Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Digha Sea Beach: दीघा में जगन्नाथ मंदिर की स्थापना से होटल कारोबार में जबरदस्त उछाल, पर्यटकों की संख्या में 20 फीसदी की बढ़ोतरी
    Breaking News

    Digha Sea Beach: दीघा में जगन्नाथ मंदिर की स्थापना से होटल कारोबार में जबरदस्त उछाल, पर्यटकों की संख्या में 20 फीसदी की बढ़ोतरी

    News DeskBy News DeskJune 27, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email
    Digha. पश्चिम बंगाल के दीघा में अप्रैल में जगन्नाथ मंदिर की स्थापना होने के बाद से यहां आकर होटलों में ठहरने वालों की संख्या में 20 प्रतिशत की वृद्धि देखी गयी है. एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. दीघा होटल व्यवसायी संघ के संयुक्त सचिव बिप्रदास चटर्जी ने बताया कि लगभग 90 प्रतिशत पर्यटक दो दिन के लिए होटलों में आकर ठहरते हैं ताकि वे शहर में घूम सकें और नए मंदिर में भगवान जगन्नाथ की पूजा कर सकें. उन्होंने बताया, इस वर्ष अप्रैल में जगन्नाथ मंदिर के खुलने के बाद से सभी होटलों में आने वालों की संख्या में औसतन 20 प्रतिशत की वृद्धि हुई है. अधिकतर आगंतुक अब थोड़े समय के लिए दीघा आते हैं, और यह कहना जल्दबाजी होगी कि आने वालों की संख्या में यह वृद्धि लंबे समय तक बनी रहेगी या नहीं.
    भगवान जगन्नाथ के लाखों भक्त पहले ही पूरे राज्य और अन्य जगहों से यहां आ चुके हैं.चटर्जी ने कहा कि 30 अप्रैल को मंदिर के उद्घाटन के बाद से पुराने दीघा में लगभग 115 होटलों और नए दीघा, शंकरपुर व ताजपुर के 600 होटलों में आने वाले पर्यटकों की संख्या 20 लाख से अधिक हो गई है.
    उन्होंने बताया,हमें छह महीने बाद स्थिति का आकलन करना होगा, ताकि यह पता लगाया जा सके कि मंदिर के खुलने से दीघा में पर्यटन क्षेत्र में स्थायी उछाल आया है या यह एक अल्पकालिक प्रारंभिक प्रभाव है. चटर्जी ने कहा कि मंदिर के सामने की सड़क को चौड़ा करने की आवश्यकता है.
    एसोसिएशन के एक अन्य सदस्य ने कहा,रथ यात्रा और स्नान यात्रा जैसे कुछ अवसरों पर लोगों की भीड़ को प्रबंधित करने के लिए उचित व्यवस्था होनी चाहिए. इस बार कड़ी सुरक्षा व्यवस्था है, लेकिन यह पूरे वर्ष लागू होनी चाहिए.
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Digha Sea Beach: Due to the establishment of Jagannath temple in Digha the number of tourists has increased by 20 percent there is a huge boom in the hotel business
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026

    Jamahedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला में वैध तरीके से बालू उठाव का रास्ता साफ, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group