Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Dhalbhumgarh News: नरसिंहगढ़ में चार दिवसीय 24 कुंडीय शक्ति संवर्धन गायत्री महायज्ञ आज से, धर्म ध्वजारोहण के बाद निकाली गयी कलश यात्रा
    Headlines

    Dhalbhumgarh News: नरसिंहगढ़ में चार दिवसीय 24 कुंडीय शक्ति संवर्धन गायत्री महायज्ञ आज से, धर्म ध्वजारोहण के बाद निकाली गयी कलश यात्रा

    News DeskBy News DeskNovember 25, 2024Updated:November 25, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Dhalbhumgarh. नरसिंहगढ़ गायत्री प्रज्ञा पीठ में अखिल विश्व गायत्री परिवार हरिद्वार के तत्वावधान में 4 दिवसीय 24 कुंडीय शक्ति संवर्धन गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ हुआ. रविवार को धर्म ध्वजारोहण के बाद कलश यात्रा निकाली गयी. शांतिकुंज हरिद्वार से आयीं ब्रह्मवादिनी बहनों ने मंगल कलश की पूजा करायी. कलश यात्रा यज्ञ स्थल से शुरू होकर नरसिंहगढ़, धालभूमगढ़ स्टेशन चौक होते हुए गायत्री प्रज्ञापीठ पहुंची. कलशों की पूजा और आरती के बाद प्रसाद वितरण हुआ. शांति कुंज की बहनों ने शाम में युग संदेश, युग संगीत और प्रवचन का कार्यक्रम आयोजित किया.

    कार्यक्रम के प्रारंभ में थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार मुंडा, पंसस प्रदीप राय, पूर्व जिप सदस्य आरती सामाद ने पूजा के बाद धर्म ध्वजारोहण किया. लगभग 500 महिलाओं द्वारा कलश यात्रा शुरू की गयी. कलश यात्रा के आगे आगे देव कन्याएं कलश लेकर चल रही थीं. कलशों को यज्ञशाला में स्थापित करने के बाद खिचड़ी महाप्रसाद का वितरण हुआ. यज्ञ स्थल पर गायत्री शक्तिपीठ गोल पहाड़ी की ओर से पंडित श्रीराम शर्मा के युग संदेश पुस्तकों का स्टॉल लगाया गया है. यज्ञ में चाकुलिया, झाड़ग्राम, चाईबासा और गिधनी से श्रद्धालु पहुंचे हैं. सोमवार को सुबह देव आवाहन पूजन के बाद यज्ञ शुरू होगा. वेद मंत्रों से आहुतियां दी जायेंगी.

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Dhalbhumgarh News: Four-day 24 Kundiya Shakti Samvardhan Gayatri Maha Yagya in Narsinghgarh starts today Kalash Yatra taken out after hoisting of religious flag
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Recent Post

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group