Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»District Bar Association Election Result: रथिन्द्र नाथ दास दोबारा बने अध्यक्ष, बलाई पांडा उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष पद पर जयप्रकाश भक्त को मिली जीत
    Headlines

    District Bar Association Election Result: रथिन्द्र नाथ दास दोबारा बने अध्यक्ष, बलाई पांडा उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष पद पर जयप्रकाश भक्त को मिली जीत

    News DeskBy News DeskAugust 26, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur जिला बार एसोसिएशन के चुनाव 2024-26 के लिए अध्यक्ष पद पर रथिन्द्रनाथ दास दूसरी बार विजयी रहे. उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी मलकीत सिंह सैनी को 220 मतों के अंतर से हराया. रथिन्द्र नाथ दास को 567 जबकि मलकीत सिंह सैनी को 347 मत मिले. वहीं उपाध्यक्ष पद पर बलाई पांडा ने जीत हासिल की. उन्हें 511 मत मिले. इसके अलावा कोषाध्यक्ष पद पर जयप्रकाश भक्त ने बाजी मारी. उन्हें 400 मत हासिल हुए. संयुक्त सचिव के पद पर सबसे ज्यादा 385 मत विनीता सिंह ने प्राप्त किये, जबकि संजीव रंजन बरियार को 346 मत हासिल हुए. दोनों संयुक्त सचिव के पद पर विजयी रहे. सहायक कोषाध्यक्ष के पद पर अधिवक्ता पुष्पा कुमारी विजेता रही. उन्हें 458 मत प्राप्त हुए. इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्य के लिए अधिवक्ता अभय कुमार सिंह ने सबसे ज्यादा 530 मत प्राप्त किये. दूसरे स्थान पर रहीं विनीता मिश्रा को 526 मत मिले. कार्यकारिणी सदस्य के नौ पदों पर अभय कुमार सिंह, विनीता मिश्रा, गौरव कुमार पाठक, लूसी कच्छप, रवि कुमार ठाकुर, रंजना मिश्रा, वेद प्रकाश सिंह , आलोक कुमार सिंह और अनंत गोप ने बाजी मारी.

    श्रीराम दूबे समेत छह अधिवक्ताओं को बार काउंसिल ने दी नोटिस

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    जिला बार एसोसिएशन के चुनाव के दौरान शनिवार की देर शाम चुनाव ऑबजर्वर रामसुभग सिंह के साथ दुर्व्यवहार व हंगामा करने पर झारखंड बार काउंसिल के सचिव राजेश पांडेय ने जिला बार एसोसिएशन के सदस्य अधिवक्ता श्रीराम दुबे, नंद किशोर कुमार राय, विनोद कुमार मिश्रा, राकेश गोप, अमित कुमार तिवारी और मनप्रीत सिंह को नोटिस किया गया है. इस संबंध में झारखंड बार काउंसिल के सचिव राजेश पांडेय ने जिला बार एसोसिएशन की एडहॉक कमेटी के अलावा चुनाव कमेटी समेत चुनाव के ऑबजर्वर अमर कुमार सिंह और रामसुभग सिंह को पत्र लिखा है. पत्र के माध्यम से 31 अगस्त तक नोटिस का जवाब देने की बात कही गयी है. राजेश पांडेय ने बताया है कि इन अधिवक्ताओं ने मतगणना को प्रभावित करने का प्रयास किया. मालूम हो कि अधिवक्ता श्रीराम दूबे जिला बार एसोसिएसन के चुनाव में संयुक्त सचिव के पद के प्रत्याशी हैं.

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    District Bar Association Election Result Rathindra Nath Das became president again
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Recent Post

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group