Site icon Lahar Chakra

धनबाद: जमीन विवाद में मारपीट में घायल की मौत, परिजनों ने आठ घंटे तक जाम किया सड़क

धनबाद. जमीन विवाद में मारपीट की घटना के बाद इलाज के दौरान मोती यादव के मौत हो गयी. रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा. इसके बाद परिजनों ने शव को बिनोद बिहारी महतो चौक के पास रखकर सड़क पर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया. परिजनों ने कहा कि अपराधियों ने रंगदारी के लिए मोती यादव की हत्या कर दी. मोती यादव की मौत की खबर सुनते ही उनके परिजनों ने रविवार को अपराह्न तीन बजे के आसपास बिनोद बिहारी चौक के समीप शव को खाट पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया. इस दौरान घर की महिलाएं और मृतक के आस-पड़ोस के लोग भी थे. सभी लोग आरोपियों की गिरफ्तारी और मुआवजा की मांग कर रहे थे. टायरों को जलाकर मार्ग अवरुद्ध कर देने से चारों तरफ से वाहनों की लंबी कतार लग गयी. पुलिस की काफी मशक्कत के बाद आंदोलनकारी पौन आठ बजे हटे.

Exit mobile version