Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»चाची से गंदी हरकत ! चाचा ने भतीजे को दी दर्दनाक मौत, अश्लील वीडियो बना अवैध संबंध के लिए बना रहा था दबाव
Breaking News

चाची से गंदी हरकत ! चाचा ने भतीजे को दी दर्दनाक मौत, अश्लील वीडियो बना अवैध संबंध के लिए बना रहा था दबाव

News DeskBy News DeskAugust 18, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Jamshedpur. जमशेदपुर के बिरसानगर में रिश्ते की मर्यादा को तारतार कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां से अपहृत 31 वर्षीय कृष्णा महतो का शव जादूगोड़ा के चतरो स्थित स्वर्णरेखा नदी से रविवार को पुलिस ने बरामद किया था. इस मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. पुलिस ने नामजद चाचा समेत तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. थाना प्रभारी के अनुसार मृतक मुख्य आरोपी राजेश महतो का दूर का भतीजा था. बिरसानगर थाना प्रभारी अमित कुमार चौधरी ने बताया कि 15 अगस्त को मृतक के भाई प्रकाश महतो ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी. इसमें बिरसानगर निवासी राजेश महतो और मुकेश मुर्मू पर अपहरण का आरोप लगाया गया था. पुलिस ने जांच शुरू की और सुराग के आधार पर जादूगोड़ा नदी से कृष्णा का शव बरामद किया.

पुलिस ने अपहरण और हत्या की साजिश में शामिल नामजद दोनों आरोपियों के साथ परसूडीह निवासी आशिफ अंसारी को भी गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में तीनों ने अपराध स्वीकार कर लिया है. कृष्णा ने राजेश की पत्नी का आपत्तिजनक वीडियो बना लिया था और उसे वायरल करने की धमकी देकर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाल रहा था. इसी रंजिश में राजेश ने अपने साथियों मुकेश और आशिफ के साथ मिलकर अपहरण और हत्या की साजिश रची. हत्या के बाद तीसरे आरोपी शफीक अंसारी ने ही कृष्णा को रस्सी से बांधकर नदी में फेंक दिया था. 12 अगस्त की रात कृष्णा का अपहरण किया गया.

JAMSHEDPUR NEWS: कोल्हान में 30 हजार हितचिंतक सदस्य बनाने का विहिप का लक्ष्य, 22 नवंबर से महाअभियान शुरू

आरोपियों ने उसके हाथ-पांव बांध दिए और लुपुंगडीह पुल से स्वर्णरेखा नदी में फेंक दिया था. शव नीचे बहते हुए चतरो इलाके तक पहुंच गया. आरोपियों को पुलिस ने सोमवार को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। घटना से बिरसानगर और आसपास के इलाके में शोक की लहर है। लोग इस घटना से हैरत में हैं.

Jamshedpur: टाटा मोटर्सकर्मी की मौत मामले में स्थायी नौकरी पर अड़े परिजन, आठ महीने से वेतन नहीं मिलने, ड्यूटी के दौरान दुर्घटना को IOD दर्ज नहीं करने पर उठाए सवाल, जानें पूरा मामला?

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: कोल्हान में 30 हजार हितचिंतक सदस्य बनाने का विहिप का लक्ष्य, 22 नवंबर से महाअभियान शुरू

November 22, 2026

Jamshedpur: टाटा मोटर्सकर्मी की मौत मामले में स्थायी नौकरी पर अड़े परिजन, आठ महीने से वेतन नहीं मिलने, ड्यूटी के दौरान दुर्घटना को IOD दर्ज नहीं करने पर उठाए सवाल, जानें पूरा मामला?

November 22, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: डॉक्टरों के बीच पहली बार टेबल टेनिस टूर्नामेंट, डॉ. समीर वूली, डॉ. संजीता और डॉ. विभूति भूषण बने चैंपियन

November 22, 2026
Recent Post

RAILWAY NEWS :छठ बाद भीड़ को देखते हुए मिराज जंक्शन-सांतरागाछी वन-वे स्पेशल ट्रेन चलेगी, टाटानगर से भी गुजरेगी

November 22, 2026

Jharkhand: झारखंड स्थापना दिवस पर आठ IPS समेत 20 पुलिसकर्मियों को मिलेगा सम्मान, 13 को वीरता पदक

November 22, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group