Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»जिला प्रशासन ने श्री सत्य साई संजीवनी अस्पताल के बीच एमओयू, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य की सेवा होगी प्राथमिकता
    Headlines

    जिला प्रशासन ने श्री सत्य साई संजीवनी अस्पताल के बीच एमओयू, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य की सेवा होगी प्राथमिकता

    News DeskBy News DeskAugust 30, 2025Updated:August 30, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर.  उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की उपस्थिति में पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन एवं श्री सत्य साई संजीवनी अस्पताल, जमशेदपुर के बीच मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने हेतु समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए. इस एमओयू का मुख्य उद्देश्य विशेषकर मुसाबनी प्रखंड के दूरस्थ क्षेत्रों में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ एवं सशक्त बनाना है.

    इस समझौते के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं की समय पर जांच, उच्च जोखिम वाली गर्भावस्थाओं की पहचान, सुरक्षित प्रसव (सिजेरियन सहित), शिशुओं का टीकाकरण एवं स्क्रीनिंग, कुपोषण निवारण, प्रसवोत्तर देखभाल तथा किशोरी बालिकाओं के लिए जागरूकता शिविर जैसे कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे. साथ ही, जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित बच्चों के लिए नि:शुल्क सर्जिकल सहायता भी उपलब्ध कराई जाएगी.

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    श्री सत्य साई संजीवनी अस्पताल, जमशेदपुर, स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर जागरूकता अभियान, क्षमतावर्धन कार्यशाला एवं स्वास्थ्य शिविर आयोजित करेगा. इस पहल का उद्देश्य आकांक्षी प्रखंड मुसाबनी में मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को कम करना तथा यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी मां एवं शिशु आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित न रहे. यह समझौता ज्ञापन 25 जुलाई 2025 से प्रभावी होगा तथा प्रारंभिक रूप से 2 वर्षों तक लागू रहेगा . मौके पर सिविल सर्जन डॉ साहिर पाल एवं श्री सत्य साई संजीवनी अस्पताल, जमशेदपुर के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    District administration signed MoU with Sri Sathya Sai Sanjeevani Hospital JAMSHEDPUR HOT NEWS Jamshedpur news maternal and child health services will be priority जमशेदपुर की खबर जमशेदपुर न्यूज जमशेदपुर समाचार जमशेदपुरऔर आसपास की खबरें झारखंड की खबर
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :मानगो बाजार की समस्याओं को लेकर मेयर सुधा गुप्ता और बन्ना गुप्ता से मिला व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :वन विभाग और गीता थिएटर के नि:शुल्क समर कैंप का भव्य समापन, बच्चों ने दिया नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group