Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Dhanbad: कार्मेल स्कूल की 80 छात्राओं को शर्ट उतरवाने, ब्लेजर में घर भेजने के मामले में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण करेगी जांच, गठित की टीम
    Breaking News

    Dhanbad: कार्मेल स्कूल की 80 छात्राओं को शर्ट उतरवाने, ब्लेजर में घर भेजने के मामले में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण करेगी जांच, गठित की टीम

    News DeskBy News DeskJanuary 13, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email
    • झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण ने स्कूली छात्राओं को ‘अपमानित’ करने के मामले का स्वतः संज्ञान लिया

    Dhanbad. झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (जेएचएएलएसए) ने धनबाद जिले में कार्मेल स्कूल की प्रधानाचार्य द्वारा छात्राओं को कथित तौर पर अपमानित किए जाने के मामले का स्वत: संज्ञान लिया और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) को इसकी जांच करने का निर्देश दिया है। एक अधिवक्ता ने सोमवार को यह जानकारी दी. प्रधानाचार्य पर दसवीं की 80 छात्राओं को संदेश लिखने के लिए अपनी कमीज उतारने का आदेश देने का आरोप है, जिसके बाद प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है. अभिभावकों ने आरोप लगाया कि छात्राओं को कथित तौर पर बिना शर्ट के, ब्लेजर में घर लौटने के लिए मजबूर किया गया.

    जेएचएएलएसए के निर्देश के बाद, प्रधान जिला-सत्र न्यायाधीश एवं धनबाद डीएलएसए के अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार तिवारी ने ‘लीगल एंड डिफेंस काउंसिल सिस्टम’ (एलडीसीएस) के प्रमुख कुमार विमलेंदु की अध्यक्षता में नौ सदस्यीय समिति का गठन किया. डीएलएसए सचिव राकेश रोशन ने कहा कि समिति को जल्द से जल्द रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया है. एक अधिकारी ने कहा कि समिति के सदस्यों ने रविवार को स्कूल का दौरा किया और सीसीटीवी फुटेज से छेड़छाड़ न हो, यह सुनिश्चित करने के लिए प्रधानाचार्य के कक्ष को सील कर दिया. उन्होंने बताया कि पीड़िताओं और अभिभावकों के बयान भी दर्ज किए गए हैं.

    ED की कोहिनूर पॉवर प्लांट घोटाला मामले में कार्रवाई, कोलकाता में कई जगहों पर छापेमारी की, चांडिल के प्लांट के नाम पर लिए थे 290 करोड़

    रविवार को झारखंड अभिभावक महासंघ (जेएएम) ने राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें स्कूल प्रधानाचार्य पर ‘‘शर्मनाक हरकत’’ करने का आरोप लगाया और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत कार्रवाई की मांग की गई है. इस बीच, अधिकारी ने बताया कि धनबाद प्रशासन द्वारा गठित जांच समिति सोमवार को जोरापोखर थाना क्षेत्र के डिगवाडीह स्थित स्कूल का दौरा करेगी.

    CAPF में नेतृत्व भूमिका के लिए IPS अधिकारियों की नियुक्ति पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से सवाल किया

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    a team has been formed. Dhanbad: The district legal service authority will investigate the case of 80 girls of Carmel School taking off their shirts and sending them home in blazers
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    ED की कोहिनूर पॉवर प्लांट घोटाला मामले में कार्रवाई, कोलकाता में कई जगहों पर छापेमारी की, चांडिल के प्लांट के नाम पर लिए थे 290 करोड़

    September 3, 2026

    CAPF में नेतृत्व भूमिका के लिए IPS अधिकारियों की नियुक्ति पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से सवाल किया

    September 3, 2026

    Cyber Crime: बेटी की शादी के लिए बचाए 1.2 करोड़ रुपये गंवाए, साइबर अपराधियों ने दो महीने ‘डिजिटल अरेस्ट’ कर ठगी को दिया अंजाम

    September 3, 2026
    Recent Post

    ED की कोहिनूर पॉवर प्लांट घोटाला मामले में कार्रवाई, कोलकाता में कई जगहों पर छापेमारी की, चांडिल के प्लांट के नाम पर लिए थे 290 करोड़

    September 3, 2026

    CAPF में नेतृत्व भूमिका के लिए IPS अधिकारियों की नियुक्ति पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से सवाल किया

    September 3, 2026

    Cyber Crime: बेटी की शादी के लिए बचाए 1.2 करोड़ रुपये गंवाए, साइबर अपराधियों ने दो महीने ‘डिजिटल अरेस्ट’ कर ठगी को दिया अंजाम

    September 3, 2026

    Jamshedpur: मानगो गोलचक्कर के पास अनियंत्रित बस ने दो बाइक को रौंदा, यात्रियों में मची अफरा-तफरी

    September 3, 2026

    Ghatsila: घाटशिला में बेकाबू कार की टक्कर से बाइक सवार महिला स्वर्णरेखा नदी में गिरी; पांच घायल

    September 3, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group