Lahar Chakra

DHANBAD NEWS: धनबाद रेल मंडल में ‘मेगा टिकट चेकिंग’ का हंटर, एक दिन में वसूला 3.45 लाख से अधिक जुर्माना

धनबाद: पूर्व मध्य रेल के धनबाद रेल मंडल में बिना टिकट यात्रा करने वालों के खिलाफ आज एक बड़ा अभियान चलाया गया। शनिवार को मंडल के विभिन्न रेल खंडों पर मजिस्ट्रेट टिकट चेकिंग सह मेगा टिकट चेकिंग अभियान के तहत सघन जांच की गई। इस कार्रवाई से बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों में हड़कंप मच गया, जिसका सीधा असर स्टेशनों के टिकट काउंटरों पर उमड़ी भारी भीड़ के रूप में देखने को मिला।

मजिस्ट्रेट चेकिंग में 701 यात्री धराए

मंडल रेल प्रबंधक के निर्देशानुसार चलाए गए इस अभियान में कुल 701 यात्रियों को पकड़ा गया। जांच टीम ने ऐसे लोगों पर शिकंजा कसा जो बिना टिकट, बिना उचित प्राधिकार या बिना बुक किए गए सामान (Lugging) के साथ यात्रा कर रहे थे। इस पूरी कार्रवाई के दौरान रेलवे ने जुर्माने के तौर पर 03,45,635 रुपये की राजस्व प्राप्ति की।

धनबाद-गोमो-पारसनाथ खंड पर विशेष नजर

अभियान के दौरान धनबाद-गोमो-पारसनाथ रेल खंड पर मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में विशेष चेकिंग की गई। इस दौरान:

मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में भी सघन जांच

सिर्फ प्लेटफॉर्म ही नहीं, बल्कि विभिन्न मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों के भीतर भी चेकिंग टीमों ने औचक निरीक्षण किया। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। टिकट जांच की सख्ती के कारण स्टेशनों पर यात्रियों को अनारक्षित टिकट काउंटरों पर कतार में खड़े देखा गया, जो रेलवे की राजस्व वृद्धि की दृष्टि से सकारात्मक संकेत है।

रेलवे की यात्रियों से विशेष अपील

धनबाद रेल मंडल प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि:

  1. हमेशा उचित टिकट लेकर ही प्लेटफॉर्म में प्रवेश करें।

  2. जिस श्रेणी (Class) का टिकट आपके पास है, उसी श्रेणी में यात्रा करें।

  3. असुविधा और जुर्माने से बचने के लिए रेलवे के नियमों का पालन करें।


Exit mobile version