Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Crime»Dhanbad Crime : झरिया से BJP विधायक रागिनी सिंह के कतरास मोड़ कार्यालय पर फायरिंग, बोलीं रागिनी – 14 वर्षों से फरार शशि सिंह ने दिया घटना को अंजाम
    Crime

    Dhanbad Crime : झरिया से BJP विधायक रागिनी सिंह के कतरास मोड़ कार्यालय पर फायरिंग, बोलीं रागिनी – 14 वर्षों से फरार शशि सिंह ने दिया घटना को अंजाम

    News DeskBy News DeskJanuary 12, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Dhanbad. झरिया से भाजपा विधायक रागिनी सिंह के कतरास मोड़ स्थित कार्यालय के समीप शनिवार की सुबह सात बजे पांच राउंड फायरिंग की गयी. इसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. विधायक ने अपने चचेरे देवर शशि सिंह समेत दो लोगों पर गोली चलाने का आरोप लगाया है. झरिया थाना में इसकी शिकायत की. शशि सिंह पुलिस फाइल में फरार घोषित है. उस पर इनाम भी है. गोली चलने की सूचना किसी ने झरिया विधायक रागिनी सिंह को सुबह आठ बजे फोन पर दी. विधायक ने झरिया पुलिस को घटना की सूचना दी. इसके बाद वह कार्यालय पहुंचीं. झरिया इंस्पेक्टर शशिरंजन कुमार भी मौके पर पहुंचे. सीसीटीवी फुटेज की जांच की गयी. इसी के आधार पर रागिनी सिंह ने आरोपियों की शिनाख्त की.झरिया थानेदार सह इंस्पेक्टर शशिरंजन कुमार ने कहा कि झरिया विधायक रागिनी सिंह की लिखित शिकायत मिली है. मामले में जांच पड़ताल कर आगे की कार्रवाई की जायेगी.

    क्या कहा विधायक रागिनी सिंह ने

    विधायक रागिनी सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि 14 वर्षों से कानून की नजर में फरार शशि सिंह ने अपने एक साथी के साथ कतरास मोड़ स्थित कार्यालय में पहुंच कर गोलीबारी की. उन्होंने बताया कि शनिवार की सुबह सात बजे कतरास मोड़ झरिया स्थित कार्यालय में मेरा आने का कार्यक्रम था. इसकी सूचना कई लोगों को थी. लेकिन, ठंड की वजह से मुझे घर से निकलने में देर हुई. सुबह 8:00 बजे सूचना मिली कि मेरे कार्यालय में दो अपराधी आये थे. इसमें एक व्यक्ति के हाथ में रूमाल से ढकी पिस्टल थी.

    JAMSHEDPUR NEWS : हिमांशु महाराज ने दिया ‘प्रेम ही ईश्वर है’ का संदेश, सत्यनारायण मंदिर में भागवत कथा शुरू

    कुछ देर इधर-उधर देखने के बाद कार्यालय से बाहर निकल गये. बाहर निकलते ही फायरिंग शुरू कर दी. गोली मुख्य कार्यालय के सामने सड़क की दूसरी तरफ स्थित एक पुराने कार्यालय के दरवाजे में लगी. दरवाजा में छेद हो गया. वहां मौजूद लोगों ने फायरिंग करते देखा. विधायक ने कहा कि इस घटना को अंजाम देने के पीछे भय का माहौल बनाने का प्रयास है. मैं इस तरह की हरकत से डरने वाली विधायक नहीं हूं. मुझे सिर्फ जनता की चिंता है. पांच राउंड फायरिंग की गयी है. घटना की सूचना पाकर मैं अपने कार्यालय पहुंची और सीसीटीवी फुटेज देखा, तो पहचाना कि एक व्यक्ति शशि सिंह, पिता रामधीर सिंह, साकिम इन्डोरी (पृथ्वी मेंशन), थाना सरायढेला, दूसरा व्यक्ति नवीन सिंह उर्फ रतीश सिंह, पिता स्व. प्रभुनाथ सिंह बोर्रागढ़ निवासी थे.

    थाना को दी गयी शिकायत में रागिनी सिंह ने कहा है कि पूर्व में कई बार झरिया की पूर्व विधायक के परिजन एकलव्य सिंह व हर्ष सिंह द्वारा मेरी हत्या की साजिश की जाती रही है. आज की घटना में एकलव्य सिंह व हर्ष सिंह ने ही साजिशन मेरी हत्या कराने की मंशा से शशि सिंह को मेरे कार्यालय भेजा था. विधायक ने झरिया पुलिस से संलिप्त लोगों पर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है.

    SARAIKELA NEWS : कपाली की डेमोग्राफी बदलकर वोट बैंक का गंदा खेल चल रहा है : चम्पाई सोरेन

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Dhanbad Crime: Firing at Katras Mor office of BJP MLA from Jharia Ragini Singh
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS : हिमांशु महाराज ने दिया ‘प्रेम ही ईश्वर है’ का संदेश, सत्यनारायण मंदिर में भागवत कथा शुरू

    September 1, 2026

    SARAIKELA NEWS : कपाली की डेमोग्राफी बदलकर वोट बैंक का गंदा खेल चल रहा है : चम्पाई सोरेन

    September 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS : जमशेदपुर पुलिस बेड़े में शामिल हुईं 40 नई पेट्रोलिंग गाड़ियां, शहर में मजबूत होगी पेट्रोलिंग व्यवस्था

    September 1, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS : हिमांशु महाराज ने दिया ‘प्रेम ही ईश्वर है’ का संदेश, सत्यनारायण मंदिर में भागवत कथा शुरू

    September 1, 2026

    SARAIKELA NEWS : कपाली की डेमोग्राफी बदलकर वोट बैंक का गंदा खेल चल रहा है : चम्पाई सोरेन

    September 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS : जमशेदपुर पुलिस बेड़े में शामिल हुईं 40 नई पेट्रोलिंग गाड़ियां, शहर में मजबूत होगी पेट्रोलिंग व्यवस्था

    September 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS : NIT जमशेदपुर में हिंदी माह-2026 का शुभारंभ, हिंदी को तकनीक और AI से जोड़ने पर जोर

    September 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS : आपदा के बाद भी चुनौती खत्म नहीं होती, संपत्ति और संसाधनों को बचाना जरूरी : संतोष कुमार

    September 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group