Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur:अनुमंडल पदाधिकारी, धालभूम द्वारा वन स्टॉप सेंटर एवं चाईल्ड हेल्पलाइन का किया गया औचक निरीक्षण, पीड़ितों के कानूनी अधिकार, रात्रि आश्रय हेतु सुरक्षा प्रहरी, मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता को लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
    Breaking News

    Jamshedpur:अनुमंडल पदाधिकारी, धालभूम द्वारा वन स्टॉप सेंटर एवं चाईल्ड हेल्पलाइन का किया गया औचक निरीक्षण, पीड़ितों के कानूनी अधिकार, रात्रि आश्रय हेतु सुरक्षा प्रहरी, मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता को लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

    News DeskBy News DeskFebruary 5, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur: धालभूम के अनुमंडल पदाधिकारी शताब्दी मजूमदार द्वारा रेडक्रॉस भवन के तीसरे तल में अवस्थित सखी- वन स्टॉप सेंटर एवं चाईल्ड हेल्पलाइन का औचक निरीक्षण किया गया.मौके पर कार्यपालक दण्डाधिकारी चंद्रजीत सिंह एवं सुदीप्त राज उपस्थित थे.

    निरीक्षण के दौरान उन्होने वन स्टॉप सेंटर में पीड़ित महिलाओं को प्रदान की जाने वाली चिकित्सा सुविधा, काउंसलर, चिकित्सकों की प्रतिनियुक्ति, विधिक सहायता एवं परामर्श, पुलिस सहायता इत्यादि सुविधाओं की जानकारी ली. रात्रि प्रहरी नहीं होने के कारण वर्तमान में पीड़ित महिलाओं को नाईट स्टे नहीं कराया जाता है, इसपर यथाशीघ्र रात्रि प्रहरी के प्रतिनियुक्ति हेतु आवश्यक कार्रवाई को लेकर आश्वस्त किया गया.

    साथ ही अलग-अलग किचेन एवं वॉशरूम बनाने को लेकर निर्देशित किया. वहीं व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ किए जाने, साफ-सफाई को लेकर निर्देशित किया गया .

    Tata Motors: चंद्रशेखरन बोले, टीएमपीवी को 2030 तक 20 प्रतिशत से अधिक बाजार हिस्सेदारी का लक्ष्य रखना चाहिए

    गौरतलब है कि निजी एवं सार्वजनिक स्थलों पर परिवार, समुदाय, कार्यस्थल के अंदर महिलाओं के साथ होने वाले यौन उत्पीड़न, भावनात्मक, मनोवैज्ञानिक और आर्थिक दुर्व्यवहार एवं हिंसा से पीड़ित महिलाओं के सहयोग के लिए सखी-वन स्टॉप सेन्टर बनाया गया है.

    अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम ने वन स्टॉप सेन्टर में आने वाली पीड़ित महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों, निःशुल्क विधिक सहायता, सरकार से मिलने वाली योजनाओं का लाभ आदि के संबंध में जानकारी प्रदान करने हेतु निर्देशित किया ताकि हिंसा का शिकार महिलाएं सेंटर का अधिकाधिक लाभ उठा सके. उन्होने चाइल्ड हेल्पलाइन को भी और क्रियाशील बनाने की बात कही. साथ ही उन्होने जिलेवासियों से अपील किया कि कोई अव्यस्क बच्चा किसी प्रकार से शोषित एवं अपने मौलिक अधिकारों से वंचित दिखे तो टोल फ्री नंबर 1098 पर सूचना जरूर दें ताकि प्रशासन द्वारा उनका उचित आवासन एवं देखभाल सुनिश्चित किया जा सके.

    Muzaffarpur Hospital Fire: मुजफ्फरपुर के निजी अस्पताल के ICU में लगी भीषण आग, दम घुटने से पांच लोगों की मौत

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    jamshedpur khabar jamshedpur ki taja khabar Jamshedpur news jamshedpur news updates Jharkhand news Sdm dhalbhum dwara one stop centre aur child helpline kakiya gaya nirikchan
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Motors: चंद्रशेखरन बोले, टीएमपीवी को 2030 तक 20 प्रतिशत से अधिक बाजार हिस्सेदारी का लक्ष्य रखना चाहिए

    June 5, 2026

    Muzaffarpur Hospital Fire: मुजफ्फरपुर के निजी अस्पताल के ICU में लगी भीषण आग, दम घुटने से पांच लोगों की मौत

    June 5, 2026

    Rajyasabha Election: राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने सात उम्मीदवारों की घोषणा की, झारखंड से प्रणव झा बने प्रत्याशी

    June 5, 2026
    Recent Post

    Tata Motors: चंद्रशेखरन बोले, टीएमपीवी को 2030 तक 20 प्रतिशत से अधिक बाजार हिस्सेदारी का लक्ष्य रखना चाहिए

    June 5, 2026

    Muzaffarpur Hospital Fire: मुजफ्फरपुर के निजी अस्पताल के ICU में लगी भीषण आग, दम घुटने से पांच लोगों की मौत

    June 5, 2026

    Rajyasabha Election: राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने सात उम्मीदवारों की घोषणा की, झारखंड से प्रणव झा बने प्रत्याशी

    June 5, 2026

    Jamshedpur: जुगसलाई में अवैध हथियारों की खरीद-बिक्री करने वाले संगठित गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, दो युवक गिरफ्तार

    June 5, 2026

    SERAIKELA NEWS: सरायकेला के कुचाई में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 4 अवैध शराब भट्टियां ध्वस्त, 1300 किलो महुआ नष्ट

    June 4, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group