Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»लहर चक्र में प्रकाशित समाचार के बाद डीजीपी, झारखंड ने आरक्षी अधीक्षक, सरायकेला-खरसावां को दिया सरकारी शिक्षक को मदद करने एवं दोषियों पर पर कार्रवाई का आदेश
    Breaking News

    लहर चक्र में प्रकाशित समाचार के बाद डीजीपी, झारखंड ने आरक्षी अधीक्षक, सरायकेला-खरसावां को दिया सरकारी शिक्षक को मदद करने एवं दोषियों पर पर कार्रवाई का आदेश

    News DeskBy News DeskAugust 3, 2020Updated:August 3, 2020
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    लहर चक्र में प्रकाशित समाचार के बाद झारखंड के पुलिस महानिदेशक ने सरायकेला खरसावां पुलिस अधीक्षक को सरकारी शिक्षक को मदद करने एवं अपराधियों पर कानूनी कार्रवाई करने का आदेश दिया है. ज्ञात हो कि यह समाचार आज लहर चक्र न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित किया गया था
    दबंगों के डर से पूर्वी सिंहभूम जिले के झंडा सिंह मध्य विद्यालय मानगो के टीचर सुजीत वर्मा अपने परिवार सहित सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत माझी टोला, रैन बसेरा कोऑपरेटिव हाउसिंग सोसायटी के क्वार्टर नंबर 47 में अपने पूरे परिवार सहित कैद हैं। सुजीत वर्मा के अनुसार,सुजीत वर्मा द्वारा हाउसिंग को ऑपरेटिव सोसाइटी से संबंधित आरटीआई सूचना के अधिकार के तहत जानकारी मांगी गई थी जिसके बाद से उन्हें अनहोनी की घटनाएं महसूस होने लगी। ऐसा उन्हें प्रतीत होने लगा कि कार्य के दौरान जमशेदपुर ऑफिस आने-जाने के समय उन्हें कोई पीछा कर रहा है। जिसकी शिकायत सुजीत वर्मा द्वारा पूर्वी सिंहभूम एवं सरायकेला-खरसावां के उपायुक्त, दोनों जिला के पुलिस अधीक्षक एवं स्थानीय प्रशासन से की गई ।यहां तक कि सुजीत वर्मा द्वारा अपने जिला संघ के अध्यक्ष को भी जानकारी दिया गया। जिसको लेकर जिला संघ के अध्यक्ष श्याम नंदन सिंह द्वारा एक प्रतिनिधित्व मंडल के साथ आदित्यपुर थाना प्रभारी सुषमा कुमारी से मिलकर मामले की पूरी जानकारी दी गई। लेकिन आज भी सुजीत वर्मा डरे सहमे पूरे परिवार के साथ अपने घर में कैद हैं। इन्हें आशंका, भय और डर है कि बाहर जाने से उनकी हत्याएं हो सकती है ।जिसकी जानकारी उन्होंने एवं उनकी पत्नी ने सरायकेला-खरसावां और पूर्वी सिंहभूम जिला के पदाधिकारियों को भी ट्वीट कर जानकारी दी गई है। इनके परिवार में एक वृद्ध 79 वर्ष के पिता, एक बेटा, एक पत्नी सहित सुजीत वर्मा खुद अपने ही घर में डर से कैद है l सुजीत वर्मा ने अपनी दुख भरी दास्तान डर के माहौल में सुनाते हुए बताया कि मैं 14 जून 2020 से घर के दरवाजे से अभी तक बाहर पैर तक किसी अनहोनी घटना के भय से नहीं रख पाया हूं ।मुझे हर पल अपने और अपने परिवार की हत्याएं की डर सताए रहती है। देखना है अब कि जिला प्रशासन इसे गंभीरता से लेते हुए इन्हें कानूनी मदद प्रदान कर एवं इनके अंदर का भय समाप्त कर बाहर निकालने का प्रयास करती है या यूं ही सुजीत वर्मा अपने घर में ही डर से कैद रहते हैं।
    ए के मिश्र

    Maruti Suzuki Price Hike: मारुति सुजुकी के वाहन अगस्त से 30,000 रुपये तक महंगे होंगे, कंपनी ने यह बतायी वजह
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Dgp jharkhand
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Maruti Suzuki Price Hike: मारुति सुजुकी के वाहन अगस्त से 30,000 रुपये तक महंगे होंगे, कंपनी ने यह बतायी वजह

    July 22, 2026

    ‘Naxal’ ERPCC Meeting: झारखंड समेत क्षेत्र के पांच राज्यों ने वामपंथी उग्रवाद, संगठित अपराध के खिलाफ समन्वय मजबूत करने का संकल्प लिया

    July 22, 2026

    Cyber Crime: साइबर धोखाधड़ी रोकने की पहल…केंद्र ने झारखंड के जामताड़ा समेत देश के पांच जगहों पर बनाए JCCT

    July 22, 2026
    Recent Post

    Maruti Suzuki Price Hike: मारुति सुजुकी के वाहन अगस्त से 30,000 रुपये तक महंगे होंगे, कंपनी ने यह बतायी वजह

    July 22, 2026

    ‘Naxal’ ERPCC Meeting: झारखंड समेत क्षेत्र के पांच राज्यों ने वामपंथी उग्रवाद, संगठित अपराध के खिलाफ समन्वय मजबूत करने का संकल्प लिया

    July 22, 2026

    Cyber Crime: साइबर धोखाधड़ी रोकने की पहल…केंद्र ने झारखंड के जामताड़ा समेत देश के पांच जगहों पर बनाए JCCT

    July 22, 2026

    Jharkhand weather: आकाशीय बिजली गिरने से बाइक से घर लौट रहे पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत

    July 22, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट, सेंसेक्स 400 अंक से अधिक लुढ़का

    July 22, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group