Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»गुड़ाबांधा में सबर टोला पहुंचे उपायुक्त, समुदाय के कल्याण की योजनाओं को लेकर ग्रामीणों से किया संवाद
    Breaking News

    गुड़ाबांधा में सबर टोला पहुंचे उपायुक्त, समुदाय के कल्याण की योजनाओं को लेकर ग्रामीणों से किया संवाद

    News DeskBy News DeskJune 26, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email
    • योजनाओं के लाभ, जीविकोपार्जन के साधन, बच्चों की शिक्षा और स्थानीय समस्याओं के समाधान का दिया निर्देश

    जमशेदपुर. उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी द्वारा गुड़ाबांदा प्रखंड अंतर्गत अर्जूनबेड़ा स्थित सबर टोला का निरीक्षण कर जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी स्थिति की समीक्षा की गई . साथ ही, स्थानीय लोगों से संवाद कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी ली.

    निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने ग्रामीणों से बातचीत कर यह जाना कि उन्हें राशन, आवास, वृद्धा पेंशन, उज्ज्वला योजना, पीने का पानी, स्वास्थ्य सेवाएं, विद्युत आपूर्ति, शौचालय निर्माण, मनरेगा आदि योजनाओं का लाभ मिल रहा है या नहीं. उन्होंने निर्देश दिया कि जिन लाभुकों को अब तक योजनाओं से नहीं जोड़ा गया है, उन्हें त्वरित चिन्हित कर लाभान्वित किया जाए. उपायुक्त ने सबर परिवारों के सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण पर विशेष जोर देते हुए प्रखंड के पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी सेवाएं एवं योजनाएं प्राथमिकता के आधार पर इन तक पहुंचें यह सुनिश्चित करें .

    विद्यालय निरीक्षण में बच्चों की शैक्षणिक गुणवत्ता, संसाधनों की उपलब्धता एवं शिक्षण व्यवस्था की ली विस्तृत जानकारी

    Jamshedpur: कदमा फायरिंग मामले के आरोपी दो भाइयों को पुलिस ने जेल भेज दिया, हथियार बरामद

    निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने अर्जूनबेड़ा स्थित प्राथमिक विद्यालय एवं आश्रम विद्यालय का भी जायजा लिया. उन्होंने विद्यालय परिसर की साफ-सफाई, बच्चों की उपस्थिति, पाठ्यपुस्तकों की उपलब्धता, शिक्षकों की उपस्थिति, मिड-डे मील की व्यवस्था, शैक्षणिक सामग्री तथा छात्रों की पढ़ाई की स्थिति की गहन जांच की.

    उन्होंने शिक्षकों को बच्चों की शिक्षा में गुणवत्ता सुधारने, नियमित शिक्षण कार्य सुनिश्चित करने तथा बच्चों में सीखने की उत्सुकता को बढ़ावा देने के लिए प्रेरक गतिविधियों के आयोजन के निर्देश दिए. आश्रम विद्यालय में रहने वाले छात्रों की खानपान, सुरक्षा और शिक्षा की समुचित व्यवस्था पर विशेष निगरानी रखने का भी निर्देश दिया गया.

    Jamshedpur: चक्रधरपुर मंडल में रेल कर्मचारी और पेंशनर की समस्या के समाधान के लिए 7 से 14 जुलाई के बीच लगेगा शिविर

    निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों ने कुछ मूलभूत समस्याओं से को भी उपायुक्त के समक्ष रखीं. उपायुक्त ने पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि समन्वय बनाकर समस्याओं के शीघ्र निराकरण हेतु कदम उठाएं . मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी समेत अन्य विभागों के पदाधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे .

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Deputy Commissioner reached Sabar Tola in Gudabandha interacted with the villagers about the welfare schemes of the community
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: कदमा फायरिंग मामले के आरोपी दो भाइयों को पुलिस ने जेल भेज दिया, हथियार बरामद

    July 5, 2026

    Jamshedpur: चक्रधरपुर मंडल में रेल कर्मचारी और पेंशनर की समस्या के समाधान के लिए 7 से 14 जुलाई के बीच लगेगा शिविर

    July 5, 2026

    Chaibasa: तांतनगर में बारिश से कमजोर हो चुकी मिट्टी की दीवार अचानक भरभराकर गिरी, मलबे में दबने से महिला की मौत

    July 5, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: कदमा फायरिंग मामले के आरोपी दो भाइयों को पुलिस ने जेल भेज दिया, हथियार बरामद

    July 5, 2026

    Jamshedpur: चक्रधरपुर मंडल में रेल कर्मचारी और पेंशनर की समस्या के समाधान के लिए 7 से 14 जुलाई के बीच लगेगा शिविर

    July 5, 2026

    Chaibasa: तांतनगर में बारिश से कमजोर हो चुकी मिट्टी की दीवार अचानक भरभराकर गिरी, मलबे में दबने से महिला की मौत

    July 5, 2026

    Bank Scam: 1.92 करोड़ रुपये के गबन मामले में बैंक का अधिकारी गिरफ्तार, ऐसे की थी हेराफेरी?

    July 5, 2026

    Tata Steel: टाटा स्टील वित्त वर्ष 2026-27 में 20,000 करोड़ रुपये निवेश करेगी, पिछले साल की तुलना में 38 प्रतिशत अधिक

    July 5, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group