Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Digital Transaction: डिजिटल भुगतान के लिए दो-स्तरीय सत्यापन जरूरी, अब OTP या फिंगर प्रिंट भी डालना होगा, धोखाधड़ी पर लगेगी रोक
    Breaking News

    Digital Transaction: डिजिटल भुगतान के लिए दो-स्तरीय सत्यापन जरूरी, अब OTP या फिंगर प्रिंट भी डालना होगा, धोखाधड़ी पर लगेगी रोक

    News DeskBy News DeskApril 2, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi. ऑनलाइन भुगतान में धोखाधड़ी पर रोक लगाने के लिए यूपीआई समेत सभी डिजिटल मंचों से होने वाले लेनदेन के लिए दो-स्तरीय प्रमाणीकरण बुधवार से अनिवार्य हो गया। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के निर्देशों के तहत सभी तरह के डिजिटल लेनदेन के लिए अब दो-स्तरीय सत्यापन करना अनिवार्य हो गया है।नए नियम के तहत कोई भी डिजिटल लेनदेन पूरा करने के लिए उपयोगकर्ता का दो स्तरों पर सत्यापन करना होगा। इसका मतलब है कि अब केवल यूपीआई पिन डालने से ही भुगतान पूरा नहीं होगा बल्कि ओटीपी, अंगुली के निशान या चेहरे का सत्यापन जैसे कदम भी जरूरी होंगे। इस तरह यूपीआई पिन लीक होने की स्थिति में भी अनधिकृत भुगतान को रोका जा सकेगा। आरबीआई ने कहा है कि सभी डिजिटल भुगतान लेनदेन में दो-स्तरीय सत्यापन करना अनिवार्य है। हालांकि इसके लिए किसी विशेष तरीके को अनिवार्य नहीं किया गया है। लेकिन अधिकांश मामलों में एसएमएस के जरिये आने वाले ‘वनटाइम पासवर्ड’ (ओटीपी) का अतिरिक्त सुरक्षा के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है।

    केंद्रीय बैंक ने अपने निर्देश में कहा था कि बैंक और गैर-बैंकिंग संस्थाओं समेत सभी भुगतान प्रणाली प्रदाताओं और प्रतिभागियों को एक अप्रैल, 2026 तक इन निर्देशों का पालन सुनिश्चित करना है। नए प्रावधानों के तहत बैंकिंग ऐप में स्क्रीनशॉट लेने और स्क्रीन रिकॉर्डिंग की सुविधा भी सुरक्षा कारणों से प्रतिबंधित कर दी गई है। यह कदम उपयोगकर्ता को किसी भी तरह की धोखाधड़ी से बचाने के मकसद से उठाया गया है।
    विशेषज्ञों का कहना है कि अतिरिक्त सत्यापन व्यवस्था लागू होने से डिजिटल लेनदेन में कुछ सेकंड की देरी हो सकती है, क्योंकि उपयोगकर्ता को अतिरिक्त ओटीपी या अन्य सत्यापन प्रक्रिया पूरी करनी होगी। हालांकि, इससे डिजिटल भुगतान प्रणाली में सुरक्षा और भरोसा बढ़ने की उम्मीद है।

    BJP Vs Congress: 24 मई को भाजपा की विशाल आदिवासी सभा, कांग्रेस का तंज-यह बीजेपी का राजनीतिक हथकंडा है

    डिजिटल उद्यम ‘ब्यूरो’ के निदेशक (रणनीति और नियामकीय मामले) अनिल तडिमेटी ने कहा, “यूपीआई जैसी त्वरित भुगतान व्यवस्था में लेनदेन कुछ ही सेकंड में पूरा हो जाता है। ऐसे में धोखाधड़ी रोकने का अवसर लेनदेन पूरा करने से पहले ही होता है।”

    CBSE Dicision: सीबीएसई ने कक्षा-12 की उत्तर पुस्तिकाओं की स्कैन कॉपी प्राप्त करने की समयसीमा 24 मई तक बढ़ाई

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Digital Transaction: Two-step verification is required for digital payments Digital Transaction: डिजिटल भुगतान के लिए दो-स्तरीय सत्यापन जरूरी including entering an OTP or fingerprint to prevent fraud. अब OTP या फिंगर प्रिंट भी डालना होगा धोखाधड़ी पर लगेगी रोक
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    BJP Vs Congress: 24 मई को भाजपा की विशाल आदिवासी सभा, कांग्रेस का तंज-यह बीजेपी का राजनीतिक हथकंडा है

    May 23, 2026

    CBSE Dicision: सीबीएसई ने कक्षा-12 की उत्तर पुस्तिकाओं की स्कैन कॉपी प्राप्त करने की समयसीमा 24 मई तक बढ़ाई

    May 23, 2026

    JTET Regional Language: जे-टीईटी में क्षेत्रीय भाषाओं को शामिल करने पर अंतिम निर्णय मुख्यमंत्री लेंगे, बोले वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर

    May 23, 2026
    Recent Post

    BJP Vs Congress: 24 मई को भाजपा की विशाल आदिवासी सभा, कांग्रेस का तंज-यह बीजेपी का राजनीतिक हथकंडा है

    May 23, 2026

    CBSE Dicision: सीबीएसई ने कक्षा-12 की उत्तर पुस्तिकाओं की स्कैन कॉपी प्राप्त करने की समयसीमा 24 मई तक बढ़ाई

    May 23, 2026

    JTET Regional Language: जे-टीईटी में क्षेत्रीय भाषाओं को शामिल करने पर अंतिम निर्णय मुख्यमंत्री लेंगे, बोले वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर

    May 23, 2026

    SBI में  25 मई से दो-दिवसीय हड़ताल का नोटिस, बैंक ने ग्राहकों को वैकल्पिक लेनदेन की सलाह दी

    May 23, 2026

    SERAIKELA NEWS: उपायुक्त के जनता दरबार में उमड़ी भीड़, मंईयां सम्मान योजना और जमीन विवाद सहित कई मुद्दों का हुआ समाधान

    May 22, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group