Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Crime»DGP Conference: PM मोदी ने डिजिटल धोखाधड़ी, साइबर अपराध को लेकर किया आगाह, बोले, ऐसे खतरों से AI की मदद से निबटें
    Crime

    DGP Conference: PM मोदी ने डिजिटल धोखाधड़ी, साइबर अपराध को लेकर किया आगाह, बोले, ऐसे खतरों से AI की मदद से निबटें

    News DeskBy News DeskDecember 2, 2024Updated:December 2, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Bhubaneswar. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को डिजिटल धोखाधड़ी, साइबर अपराध और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) प्रौद्योगिकी के कारण उत्पन्न संभावित खतरों, विशेष रूप से सामाजिक और पारिवारिक संबंधों को बाधित करने के लिए ‘डीपफेक’ की क्षमता पर चिंता व्यक्त की. प्रधानमंत्री ने पुलिस महानिदेशकों/महानिरीक्षकों के 59वें अखिल भारतीय सम्मेलन के समापन सत्र को संबोधित करते हुए पुलिस आरक्षियों के कार्यभार को कम करने के लिए प्रौद्योगिकी के उपयोग का आह्वान किया. उन्होंने सुझाव दिया कि पुलिस थानों को संसाधन आवंटन का केन्द्र बिन्दु बनाया जाना चाहिए. एक आधिकारिक बयान के मुताबिक मोदी ने सुरक्षा चुनौतियों के राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय आयामों पर व्यापक चर्चा को रेखांकित किया एवं सम्मेलन के दौरान उभरी जवाबी रणनीतियों पर संतोष व्यक्त किया.

    प्रधानमंत्री मोदी ने डिजिटल धोखाधड़ी, साइबर अपराध और एआई प्रौद्योगिकी से उत्पन्न संभावित खतरों का प्रतिकार करने के लिए पुलिस नेतृत्व से भारत की कृत्रिम बुद्धिमत्ता और आकांक्षी भारत की दोहरी एआई शक्ति का उपयोग करके चुनौती को अवसर में बदलने का आह्वान किया.
    मोदी ने शहरी पुलिस व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए उठाए गए कदमों की सराहना करते हुए सुझाव दिया कि प्रत्येक पहल को एकीकृत किया जाए और देश के 100 शहरों में पूरी तरह से लागू किया जाए.

    Railway: आज से 27 जुलाई तक आद्रा स्टेशन तक ही चलेगी आसनसोल-टाटानगर की दो मेमू ट्रेन

    उन्होंने ‘स्मार्ट’ पुलिसिंग के मंत्र का विस्तार किया और पुलिस से रणनीतिक, सतर्क, अनुकूलनीय, विश्वसनीय और पारदर्शी बनने का आह्वान किया. ‘स्मार्ट’ पुलिसिंग का विचार प्रधानमंत्री द्वारा 2014 में गुवाहाटी में आयोजित सम्मेलन में पेश किया था. इसमें भारतीय पुलिस को सख्त और संवेदनशील, आधुनिक और मोबाइल, सतर्क और जवाबदेह, विश्वसनीय और उत्तरदायी, तकनीक-प्रेमी और प्रशिक्षित (स्मार्ट) बनाने के लिए प्रणालीगत परिवर्तनों की परिकल्पना की गई है. इस तीन दिवसीय सम्मेलन में पुलिस महानिदेशक और महानिरीक्षक स्तर के लगभग 250 अधिकारी प्रत्यक्ष रूप से उपस्थित हुए, जबकि 750 से अधिक अधिकारियों ने ऑनलाइन माध्यम से हिस्सा लिया.

    Rail accident: नयी दिल्ली मार्ग पर मालगाड़ी पटरी से उतरी, 53 यात्री ट्रेनें रद्द, कई के मार्ग बदले

    सम्मेलन में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल सहित अन्य लोग शामिल हुए.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    CRIME LETEST NEWS crime news cyber crime deal with such threats with the help of AI DGP Conference: PM Modi warned about digital fraud Jamshedpur crime Jamshedpur police said अपराध की खबरें जमशेदपुर पुलिस जमशेदपुर में क्राइम झारखंड में क्राइम
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Railway: आज से 27 जुलाई तक आद्रा स्टेशन तक ही चलेगी आसनसोल-टाटानगर की दो मेमू ट्रेन

    July 21, 2026

    Rail accident: नयी दिल्ली मार्ग पर मालगाड़ी पटरी से उतरी, 53 यात्री ट्रेनें रद्द, कई के मार्ग बदले

    July 21, 2026

    Share Bazar: विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी से सेंसेक्स, निफ्टी कमजोर, इन कंपनियों के शेयर सबसे अधिक नुकसान में

    July 21, 2026
    Recent Post

    Railway: आज से 27 जुलाई तक आद्रा स्टेशन तक ही चलेगी आसनसोल-टाटानगर की दो मेमू ट्रेन

    July 21, 2026

    Rail accident: नयी दिल्ली मार्ग पर मालगाड़ी पटरी से उतरी, 53 यात्री ट्रेनें रद्द, कई के मार्ग बदले

    July 21, 2026

    Share Bazar: विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी से सेंसेक्स, निफ्टी कमजोर, इन कंपनियों के शेयर सबसे अधिक नुकसान में

    July 21, 2026

    Jamshedpur: बागबेड़ा में सरकारी संपत्तियों की अवैध खरीद-बिक्री,अतिक्रमण एवं अवैध भवन निर्माण,फिर भी झारखंड राज्य आवास बोर्ड प्रशासन खामोश!

    July 21, 2026

    Sravni Mela: देवघर में श्रावणी मेले के लिए 228 चिकित्सक, 400 पैरामेडिक्स तैनात करेगी झारखंड सरकार

    July 21, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group