Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Dhalbhumgarh: नाबालिग को प्रेम जाल में फंसाया, साथ में रखा, फिर कर दी हत्या, धालभूमगढ़ के जुगीशोल गांव की दर्दनाक घटना से रोष
    Breaking News

    Dhalbhumgarh: नाबालिग को प्रेम जाल में फंसाया, साथ में रखा, फिर कर दी हत्या, धालभूमगढ़ के जुगीशोल गांव की दर्दनाक घटना से रोष

    News DeskBy News DeskAugust 13, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Dhalbhumgarh.धालभूमगढ़ प्रखंड के कोकपाड़ा नरसिंहगढ़ के पटनायकसोल गांव में 11 अगस्त की रात एक दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को हिला दिया. यहां 16 वर्षीय जानकी कुमारी गीरी की हत्या के आरोप में उसके प्रेमी अब्दुल कासिम पर मामला दर्ज किया गया है.जानकी, पिता संत गीरी और माता इंदु देवी की इकलौती संतान थी. वह नरसिंहगढ़ उच्च विद्यालय में कक्षा 9 की छात्रा थी, जिसकी जन्मतिथि विद्यालय के रिकॉर्ड में 28 नवंबर 2008 दर्ज है. धालभूमगढ़ के जुगीशोल निवासी अब्दुल कासिम ने प्रेमिका जानकी कुमारी से घर में विवाद होने पर दीवार से सिर पटक कर हत्या कर दी. घटना मंगलवार की है.

    प्रेमिका 6 माह से आरोपी अब्दुल कासिम के घर में रह रही थी. इस संबंध में जानकी कुमारी के पिता संतु गिरि के बयान पर मामला दर्ज कर अब्दुल कासिम एवं उसकी मां गुरनाज बेगम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. जानकी कुमारी के शव को पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम भेज दिया गया.

    ऐसे प्रेम जाल में फंसाया
    जानकारी के अनुसार संतु गिरि अपने परिवार के साथ पटनायकसोल में रहते हैं. अब्दुल कासिम का उसके मोहल्ले में आना-जाना था. इसी दौरान दोनों में प्रेम हो गया. अब्दुल कासिम कुछ दिनों बाद लड़की को लेकर भाग गया. काफी दिनों तक खोजबीन के बाद संतु गिरि को पता चला कि दोनों जुगीशोल में एक साथ रह रहे हैं. पिता ने कई बार बेटी को लाने का प्रयास किया, पर वह नहीं आयी. पिता संतु गिरि के अनुसार उसकी पुत्री को अब्दुल कासिम और उसकी मां गुरनाज बेगम प्रताड़ित करते थे. इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हो गया. इसमें कासिम ने गुस्से में आकर उसकी हत्या कर दी. घटना के समय शोर शराबा सुनकर पड़ोसी भी जुट गये. पड़ोसियों ने देखा कि जानकी कुमारी जमीन पर गिरी हुई है. उसके नाक से खून बह रहा है. आनन फानन में ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने तत्काल अब्दुल कासिम एवं उसकी मां गुरनाज बेगम को गिरफ्तार कर लिया.

    Railway News :बिलासपुर रेल मंडल की ऐतिहासिक उपलब्धि, 9 प्रमुख रेलवे स्टेशनों को मिला प्रतिष्ठित ‘ISO 14001:2015’ प्रमाण पत्र

    पुलिस ने की ये कार्रवाई
    सूचना मिलते ही धालभूमगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. थाना प्रभारी ने बताया कि मामला गंभीर है और सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है. साथ ही, यह भी जांच होगी कि नाबालिग होने के बावजूद दोनों साथ में कैसे रह रहे थे.

    इलाके में शोक और आक्रोश
    इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है. ग्रामीणों का कहना है कि जानकी पढ़ाई में अच्छी थी और उसकी पूरी जिंदगी आगे पड़ी थी. मात्र 16 साल की उम्र में उसकी मौत ने सभी को स्तब्ध कर दिया है. महिला संगठनों ने भी इस घटना की निंदा की है और आरोपी को सख्त सजा देने की मांग की है.

    Jamshedpur News :विधायक संजीव सरदार के क्षेत्र भ्रमण के दौरान कोवाली पंचायत सचिवालय में लटका मिला ताला

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    anger over the tragic incident in Jugishol village of Dhalbhumgarh Dhalbhumgarh: Minor was trapped in a love trap Dhalbhumgarh: नाबालिग को प्रेम जाल में फंसाया kept with her then killed धालभूमगढ़ के जुगीशोल गांव की दर्दनाक घटना से रोष फिर कर दी हत्या साथ में रखा
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Railway News :बिलासपुर रेल मंडल की ऐतिहासिक उपलब्धि, 9 प्रमुख रेलवे स्टेशनों को मिला प्रतिष्ठित ‘ISO 14001:2015’ प्रमाण पत्र

    April 30, 2026

    Jamshedpur News :विधायक संजीव सरदार के क्षेत्र भ्रमण के दौरान कोवाली पंचायत सचिवालय में लटका मिला ताला

    April 30, 2026

    Jamshedpur: झारखंड कांग्रेस के प्रदेश महासचिव और प्रदेश इंटक के कोषाध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव की सुपुत्री शौर्या श्रीवास्तव ने 2026 के आईएससी (आर्ट्स )के परीक्षा में अर्जित की 97% मार्क्स 

    April 30, 2026
    Recent Post

    Railway News :बिलासपुर रेल मंडल की ऐतिहासिक उपलब्धि, 9 प्रमुख रेलवे स्टेशनों को मिला प्रतिष्ठित ‘ISO 14001:2015’ प्रमाण पत्र

    April 30, 2026

    Jamshedpur News :विधायक संजीव सरदार के क्षेत्र भ्रमण के दौरान कोवाली पंचायत सचिवालय में लटका मिला ताला

    April 30, 2026

    Jamshedpur: झारखंड कांग्रेस के प्रदेश महासचिव और प्रदेश इंटक के कोषाध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव की सुपुत्री शौर्या श्रीवास्तव ने 2026 के आईएससी (आर्ट्स )के परीक्षा में अर्जित की 97% मार्क्स 

    April 30, 2026

    CISCE का रिजल्ट जारी, छात्राओं ने मारी बाजी, आदित्यपुर की शांभवी ने देशभर में किया टॉप 

    April 30, 2026

    Election Result: बंगाल में मतदान के बाद अब 4 मई के नतीजों का इंतजार; ममता के लिए सत्ता बरकरार रखने की चुनौती?

    April 30, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group