



Devghar. श्रावणी मेला-2025 की पहली सोमवारी पर बाबा को जलार्पण के लिए कांवरियों की भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए देवघर जिला प्रशासन पूरी तरह सजग और सतर्क है. झारखंड प्रवेश द्वार दुम्मा से लेकर खिजुरिया, रूट लाइन और बाबा मंदिर सहित संपूर्ण मेला क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये हैं. बाबाधाम आने वाले कांवरियों को सुलभ और सुरक्षित जलार्पण करवाने को लेकर बाबा मंदिर में जवान मुस्तैद हैं. कतार रेगुलेट होता रहे,
इसे लेकर टेल प्वाइंट पर विशेष निगाह रखने की हिदायत सभी अफसरों को दी गयी है. वहीं, बाबा मंदिर में डाक बम को इस बार भी किसी भी प्रकार की विशेष सुविधा नहीं दी जायेगी, उन्हें भी सामान्य कांवरियों की कतार में लगकर जलार्पण करना होगा.

पहली सोमवारी को जलार्पण के लिए बाबाधाम आने वाले श्रद्धालुओं और कांवरियों से डीसी नमन प्रियेश लकड़ा ने अपील की है कि सारी सुविधाएं भक्तों के लिए है. धैर्य रखें, कतारबद्ध होकर बाबा मंदिर पहुंचें.



