Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Diljit Dosanjh: आप देश में ‘ठेके’ बंद कर दीजिए… मैं प्रतिज्ञा लेता हूं कि मैं शराब पर गाने गाना बंद कर दूंगा…गुजरात सरकार के नोटिस पर दिलजीत दोसांझ का जवाब
    Headlines

    Diljit Dosanjh: आप देश में ‘ठेके’ बंद कर दीजिए… मैं प्रतिज्ञा लेता हूं कि मैं शराब पर गाने गाना बंद कर दूंगा…गुजरात सरकार के नोटिस पर दिलजीत दोसांझ का जवाब

    News DeskBy News DeskNovember 19, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi. मशहूर पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ ने कहा है कि यदि देश भर में सारे ठेके (शराब की दुकान) बंद कर दिये जाते हैं तो वह शराब पर आधारित गाने गाना बंद कर देंगे. गुजरात के अहमदाबाद में रविवार को अपने शो में गायक-अभिनेता दिलजीत दोसांझ ने हैदराबाद के अपने संगीत कार्यक्रम से पहले उन्हें भेजे गए नोटिस का जवाब में ऐसा कहा. इस नोटिस में उन्हें शराब, नशीली दवाओं और हिंसा पर आधारित गाने नहीं गाने का निर्देश दिया गया था.

    दिलजीत ने अपने गानों ‘लेमोनेड’ और ‘5 तारा’ में शब्दों को बदल दिया है. इन गानों में मूल रूप से उनके बोलों में ‘दारू’ (शराब) और ‘ठेका’ (शराब की दुकान) का उल्लेख है. इससे पहले शनिवार को दिलजीत दोसांझ को उनके ‘दिल-लुमिनाती इंडिया टूर 2024 टूर’ के हैदराबाद संगीत कार्यक्रम से पूर्व तेलंगाना सरकार से नोटिस मिला था.

    नोटिस पर कटाक्ष करते हुए गायक ने रविवार को अपने शो में अहमदाबाद के दर्शकों से कहा,‘कुछ अच्छी खबर है. मुझे आज कोई नोटिस नहीं मिला. इससे भी अच्छी खबर यह है कि मैं आज शराब पर एक भी गाना नहीं गाऊंगा. मुझसे पूछिए क्यों? क्योंकि गुजरात एक शराबबंदी वाला राज्य है.’ गायक ने कहा कि वह कभी शराब नहीं पीते हैं और यहां तक कि वह ऐसे गीत नहीं बनाने की शपथ भी लेने को तैयार हैं, लेकिन हर राज्य सरकार को स्वयं को शराबमुक्त राज्य घोषित कर देना चाहिए. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पेज पर साझा किये गये वीडियो में कहा, ‘चलिए कुछ करते हैं, चलिए एक आंदोलन शुरू करते हैं. अगर सभी राज्य खुद को शराबमुक्त राज्य घोषित कर देते हैं, तो मैं अगले ही दिन से शराब पर गाना गाना बंद कर दूंगा…, आप देश में ‘ठेके’ बंद कर दीजिए… मैं प्रतिज्ञा लेता हूं .’उन्होंने कहा, ‘‘क्या यह संभव है? यह राजस्व का एक बड़ा स्रोत है. कोरोना (महामारी) में सिवाय ठेकों के सब कुछ बंद था. आप युवाओं को बेवकूफ नहीं बना सकते.’

    Seraikella-Kharsawan:ईचागढ़ के अवैध बालू कारोबार में राजनीतिक षड्यंत्र के तहत मेरा नाम जोड़ कर मेरी साफ छवि धूमिल करने का किया जा रहा है प्रयास – विवेक झा उर्फ छोटू झा

    अपने विरोधियों को चेताया…‘मुझसे पंगा मत लीजिए’

    दिलजीत दोसांझ (40) ने अपने विरोधियों को चेतावनी दी, ‘मुझसे पंगा मत लीजिए.’ उन्होंने कहा, ‘मैं अपने गाने गाता हूं और चला जाता हूं. आप मुझसे पंगा क्यों ले रहे हैं? मैंने दर्जनों भक्ति गीत गाए हैं. पिछले 10 दिनों में मैंने दो भक्ति गीत रिलीज किए हैं, लेकिन कोई भी उनके बारे में बात नहीं कर रहा है. टीवी चैनलों पर हर कोई बैठकर ‘पटियाला पैग’ (उनके गीतों में से एक) के बारे में बात कर रहा है.’ उन्होंने कहा, ‘बॉलीवुड में शराब पर दर्जनों गाने हैं. मेरे पास ऐसे दो-चार गाने ही हैं. मैं आज उन्हें नहीं गाऊंगा. मेरे लिए गानों में बदलाव करना बहुत आसान है क्योंकि मैं शराब नहीं पीता. बॉलीवुड के कलाकार शराब का प्रचार करते हैं, लेकिन दिलजीत दोसांझ ऐसा नहीं करता.’ उन्होंने कहा, ‘.. मैं कोई नया कलाकार नहीं हूं जिससे आप कहेंगे कि ‘आप यह नहीं गा सकते, आप वह नहीं गा सकते’ और मैं कहूंगा कि मैं क्या करूंगा. मैं गाने में बदलाव कर दूंगा और उसमें भी उतना ही मजा होगा.

    Jharkhand Naxal Surrender: 16 नक्सलियों ने किया सरेंडर, छह पर था 39 लाख रुपये का इनाम

    गुजरात की शराबबंदी की प्रशंसा की

    यदि गुजरात शराबबंदी वाला राज्य है तो मैं राज्य सरकार का मुरीद हूं. मैं गुजरात सरकार का खुलकर समर्थन करता हूं.’ उन्होंने कहा, ‘मैं चाहता हूं कि पवित्र अमृतसर नगरी भी शराबमुक्त शहर हो. दिलजीत दोसांझ ने अहमदाबाद में अपने गानों में शराब का जिक्र करने से परहेज किया. उन्होंने हैदराबाद के कार्यक्रम के सिलसिले में गानों ‘लेमोनेड’ और ‘5 तारा’ में कुछ फेरबदल किया. अहमदाबाद में दिलजीत के कार्यक्रम में अभिनेता कार्तिक आर्यन भी पहुंचे. ‘भुलभुलैया 3’ फिल्म के अभिनेता कार्तिक ने इंस्टाग्राम पर इस कार्यक्रम की तस्वीर साझा की.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Diljit Dosanjh: You should stop the 'theka' in the country... I pledge that I will stop singing songs on alcohol...
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikella-Kharsawan:ईचागढ़ के अवैध बालू कारोबार में राजनीतिक षड्यंत्र के तहत मेरा नाम जोड़ कर मेरी साफ छवि धूमिल करने का किया जा रहा है प्रयास – विवेक झा उर्फ छोटू झा

    July 28, 2026

    Jharkhand Naxal Surrender: 16 नक्सलियों ने किया सरेंडर, छह पर था 39 लाख रुपये का इनाम

    July 28, 2026

    Tatanagar: 28 जुलाई से 9 अगस्त तक राजधानी , नीलांचल एक्सप्रेस समेत पांच ट्रेनें डायवर्ट, नहीं आएगी टाटानगर, कई रीशेड्यूल

    July 28, 2026
    Recent Post

    Seraikella-Kharsawan:ईचागढ़ के अवैध बालू कारोबार में राजनीतिक षड्यंत्र के तहत मेरा नाम जोड़ कर मेरी साफ छवि धूमिल करने का किया जा रहा है प्रयास – विवेक झा उर्फ छोटू झा

    July 28, 2026

    Jharkhand Naxal Surrender: 16 नक्सलियों ने किया सरेंडर, छह पर था 39 लाख रुपये का इनाम

    July 28, 2026

    Tatanagar: 28 जुलाई से 9 अगस्त तक राजधानी , नीलांचल एक्सप्रेस समेत पांच ट्रेनें डायवर्ट, नहीं आएगी टाटानगर, कई रीशेड्यूल

    July 28, 2026

    Jamshedpur: पटमदा प्रखंड के सैकड़ों ग्रामीणों ने पत्थर खनन के विरोध में किया जोरदार प्रदर्शन, पारंपरिक हथियारों के साथ जुलूस लेकर डीसी कार्यालय पहुंचे, खनन बंद करने की मांग

    July 28, 2026

    Jharkhand ED Raid: ईडी का अवैध खनन परिवहन में अवैध वसूली मामले में बड़ी कार्रवाई, 25 से 28 ठिकानों पर छापेमारी

    July 28, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group