Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Digital Payment: अब वियरेबल स्मार्ट ग्लास से होगा UPI भुगतान, न मोबाइल की जरूरत, और न पिन दर्ज करना होगा, सिर्फ QR को स्कैन और वॉयस कमांड देना होगा
    Breaking News

    Digital Payment: अब वियरेबल स्मार्ट ग्लास से होगा UPI भुगतान, न मोबाइल की जरूरत, और न पिन दर्ज करना होगा, सिर्फ QR को स्कैन और वॉयस कमांड देना होगा

    News DeskBy News DeskOctober 8, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Mumbai. अब भारत में वियरेबल स्मार्ट ग्लास के जरिये यूपीआई लाइट सुविधा से भुगतान किया जा सकता है. इसके लिए उपयोगकर्ता को केवल क्यूआर को स्कैन करना और वॉयस कमांड देना होगा. भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) ने कहा कि इस सुविधा के लिए न तो मोबाइल फोन की जरूरत होगी और न ही कोई पिन नंबर ही दर्ज करना पड़ेगा. भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के डिप्टी गवर्नर टी. रबी शंकर ने यहां ‘ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2025’ में इस नई डिजिटल भुगतान सुविधा को पेश करने की घोषणा की. ‘यूपीआई लाइट’ को खास तौर पर छोटे मूल्य के बार-बार किए जाने वाले भुगतान के लिए विकसित किया गया है और इसमें मुख्य बैंकिंग प्रणाली पर निर्भरता बहुत कम रहती है.

    एनपीसीआई ने एक वीडियो जारी कर यह बताया है कि स्मार्ट ग्लास पर यूपीआई लाइट से भुगतान करना बस ‘देखो, बोलो, भुगतान करो’ की तरह ही सहज है. यह फीचर रोजमर्रा के भुगतान जैसे खुदरा, भोजन और परिवहन के लिए लक्षित है और डिजिटल भुगतान को अधिक आसान और निर्बाध बनाता है. एनपीसीआई ने बताया कि यह पहल वियरेबल परिवेश में यूपीआई का पहला विस्तार है और इसे ‘सहज, परिवेश भुगतान’ की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.
    इससे बैंक और भुगतान सेवा प्रदाताओं को भी लाभ होगा क्योंकि गैर-सीबीएस (कोर बैंकिंग प्रणाली) वॉलेट लेनदेन होने से मुख्य बैंकिंग प्रणाली पर दबाव कम होगा.

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    एनपीसीआई ने कहा कि वियरेबल स्मार्ट ग्लास के जरिये यूपीआई लाइट से भुगतान की व्यवस्था भारत को वैश्विक डिजिटल भुगतान नवाचार में अग्रणी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल होगी. देश में खुदरा भुगतान एवं निपटान प्रणालियों का संचालन करने वाली एनपीसीआई के पास यूपीआई का भी स्वामित्व है.

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Digital Payment: Now UPI payments can be made through wearable smart glasses Digital Payment: अब वियरेबल स्मार्ट ग्लास से होगा UPI भुगतान just scan the QR code and give voice commands. no mobile phone required no PIN required और न पिन दर्ज करना होगा न मोबाइल की जरूरत सिर्फ QR को स्कैन और वॉयस कमांड देना होगा
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026
    Recent Post

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group