Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Saraikela-Kharsawa News :सरायकेला में विधानसभा की पर्यावरण एवं प्रदूषण नियंत्रण समिति की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक
    Breaking News

    Saraikela-Kharsawa News :सरायकेला में विधानसभा की पर्यावरण एवं प्रदूषण नियंत्रण समिति की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक

    News DeskBy News DeskDecember 21, 2025Updated:December 21, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    सरायकेला:
    झारखंड विधानसभा की पर्यावरण एवं प्रदूषण नियंत्रण समिति द्वारा  रविवार को परिषदन सभागार, सरायकेला में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता समिति के सभापति एवं विधायक उदय शंकर सिंह ने की। इस दौरान जिले के विभिन्न विभागों के कार्यों, योजनाओं और पर्यावरणीय मानकों के अनुपालन की विस्तार से समीक्षा की गई।

     जनप्रतिनिधियों की रही मौजूदगी

    बैठक में माननीया विधायक श्वेता सिंह, विधायक जीग्गा सुसारण होरो तथा पोटका विधायक संजीव सरदार भी उपस्थित रहे। सभी जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्रों से जुड़ी पर्यावरण, प्रदूषण और विकास से संबंधित मुद्दों को समिति के समक्ष रखा।

     खनन एवं बालू घाटों की समीक्षा

    समिति ने जिला खनन पदाधिकारी से जिले में संचालित खदानों, बालू घाटों की वर्तमान स्थिति और राजस्व संकलन की प्रगति की जानकारी ली। जिला खनन पदाधिकारी ने बताया कि निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप राजस्व की वसूली की जा रही है। साथ ही अवैध खनन, भंडारण और परिवहन के विरुद्ध की गई कार्रवाई, दर्ज प्राथमिकी, जब्त वाहनों और वसूली गई राशि का विवरण भी प्रस्तुत किया गया। समिति ने अवैध खनन पर सख्त और निरंतर निगरानी के निर्देश दिए।

     औद्योगिक प्रदूषण पर सख्ती

    Hot Weather Alert : जमशेदपुर समेत पूरे कोल्हान में 19-20 अप्रैल को पड़ेगी भीषण गर्मी, चलेगी लू, IMD ने जारी की चेतावनी

    प्रदूषण नियंत्रण विभाग से जिले में संचालित औद्योगिक इकाइयों में प्रदूषण की स्थिति की समीक्षा की गई। समिति ने सभी उद्योगों में एयर पॉल्यूशन कंट्रोल यूनिट की अनिवार्य स्थापना, पर्यावरणीय मानकों के अनुसार संचालन और प्रदूषण नियंत्रण गाइडलाइन के कड़ाई से अनुपालन के निर्देश दिए। साथ ही उद्योग परिसरों में पौधारोपण, चाहरदीवारी निर्माण और सड़कों पर नियमित जल छिड़काव सुनिश्चित करने को कहा गया।

     शिकायतों के त्वरित निष्पादन के निर्देश

    समिति ने स्पष्ट किया कि प्रदूषण से जुड़ी किसी भी शिकायत पर तत्काल संज्ञान लिया जाए और लंबित मामलों का तय समय सीमा के भीतर निष्पादन कर अनुपालन प्रतिवेदन प्रस्तुत किया जाए।

     श्रम, नियोजन और स्वास्थ्य पर फोकस

    बैठक में श्रम अधीक्षक को श्रमिकों को न्यूनतम मजदूरी का भुगतान सुनिश्चित कराने और श्रम कानूनों के अनुपालन की नियमित समीक्षा के निर्देश दिए गए। नियोजन पदाधिकारी को 75 प्रतिशत स्थानीय लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने हेतु प्रभावी कार्रवाई करने को कहा गया।
    वहीं स्वास्थ्य विभाग को अस्पतालों और स्वास्थ्य संस्थानों से निकलने वाले बायो-मेडिकल वेस्ट के वैज्ञानिक और सुरक्षित निष्पादन के निर्देश दिए गए।

    Chaibasa :पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने सार्वजनिक क्षेत्र की इस्पात कंपनी ‘सेल’ को दी 20 अप्रैल से ‘चक्का जाम’की धमकी

     अन्य विभागों की भी समीक्षा

    इसके अलावा पेयजल, डीएमएफटी, भू-अर्जन, नगर निकाय सहित अन्य विभागों की भी क्रमवार समीक्षा की गई। समिति ने सभी योजनाओं के प्रभावी, पारदर्शी और समयबद्ध क्रियान्वयन पर जोर दिया।

    बैठक में उप विकास आयुक्त रीना हांसदा, DRDA निदेशक डॉ. अजय तिर्की, अपर उपायुक्त जयवर्धन कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला, जिला खनन पदाधिकारी, नगर निकायों के कार्यपालक पदाधिकारी और विभिन्न विभागों के वरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jharkhand JHARKHAND KI KHABAR Jharkhand news kharsawa kharsawa news kharsawa today news Latest saraikela kharsawan News Saraikela kharsawan news Saraikela News: Saraikela today news saraikela update sarikela-kharsawa sarikela-kharsawa news sarikela-kharsawa toady news अवैध खनन कार्रवाई उदय शंकर सिंह विधायक एयर पॉल्यूशन कंट्रोल यूनिट औद्योगिक प्रदूषण नियंत्रण झारखंड पर्यावरण समाचार झारखंड विधानसभा समाचार डीएमएफटी योजना नगर निकाय समीक्षा न्यूनतम मजदूरी भुगतान प्रदूषण नियंत्रण समिति झारखंड बायो मेडिकल वेस्ट प्रबंधन बालू घाट समीक्षा भू अर्जन समीक्षा विधानसभा पर्यावरण समिति श्रम कानून झारखंड सरायकेला खरसावां न्यूज सरायकेला खरसावाँ न्यूज़ Ki khabar सरायकेला जिला प्रशासन सरायकेला समीक्षा बैठक स्थानीय रोजगार 75 प्रतिशत स्वास्थ्य विभाग झारखंड
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hot Weather Alert : जमशेदपुर समेत पूरे कोल्हान में 19-20 अप्रैल को पड़ेगी भीषण गर्मी, चलेगी लू, IMD ने जारी की चेतावनी

    April 17, 2026

    Chaibasa :पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने सार्वजनिक क्षेत्र की इस्पात कंपनी ‘सेल’ को दी 20 अप्रैल से ‘चक्का जाम’की धमकी

    April 17, 2026

    Appointed Lokayukta: झारखंड हाइकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश अमिताभ कुमार गुप्ता राज्य के लोकायुक्त नियुक्त

    April 17, 2026
    Recent Post

    Hot Weather Alert : जमशेदपुर समेत पूरे कोल्हान में 19-20 अप्रैल को पड़ेगी भीषण गर्मी, चलेगी लू, IMD ने जारी की चेतावनी

    April 17, 2026

    Chaibasa :पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने सार्वजनिक क्षेत्र की इस्पात कंपनी ‘सेल’ को दी 20 अप्रैल से ‘चक्का जाम’की धमकी

    April 17, 2026

    Appointed Lokayukta: झारखंड हाइकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश अमिताभ कुमार गुप्ता राज्य के लोकायुक्त नियुक्त

    April 17, 2026

    Jharkhand Crime : महिला के साथ पड़ोसी ने किया बलात्कार,आरोपी रात में खिड़की तोड़कर घर में घुसा था, गिरफ्तार

    April 17, 2026

    Share Bazar : वैश्विक संकेतों के बीच शेयर बाजार में उछाल, Sensex 177.52 अंक चढ़कर 78,166.20 पर पहुंचा

    April 17, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group