Site icon Lahar Chakra

Dhanbad Nagar Nigam: दो दिन की काउंटिंग के बाद धनबाद को मिला नया मेयर, संजीव सिंह ने भाजपा और झामुमो समर्थित प्रत्याशियों को हराया

Dhanbad. दो दिन के काउंटिंग के बाद धनबाद को आखिर नया मेयर मिल गया. संजीव सिंह ने भाजपा और झामुमो समर्थित प्रत्याशीयों को 25 हज़ार से ज्यादा वोटों से हराकर धनबाद के नए मेयर बन गए है। आठ साल हत्या के आरोप में जेल में बंद थे और चार महीने पहले ही रिहा होकर बाहर निकले पूर्व विधायक संजीव सिंह को धनबाद की जनता ने मेयर का सरताज पहनाया है।

संजीव सिंह की पत्नी रागिनी सिंह भाजपा से विधायक है। मेयर की कुर्सी पर सिंह मेंशन की जीत ने सबको चौंका दिया है।

शुक्रवार को दो चक्र की मतगणना ही पूरी की जा सकी। देर रात तक तीसरे और चौथे चक्र की मतगणना जारी रही, लेकिन यह पूरी नहीं हो सकी। शनिवार सुबह तीसरे राउंड की मतगणना हुई। दो राउंड की मतों की गिनती के बाद संजीव सिंह ने चंद्रशेखर अग्रवाल पर दस हजार मतों से अधिक की बढ़त बना ली थी।

संजीव सिंह ने 25 हजार से अधिक मतों के अंतर से चुनाव में जीत दर्ज की है। मतों की गिनती नौ राउंड में हुई। संजीव सिंह को एक लाख से अधिक मत मिले। वहीं, चंद्रशेखर अग्रवाल को करीब 85 हजार मत प्राप्त हुए। हालांकि अभी आधिकारिक रूप से परिणाम की घोषणा नहीं हुई है।

Exit mobile version