Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Devghar “Sravni Mela’: 30 जुलाई से शुरू होने वाले श्रावणी मेले के दौरान ROBOT करेगा बासुकीनाथ धाम में तालाब की सफाई
Breaking News

Devghar “Sravni Mela’: 30 जुलाई से शुरू होने वाले श्रावणी मेले के दौरान ROBOT करेगा बासुकीनाथ धाम में तालाब की सफाई

News DeskBy News DeskJuly 26, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Ranchi. झारखंड के दुमका इंजीनियरिंग कॉलेज के बीटेक अंतिम वर्ष के पांच छात्रों द्वारा पानी की सफाई के लिए विकसित एक स्वचालित रोबोट को 30 जुलाई से शुरू होने वाले श्रावणी मेले के दौरान बासुकीनाथ धाम स्थित शिव गंगा तालाब की सफाई के लिए तैनात किया जाएगा। अधिकारियों ने शनिवार को यहां बताया कि इस रोबोट का नाम ‘नेचर्स रिवाइवल बॉट – ऑटोनोमस वॉटर क्लीनिंग रोबोट’ है जोकि पहली बार तालाब की सफाई करेगा।

दुमका इंजीनियरिंग कॉलेज के ‘इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग’ विभाग के प्रमुख प्रोफेसर पंकज सरकार ने बताया कि यह रोबोट तालाब की सतह पर तैर रहे कचरे को हटाने के लिए बनाया गया है। इसमें मोटर से चलने वाली ‘कन्वेयर बेल्ट’ प्रणाली है, जो जालीदार डिब्बे में कचरा जमा करती है। परियोजना टीम के सदस्य कौशल कुमार, जिन्हें पुणे की एक निजी कंपनी में इलेक्ट्रिकल इंजीनियर के पद पर नियुक्ति मिली है, ने बताया कि इस रोबोट में तीन अलग-अलग प्रकार की मोटरें और एक फोटोइलेक्ट्रिक सेंसर लगाया गया है।

Jamshedpur: SSP ने चेकिंग प्वाइंटों का किया निरीक्षण, सतर्कता बरतने के दिए निर्देश, आम जन से शालीन व्यवहार करने की दी नसीहत

यह सेंसर रोबोट को किसी कठोर सतह या रास्ते में आने वाली बाधा से टकराने से रोकने में मदद करता है। यह रोबोट प्रति मिनट करीब आठ वर्ग फुट क्षेत्र की सफाई करने के साथ एक किलोमीटर के दायरे में काम कर सकता है। इसके कचरा जमा करने वाले डिब्बे में तीन से चार क्विंटल तक कचरा आ सकता है। उन्होंने बताया कि यह रोबोट पूरी तरह बैटरी से चलता है तथा इसे दूर से नियंत्रित किया जा सकता है और जब इसका कचरा जमा करने वाला डिब्बा भर जाता है तो उसे हाथ से खाली करना पड़ता है। दुमका के उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने बताया कि शिव गंगा तालाब को साफ रखने के लिए रोबोट तैनात किया गया है।

Jamshedpur: निखार सबलोक हत्याकांड मामले में कन्हैया सिंह को पूछताछ के लिए बागबेड़ा थाना बुलाया, फिर चांडिल पुलिस अपने साथ ले गयी

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur: SSP ने चेकिंग प्वाइंटों का किया निरीक्षण, सतर्कता बरतने के दिए निर्देश, आम जन से शालीन व्यवहार करने की दी नसीहत

October 10, 2026

Jamshedpur: निखार सबलोक हत्याकांड मामले में कन्हैया सिंह को पूछताछ के लिए बागबेड़ा थाना बुलाया, फिर चांडिल पुलिस अपने साथ ले गयी

October 10, 2026

Jharkhand: अफीम बरामदगी के लिए छापेमारी के दौरान आदिवासी महिला से मारपीट, CM हेमंत के निर्देश के बाद थाना प्रभारी समेत दो पुलिसकर्मी निलंबित

October 10, 2026
Recent Post

Train Cancel करने पर बोला Supreme Court- ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े इस्तेमाल नहीं कर सकते’ …

October 10, 2026

CJP Protest: जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन से पहले अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को हिरासत में लिया गया

October 10, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group