Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»Diseal Purchase Limits: थोक उपभोक्ता पेट्रोल पंप से खरीद रहे सस्ता डीजल, JIO-BP अधिकतम 50 लीटर, और NIYRA ने लगायी 70-200 लीटर की सीमा
Headlines

Diseal Purchase Limits: थोक उपभोक्ता पेट्रोल पंप से खरीद रहे सस्ता डीजल, JIO-BP अधिकतम 50 लीटर, और NIYRA ने लगायी 70-200 लीटर की सीमा

News DeskBy News DeskOctober 2, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

New Delhi. सस्ता डीजल खरीदने के लिए औद्योगिक और अन्य थोक उपभोक्ताओं के पेट्रोल पंप का रुख करने से आपूर्ति और खुदरा नेटवर्क पर दबाव बढ़ गया है। इस वजह से निजी ईंधन विक्रेताओं जियो-बीपी और नायरा एनर्जी ने अपने पेट्रोल पंप पर डीजल की खरीद की सीमा तय कर दी है। मामले की जानकारी रखने वाले सूत्रों ने कहा कि जियो-बीपी के पेट्रोल पंप पर एक ग्राहक को प्रतिदिन अधिकतम 50 लीटर डीजल खरीदने की अनुमति है, जबकि नायरा एनर्जी के पंप पर यह सीमा 70 से 200 लीटर के बीच रखी गई है। ऐसी स्थिति में सार्वजनिक क्षेत्र की इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी), भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) के पेट्रोल पंप पर भी डीजल की खरीद पर मात्रा संबंधी सीमा लगाए जाने की आशंका है।

पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतें मई से स्थिर हैं, जबकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम बढ़कर करीब 108 डॉलर प्रति बैरल हो गए हैं। वहीं, औद्योगिक और अन्य थोक उपभोक्ताओं को समर्पित पंप के जरिये दिए जाने वाले ईंधन की कीमतें अंतरराष्ट्रीय दरों के अनुरूप अधिक बढ़ी हैं।

इससे डीजल के खुदरा और थोक उपभोक्ताओं को दिए जाने वाले ईंधन की कीमत में 40 रुपये प्रति लीटर तक का अंतर पैदा हो गया है। सूत्रों ने कहा कि इस अंतर के कारण बड़े उपभोक्ता पेट्रोल पंप से ही डीजल खरीदने लगे हैं। थोक उपभोक्ताओं में कारखाने और विनिर्माण इकाइयां शामिल हैं, जो मशीनरी या बैकअप बिजली के लिए डीजल का इस्तेमाल करती हैं। इसके अलावा दूरसंचार कंपनियां, होटल, मॉल, डेटा सेंटर और अस्पताल भी आपात बिजली के लिए डीजल जेनरेटर पर निर्भर रहते हैं।
इस तरह के कुछ उपभोक्ता पेट्रोल पंप से एक बार में 400 से 600 लीटर डीजल खरीद रहे हैं, जो आम वाहन मालिकों की खरीद से काफी अधिक है। इससे पेट्रोल पंप पर ईंधन के भंडार पर दबाव बढ़ गया है।

Jamshedpur Police: SSP की बड़ी कार्रवाई, सीतारामडेरा थाना प्रभारी आनंद मिश्रा सस्पेंड, ड्यूटी में लापरवाही पर की गयी कार्रवाई

प्रत्येक पंप की भंडारण क्षमता सीमित होती है और ईंधन की दोबारा आपूर्ति में कम-से-कम दो दिन लग सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक, ईंधन भंडार में आ रही इस कमी को देखते हुए जियो-बीपी और नायरा ने अपने पंप पर डीजल की दैनिक खरीद सीमा लागू कर दी है। जियो-बीपी, रिलायंस इंडस्ट्रीज और ब्रिटेन की बीपी का संयुक्त उद्यम है और देश में इसके 2,227 पेट्रोल पंप हैं।

वहीं, रूस की कंपनी रोसनेफ्ट समर्थित नायरा एनर्जी के 7,105 पंप हैं। जियो-बीपी के प्रवक्ता ने इस बारे में संपर्क किए जाने पर कहा कि मौजूदा मांग की स्थिति को देखते हुए कंपनी परिवहन और अन्य जरूरतों के लिए ईंधन की समान रूप से उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए उचित कदम उठा रही है, खासकर औद्योगिक और अन्य गैर-परिवहन उपयोग की मांग को देखते हुए। हालांकि, नायरा एनर्जी ने टिप्पणी के लिए भेजे गए ईमेल का तत्काल कोई जवाब नहीं दिया।

Jamshedpur: वियतनाम में सड़क हादसे में जान गंवाने वाले जमशेदपुर के योग प्रशिक्षक विनय और रांची के राजा के शव आज पहुंचने की संभावना

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur Police: SSP की बड़ी कार्रवाई, सीतारामडेरा थाना प्रभारी आनंद मिश्रा सस्पेंड, ड्यूटी में लापरवाही पर की गयी कार्रवाई

October 3, 2026

Jamshedpur: वियतनाम में सड़क हादसे में जान गंवाने वाले जमशेदपुर के योग प्रशिक्षक विनय और रांची के राजा के शव आज पहुंचने की संभावना

October 3, 2026

Jamshedpur SSP मानगो थाना पहुंचे, पुलिस पदाधिकारियों के कार्यों की समीक्षा की, ये दिए निर्देश

October 3, 2026
Recent Post

Jamshedpur Police: SSP की बड़ी कार्रवाई, सीतारामडेरा थाना प्रभारी आनंद मिश्रा सस्पेंड, ड्यूटी में लापरवाही पर की गयी कार्रवाई

October 3, 2026

Jamshedpur: वियतनाम में सड़क हादसे में जान गंवाने वाले जमशेदपुर के योग प्रशिक्षक विनय और रांची के राजा के शव आज पहुंचने की संभावना

October 3, 2026

Jamshedpur SSP मानगो थाना पहुंचे, पुलिस पदाधिकारियों के कार्यों की समीक्षा की, ये दिए निर्देश

October 3, 2026

P&M Mall बंद हो सकता है ! 2.23 करोड़ नहीं दिए तो जमीन वापस लेगी Tata Steel, 15 दिन का अल्टीमेटम, भुगतान नहीं हुआ तो… जानें मामला?

October 3, 2026

Petrol/ Diesel Price Hike: पेट्रोल 5 रुपये और डीजल 3 रुपये हुआ महंगा, नायरा ने बढ़ाई कीमत

October 3, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group