की गयी है.नागर विमानन विभाग ने शटल सर्विस प्रदान करने के लिए कंपनियों से आवेदन आमंत्रित किया है. यहां यह भी उल्लेखनीय है कि देवघर से वासुकिनाथ धाम की दूरी केवल 45 किमी है.

Jamshedpur: धालभूमगढ़ एयरपोर्ट निर्माण को लेकर वनभूमि का स्थलीय निरीक्षण का फैसला

क्या है हेलीकॉप्टर शटल सर्विस

हेलीकॉप्टर शटल सर्विस नियमित रूप से 10 या अधिक यात्रियों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाती है. शटल सेवा प्रदान करने वाली कंपनी यात्री को हवाई अड्डे से गंतव्य तक आने-जाने के लिए भी परिवहन प्रदान करता है. आमतौर पर पहाड़ी जगहों पर हेलीकॉप्टर शटल सर्विस प्रदान की जाती है. भारत में हिमालय की तरायी वाले क्षेत्रों में हेलीकॉप्टर शटल सर्विस उपलब्ध करायी जाती है. चारधाम, अमरनाथ व वैष्णो देवी यात्रा के लिए शटल सर्विस का उपयोग किया जा रहा है.

Jamshedpur: करनडीह के एसपी इंटर कॉलेज के पीछे मैदान में पुलिस की छापेमारी, ब्राउन शुगर के अवैध कारोबार में दो लोग गिरफ्तार

पहले भी श्रद्धालुओं के लिए चला है विशेष विमान
सावन में देवघर के लिए पूर्व में भी विशेष विमान सेवा चलायी जा चुकी है. देवघर एयरपोर्ट निर्माण के पूर्व ही वर्ष 2016-17 में रांची से श्रद्धालुओं के लिए विशेष विमान सेवा शुरू की गयी थी. उस समय पर्यटन विभाग द्वारा रांची से श्रद्धालुओं को देवघर ले जाकर बाबा मंदिर का हवाई दर्शन भी कराया जा रहा था. हालांकि, लोगों द्वारा रूचि नहीं लेने की वजह से एक साल में ही हवाई दर्शन योजना बंद कर दी गयी थी.

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur: धालभूमगढ़ एयरपोर्ट निर्माण को लेकर वनभूमि का स्थलीय निरीक्षण का फैसला

November 4, 2026

Jamshedpur: करनडीह के एसपी इंटर कॉलेज के पीछे मैदान में पुलिस की छापेमारी, ब्राउन शुगर के अवैध कारोबार में दो लोग गिरफ्तार

November 4, 2026

Jamshedpur: टाटा स्टील को 2045 तक कार्बन न्यूट्रल बनने की तैयारी, कंपनी ने हाईपावर स्ट्रेटेजिक टेक्नोलॉजी असेसमेंट पैनल का किया गठन

November 4, 2026
Recent Post

Jamshedpur: धालभूमगढ़ एयरपोर्ट निर्माण को लेकर वनभूमि का स्थलीय निरीक्षण का फैसला

November 4, 2026

Jamshedpur: करनडीह के एसपी इंटर कॉलेज के पीछे मैदान में पुलिस की छापेमारी, ब्राउन शुगर के अवैध कारोबार में दो लोग गिरफ्तार

November 4, 2026

Jamshedpur: टाटा स्टील को 2045 तक कार्बन न्यूट्रल बनने की तैयारी, कंपनी ने हाईपावर स्ट्रेटेजिक टेक्नोलॉजी असेसमेंट पैनल का किया गठन

November 4, 2026

Jamshedpur: एमजीएम अस्पताल के आईसीयू में महिला की मौत, परिजनों ने डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ पर लगाया लापरवाही का आरोप

November 4, 2026

Jamshedpur: मानगो नगर निगम और जेएनएसी की कार्यप्रणाली पर विधायक सरयू राय ने उठाये सवाल, मुख्यमंत्री से की हस्तक्षेप करने की मांग

November 4, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group